Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल और एस एस पी वरुण शर्मा ने पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को किया नमन; जिले के 35 शहीद पुलिस जवानों के परिवारों को किया गया सम्मानित • पराली प्रबंधन के लिए 21 हजार से अधिक सीआरएम मशीनें खरीदी गईं; 14,274 यूनिटों के साथ सुपर सीडर किसानों की सबसे पसंदीदा मशीन बनी • पंजाब के बुजुर्ग नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा का मजबूत सहारा; वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत सितंबर तक 2507.98 करोड़ रुपये जारी: डॉ. बलजीत कौर • अमृतसर में तीन नाबालिगों सहित 7 व्यक्ति काबू ; एक हैंड ग्रेनेड, दो पिस्तौल और 3.4 किलोग्राम हेरोइन बरामद • झोटा हत्याकांड मामले में CBI की टीम मानसा पहुंची, परिवार से पूछताछ की • कड़ी सुरक्षा के बीच राजोआना को PGI लाया गया • हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल हो रहा पूरा • CCT, CGC Landran ने सीआरआईएसपीआर - सीएएस, एआई एवं बायोटेक्नोलॉजी पर नेशनल वर्कशॉप का आयोजन किया • पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र कल (गुरुवार) से: 27 अक्टूबर तक चलेगा • गोल्डन टेंपल में फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस सारा अली खान

राष्ट्रीय

चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने सीए को बधाई दी

Updated on Wednesday, July 01, 2026 11:12 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बुधवार को चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस के अवसर पर सीए को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बधाई देते हुए लिखा, “पूरे सीए समुदाय को ‘चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे’ की बधाई। वे लंबे समय से भारत की आर्थिक यात्रा में भरोसेमंद सहयोगी रहे हैं। पारदर्शिता और पेशेवर उत्कृष्टता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता से, वे हमारे वित्तीय सिस्टम को मजबूत करते हैं, व्यवसायों को सहारा देते हैं, उद्यमिता को बढ़ावा देते हैं और निवेशकों का भरोसा बढ़ाते हैं।”

प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट पर आगे लिखा, “उनकी विशेषज्ञता आर्थिक विकास और राष्ट्र-निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देती है। जैसे-जैसे हम ‘विकसित भारत’ बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, उनकी कोशिशें ऐसा माहौल बनाने में मदद करती हैं जहां उद्यम फल-फूल सकें और सभी के लिए अवसर बढ़ सकें।”

गृह मंत्री अमित शाह ने बधाई देते हुए ‘एक्स’ पोस्ट पर लिखा, “चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे पर सभी चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को हार्दिक शुभकामनाएं। वे व्यक्तियों और व्यावसायिक घरानों की वित्तीय दक्षता और कानूनी अनुपालन को लगातार बेहतर बनाकर हमारे देश की आर्थिक प्रगति में योगदान देते हैं। यह दिन देश के प्रति उनके समर्पण को और मजबूत करे।”

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “वित्तीय ईमानदारी और आर्थिक प्रगति के आधार-स्तंभों को ‘चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे’ की हार्दिक शुभकामनाएं। नैतिकता, सटीकता और पारदर्शिता के प्रति आपकी अटूट प्रतिबद्धता के माध्यम से, आप व्यवसायों को मजबूत बनाने, विश्वास को बढ़ावा देने और भारत की प्रगति व समृद्धि में योगदान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सभी सीए पेशेवरों को उनके इस नेक पेशे में निरंतर सफलता और उत्कृष्टता की शुभकामनाएं।”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “सभी चार्टर्ड अकाउंटेंट साथियों को ‘चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपकी विशेषज्ञता, निष्ठा और व्यावसायिक उत्कृष्टता देश की आर्थिक प्रगति को नई ऊर्जा प्रदान कर रही है। ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में आपका योगदान अत्यंत अभिनंदनीय है।”

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “सुदृढ़ अर्थव्यवस्था और पारदर्शी वित्तीय व्यवस्था के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सभी चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को ‘चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपकी विशेषज्ञता, ईमानदारी और उत्तरदायित्व राष्ट्र की आर्थिक प्रगति की मजबूत नींव है।”

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बधाई देते हुए ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “राष्ट्रीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस पर चार्टर्ड अकाउंटेंट समुदाय को बधाई। चार्टर्ड अकाउंटेंट भारत की विकास यात्रा में भरोसेमंद साझेदार हैं। स्टार्टअप्स को सशक्त बनाने और एमएसएमई को मजबूत करने से लेकर पारदर्शिता, नियमों के पालन और वित्तीय अनुशासन के साथ उद्यमों को सहयोग देने तक, आपका योगदान एक मजबूत और आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था बनाने में मदद कर रहा है। देश के प्रति समर्पित सेवा के लिए हर सीए को शुभकामनाएं।

Have something to say? Post your comment
बंगाल में बिना हिंसा चुनाव कराना बड़ी सफलता, अब नशे के खिलाफ होगी जंग: अमित शाह

: बंगाल में बिना हिंसा चुनाव कराना बड़ी सफलता, अब नशे के खिलाफ होगी जंग: अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह आज पंजाब में नशे के खिलाफ लड़ाई में जान गंवाने वालों के परिजनों से करेंगे मुलाकात

: गृह मंत्री अमित शाह आज पंजाब में नशे के खिलाफ लड़ाई में जान गंवाने वालों के परिजनों से करेंगे मुलाकात

प्रधानमंत्री मोदी ने RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की प्रशंसा की, कहा- अत्यंत प्रेरणादायी

: प्रधानमंत्री मोदी ने RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की प्रशंसा की, कहा- अत्यंत प्रेरणादायी

आतंकवाद के पूरे तंत्र को सामूहिक रूप से समाप्त करना जरूरी : एससीओ बैठक में राजनाथ सिंह

: आतंकवाद के पूरे तंत्र को सामूहिक रूप से समाप्त करना जरूरी : एससीओ बैठक में राजनाथ सिंह

राष्ट्रपति मुर्मु और उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने सभी भारतीयों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

: राष्ट्रपति मुर्मु और उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने सभी भारतीयों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

आरएसएस के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्रियों ने दी शुभकामनाएं, हेडगेवार को किया याद

: आरएसएस के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्रियों ने दी शुभकामनाएं, हेडगेवार को किया याद

पीएम मोदी ने विजयादशमी की बधाई दी, कहा- यह विजय पर्व हर किसी के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करे

: पीएम मोदी ने विजयादशमी की बधाई दी, कहा- यह विजय पर्व हर किसी के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करे

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया एग्री वेलफेयर पोर्टल, डिजिटल सेवाओं तक आसान होगी पहुंच

: शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया एग्री वेलफेयर पोर्टल, डिजिटल सेवाओं तक आसान होगी पहुंच

एशियाई पैरा खेल 2026: सौम्या ने जीता स्वर्ण, राधा वेंकटेश को रजत; पीएम मोदी ने दी बधाई

: एशियाई पैरा खेल 2026: सौम्या ने जीता स्वर्ण, राधा वेंकटेश को रजत; पीएम मोदी ने दी बधाई

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे अमित शाह, ‘ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई’ के संदेश के साथ निकलेगी देशव्यापी मोटरसाइकिल रैली

: पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे अमित शाह, ‘ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई’ के संदेश के साथ निकलेगी देशव्यापी मोटरसाइकिल रैली

X