Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• कैंसर मरीजों को राहत, 137 दवाओं के ट्रेड मार्जिन पर लगी लगाम • पीएम मोदी के मार्गदर्शन में सरकार ने नारी शक्ति को बनाया यूपी की प्रगति का सक्रिय भागीदार : सीएम योगी • युवाओं को रामायण की सकारात्मकता और मूल्यों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए : तरनजीत सिंह संधू • इस सप्ताह भारत की कूटनीति के केंद्र में अमेरिका और यूएई, जयशंकर करेंगे अहम वार्ता • नाशवान खाद्य पदार्थों को लेकर एफएसएसएआई सख्त, कारोबारियों के लिए जारी की नई एडवाइजरी • भारत की आर्थिक प्रगति जश्न मनाने लायक, अगले वर्षों में भी मजबूत विकास की संभावनाएं : शीर्ष अर्थशास्त्री • ताजिकिस्तान में एससीओ की बैठक, राजनाथ सिंह करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व • कोलकाता हादसे के पीड़ितों को मिलेगा 25 लाख का मुआवजा, हेल्पलाइन नंबर जारी; 12 लोग हिरासत में • दिल्ली में ‘चलो यमुना’ के तहत सफाई अभियान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील • यूपी के पांच जिलों में जनसभाएं करेंगे आकाश आनंद, 26 नवंबर को पंजाब में भी कार्यक्रम

मनोरंजन

Lock Upp2: आकांक्षा चमोला ने बताई गौरव खन्ना से तलाक लेने की वजह; क्या बिग बॉस 19 ने बिगाड़ी बात?

Updated on Tuesday, June 30, 2026 12:31 PM IST

लॉकअप 2 कंटेस्टेंट आकांक्षा चमोला ने अब गौरव से तलाक लेने की वजह बताई है। इस शो पर उन्होंने सीक्रेट बताया था कि वह एक साल से अपने पति से अलग रह रही हैं। इस बात ने ज्यादातर लोगों को चौंकाया। कई लोगों को लग रहा है कि आकांक्षा ये सब शो के लिए बोल रही हैं। अब उन्होंने श्रेया कालरा और सूफी मोतीवाला को बताया है कि उन्होंने यह फैसला क्यों लिया।


समय के साथ बदल गए गौरव
आकांक्षा इनमेट्स से बात कर रही थीं। उन्होंने कहा, 'जब हम शादी में थे, मेरा मैटर्नल इंस्टिंक्ट (अंदर से इच्छा) कभी नहीं था। लेकिन मुझे था कि देख सकती हूं, यह पूरी तरह कभी खत्म नहीं हुआ था। पर धीरे-धीरे मुझे लगा कि मैं इसके लिए नहीं बनी हूं और इसमें मुझे कोई दिक्कत नहीं थी। गौरव को भी इससे प्रॉब्लम नहीं थी पर समय के साथ ये बदल गया।'


लोग बच्चे के लिए ही करते हैं शादी
आकांक्षा बोलती हैं, 'अब उसे बच्चे चाहिए और मैं ये दे नहीं सकती। नहीं है मेरे में इंस्टिंक्ट, वो मैंने बहुत पहले बोल दिया था। जब मुझे अहसास हो गया कि मैं बनी ही नहीं हूं इस चीज के लिए, मैंने तब ही बोल दिया था कि मैं नहीं करने वाली हूं। हमारे बीच बातचीत हुई तो मैंने बोल दिया कि अगर तुम मुझे छोड़ना चाहते हो तो छोड़ दो, कोई दिक्कत नहीं है। लोग शादी इसलिए करते हैं, ईमानदारी से कहूं तो 99 परसेंट लोग इसीलिए शादी करते हैं कि आपको बच्चे चाहिए, फैमिली आगे बढ़ाना है वरना आप क्यों शादी करोगे। अपनी जगह वह गलत नहीं है। फिर बिग बॉस हुआ तब मुझे अहसास हुआ कि इसको बहुत ज्यादा है और मैं नहीं कर पा रही हूं। मैं उसको इस सिचुएशन में नहीं डालना चाहती।' आकांक्षा बोलीं कि वह बच्चा गोद भी नहीं लेना चाहतीं क्योंकि वह पूरी जिंदगी चाइल्ड-फ्री रहना चाहती हैं।


बिग बॉस में क्या बात हुई थी
बता दें कि गौरव जब बिग बॉस में थे तब उन्होंने इच्छा जताई थी कि पिता बनना चाहते हैं। आकांक्षा जब फैमिली वीक में आईं तब उन्होंने कहा था कि वह बच्चा नहीं चाहती हैं। लॉकअप 2 में आकांक्षा के कनफेशन से कई लोग हैरान हैं क्योंकि उनके और गौरव खन्ना के इंस्टाग्राम पोस्ट से कभी नहीं लगा कि दोनों के बीच कुछ दिक्कत है। हालांकि शो में आकांक्षा ने बताया कि दोनों आपसी सहमति से अलग हो रहे हैं और दोस्त की तरह हैं।

Have something to say? Post your comment
बचपन में सीता बनती थीं 'मिर्जापुर' की डिम्पी, हर्षिता गौर ने सुनाईं दिल्ली में दशहरा मनाने की यादें

: बचपन में सीता बनती थीं 'मिर्जापुर' की डिम्पी, हर्षिता गौर ने सुनाईं दिल्ली में दशहरा मनाने की यादें

'डायबिटीज मेरी जिंदगी का हिस्सा है, पूरी पहचान नहीं', ऐश्वर्या सखुजा ने बयां किया 10 साल का अनुभव

: 'डायबिटीज मेरी जिंदगी का हिस्सा है, पूरी पहचान नहीं', ऐश्वर्या सखुजा ने बयां किया 10 साल का अनुभव

जैकी श्रॉफ ने ताजा की पुरानी यादें, 'तेरी मेहरबानियां' के 41 और 'रिटर्न ऑफ ज्वेल थीफ' के 30 साल पूरे

: जैकी श्रॉफ ने ताजा की पुरानी यादें, 'तेरी मेहरबानियां' के 41 और 'रिटर्न ऑफ ज्वेल थीफ' के 30 साल पूरे

बॉलीवुड डेब्यू को लेकर नर्वस हैं ईशा मालवीय, बोलीं-'आउटसाइडर को मौका मिलना मेरे लिए बड़ी बात'

: बॉलीवुड डेब्यू को लेकर नर्वस हैं ईशा मालवीय, बोलीं-'आउटसाइडर को मौका मिलना मेरे लिए बड़ी बात'

हजारों हिट गाने देने के बाद भी कम नहीं हुआ हिमेश रेशमिया का जुनून, बोले-'आज भी नए कलाकार जैसा हूं'

: हजारों हिट गाने देने के बाद भी कम नहीं हुआ हिमेश रेशमिया का जुनून, बोले-'आज भी नए कलाकार जैसा हूं'

'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

: 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

: 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले-

: रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है"

‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

: ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

X