Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• कैंसर मरीजों को राहत, 137 दवाओं के ट्रेड मार्जिन पर लगी लगाम • पीएम मोदी के मार्गदर्शन में सरकार ने नारी शक्ति को बनाया यूपी की प्रगति का सक्रिय भागीदार : सीएम योगी • युवाओं को रामायण की सकारात्मकता और मूल्यों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए : तरनजीत सिंह संधू • इस सप्ताह भारत की कूटनीति के केंद्र में अमेरिका और यूएई, जयशंकर करेंगे अहम वार्ता • नाशवान खाद्य पदार्थों को लेकर एफएसएसएआई सख्त, कारोबारियों के लिए जारी की नई एडवाइजरी • भारत की आर्थिक प्रगति जश्न मनाने लायक, अगले वर्षों में भी मजबूत विकास की संभावनाएं : शीर्ष अर्थशास्त्री • ताजिकिस्तान में एससीओ की बैठक, राजनाथ सिंह करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व • कोलकाता हादसे के पीड़ितों को मिलेगा 25 लाख का मुआवजा, हेल्पलाइन नंबर जारी; 12 लोग हिरासत में • दिल्ली में ‘चलो यमुना’ के तहत सफाई अभियान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील • यूपी के पांच जिलों में जनसभाएं करेंगे आकाश आनंद, 26 नवंबर को पंजाब में भी कार्यक्रम

मनोरंजन

14 साल पूरे होने पर भावुक हुए अनुराग सिंह, बोले- 'जट्ट एंड जूलियट को इतना प्यार मिलेगा, कभी सोचा नहीं था'

Updated on Tuesday, June 30, 2026 09:22 AM IST

मुंबई : पंजाबी सिनेमा की सबसे पसंद की जाने वाली फिल्मों में शामिल 'जट्ट एंड जूलियट' आज भी दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाए हुए है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की। अब फिल्म की रिलीज के 14 साल पूरे होने पर इसके निर्देशक अनुराग सिंह ने शूटिंग के दिनों को याद किया और बताया कि उस समय उन्हें बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि यह फिल्म आगे चलकर इतनी बड़ी पहचान बना लेगी। अनुराग सिंह ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म की शूटिंग के दौरान की कुछ खास तस्वीरें पोस्ट कीं। इन तस्वीरों के जरिए उन्होंने पुराने दिनों की यादें ताजा कीं। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "मुझसे अक्सर पूछा जाता है कि क्या मुझे पहले से पता था कि 'जट्ट एंड जूलियट' इतनी बड़ी फिल्म बन जाएगी। इसका जवाब है- नहीं।" उन्होंने लिखा, ''उस समय मेरा पूरा ध्यान सिर्फ फिल्म की कहानी को अच्छे तरीके से पर्दे पर उतारने पर था, जिस पर हमें भरोसा था। पिछले 14 सालों में दर्शकों ने जिस तरह इस फिल्म को प्यार दिया, उसके लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगा।''


साल 2011 में रिलीज हुई 'जट्ट एंड जूलियट' का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया था। फिल्म का निर्माण दर्शन सिंह ग्रेवाल और गुनबीर सिंह सिद्धू ने किया था। रिलीज के बाद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई।
फिल्म में दिलजीत दोसांझ ने फतेह सिंह का किरदार निभाया था, जबकि नीरू बाजवा पूजा के रोल में नजर आई थीं। दोनों की नोकझोंक, मजेदार बातचीत और बाद में प्यार में बदलता रिश्ता दर्शकों को बेहद पसंद आया। फिल्म में रोमांस के साथ कॉमेडी का भी शानदार मेल देखने को मिला। इसके अलावा उपासना सिंह, जसविंदर भल्ला, राणा रणबीर, करमजीत अनमोल, बी. एन. शर्मा और अनीता कैली जैसे कलाकारों ने शानदार एक्टिंग की।


पहली फिल्म की जबरदस्त सफलता के बाद निर्माताओं ने साल 2013 में 'जट्ट एंड जूलियट 2' बनाई। इस फिल्म में भी दिलजीत दोसांझ और नीरू बाजवा की जोड़ी को बरकरार रखा गया। दूसरी फिल्म को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। इसके बाद साल 2024 में इस लोकप्रिय फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म 'जट्ट एंड जूलियट 3' भी रिलीज हुई, जिसने एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन किया।
इस फिल्म की लोकप्रियता सिर्फ पंजाबी सिनेमा तक सीमित नहीं रही। इसकी कहानी को देखते हुए साल 2014 में इसे बंगाली भाषा में भी बनाया गया। इस रीमेक का नाम 'बंगाली बाबू इंग्लिश मेम' रखा गया।

Have something to say? Post your comment
बचपन में सीता बनती थीं 'मिर्जापुर' की डिम्पी, हर्षिता गौर ने सुनाईं दिल्ली में दशहरा मनाने की यादें

: बचपन में सीता बनती थीं 'मिर्जापुर' की डिम्पी, हर्षिता गौर ने सुनाईं दिल्ली में दशहरा मनाने की यादें

'डायबिटीज मेरी जिंदगी का हिस्सा है, पूरी पहचान नहीं', ऐश्वर्या सखुजा ने बयां किया 10 साल का अनुभव

: 'डायबिटीज मेरी जिंदगी का हिस्सा है, पूरी पहचान नहीं', ऐश्वर्या सखुजा ने बयां किया 10 साल का अनुभव

जैकी श्रॉफ ने ताजा की पुरानी यादें, 'तेरी मेहरबानियां' के 41 और 'रिटर्न ऑफ ज्वेल थीफ' के 30 साल पूरे

: जैकी श्रॉफ ने ताजा की पुरानी यादें, 'तेरी मेहरबानियां' के 41 और 'रिटर्न ऑफ ज्वेल थीफ' के 30 साल पूरे

बॉलीवुड डेब्यू को लेकर नर्वस हैं ईशा मालवीय, बोलीं-'आउटसाइडर को मौका मिलना मेरे लिए बड़ी बात'

: बॉलीवुड डेब्यू को लेकर नर्वस हैं ईशा मालवीय, बोलीं-'आउटसाइडर को मौका मिलना मेरे लिए बड़ी बात'

हजारों हिट गाने देने के बाद भी कम नहीं हुआ हिमेश रेशमिया का जुनून, बोले-'आज भी नए कलाकार जैसा हूं'

: हजारों हिट गाने देने के बाद भी कम नहीं हुआ हिमेश रेशमिया का जुनून, बोले-'आज भी नए कलाकार जैसा हूं'

'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

: 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

: 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले-

: रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है"

‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

: ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

X