Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

हिमाचल प्रदेश

Una: सीएम और डिप्टी सीएम के क्षेत्र में पंचायत चुनावों में हारी कांग्रेस : अनुराग

Updated on Tuesday, June 30, 2026 19:20 PM IST

ऊना : पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि जो कांग्रेस सरकार पंचायत और स्थानीय निकाय के चुनाव करवाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही थी, वह विस चुनावों में जाने की हिम्मत कैसे जुटाएगी। ऊना में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि लोगों को चुनाव करवाने के लिए कोर्ट का सहारा लेना पड़ा। इस चुनावी प्रक्रिया के दौरान अनेक प्रकार के अड़ंगे लगाए गए, कई नोटीफिकेशन जारी कर उलटे-सीधे हथकंडे अपनाए गए।


नतीजे आए तो दिग्गजों के क्षेत्रों में भी कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। यहां तक कि सीएम और डिप्टी सीएम सहित कई अन्य बड़े नेताओं के क्षेत्रों में भी कांग्रेस हार गई। डिप्टी सीएम के क्षेत्र हरोली में बीडीसी के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद सहित एनएसी पर भी भाजपा ने जीत दर्ज की। सी.एम. के क्षेत्र हमीरपुर में भाजपा को सफलता मिली। उन्होंने कहा कि लोगों में सरकार के खिलाफ आक्रोश है।


जो गारंटियां दी गई थीं वे पूरी नहीं हुईं, उलटा प्रदेश को 1 लाख 20 हजार करोड़ के कर्जे में दबा दिया गया है। इस प्रदेश की खस्ता हालत कर दी गई है और उसे कंगाली की राह पर ले जाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार 25 जून, 1975 को इंदिरा गांधी ने जनता के आक्रोश, नागरिक अशांति और देश में कांग्रेस के खिलाफ उपजे रोष को देखते हुए आपातकाल लागू कर लोकतंत्र की हत्या की थी, उसी प्रकार कांग्रेस प्रदेश में भी लोकतंत्र की हत्या कर रही है।


इसी दृष्टि से पंचायत चुनावों में विलम्ब किया गया, बहाने लगाए गए और विभिन्न प्रकार के अड़ंगे पेश किए गए। जब कोर्ट ने निर्देश दिया तब जाकर चुनावी प्रक्रिया शुरू हुई लेकिन उसमें भी कई प्रकार की दखलंदाजी की गई। चुनाव नतीजे भाजपा के पक्ष में आए तो कई नोटीफिकेशन जारी कर अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनावों को बदलने का प्रयास किया गया। अधिकारियों के जरिए सत्ता दबाव बनाया जा रहा है। खरीदो फरोख्त को बढ़ावा दिया जा रहा है। कांग्रेस सत्ता के बल पर अपने पक्ष में जनमत करने में जुटी हुई है लेकिन यह प्रयास सफल नहीं हुआ है।


अपने हकों के लिए आंदोलन कर रहे कर्मचारी
अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने झूठी गारंटियां दी थी। युवा रोजगार का इंतजार कर रहे हैं, दूध 100 रुपए लीटर खरीदने और गोबर 2 रुपए किलो खरीदने जैसी अनेक गारंटियां दी गई थी परन्तु उन्हें पूरा नहीं किया गया। प्रदेश में उलटे बिजली महंगी कर दी गई है। अनेक प्रकार के सैस लगाए गए हैं। कर्मचारी और सेवानिवृत्त कर्मचारी अपने हकों को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं। वर्षों से डीए की किश्त नहीं मिल रही है, एचआरटीसी के कर्मियों को अपने हकों के लिए सड़कों तक आना पड़ा। हर वर्ग इस समय हताश और परेशान है।

 

Have something to say? Post your comment
​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

: ​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

: Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

: मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

X