Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल और एस एस पी वरुण शर्मा ने पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को किया नमन; जिले के 35 शहीद पुलिस जवानों के परिवारों को किया गया सम्मानित • पराली प्रबंधन के लिए 21 हजार से अधिक सीआरएम मशीनें खरीदी गईं; 14,274 यूनिटों के साथ सुपर सीडर किसानों की सबसे पसंदीदा मशीन बनी • पंजाब के बुजुर्ग नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा का मजबूत सहारा; वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत सितंबर तक 2507.98 करोड़ रुपये जारी: डॉ. बलजीत कौर • अमृतसर में तीन नाबालिगों सहित 7 व्यक्ति काबू ; एक हैंड ग्रेनेड, दो पिस्तौल और 3.4 किलोग्राम हेरोइन बरामद • झोटा हत्याकांड मामले में CBI की टीम मानसा पहुंची, परिवार से पूछताछ की • कड़ी सुरक्षा के बीच राजोआना को PGI लाया गया • हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल हो रहा पूरा • CCT, CGC Landran ने सीआरआईएसपीआर - सीएएस, एआई एवं बायोटेक्नोलॉजी पर नेशनल वर्कशॉप का आयोजन किया • पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र कल (गुरुवार) से: 27 अक्टूबर तक चलेगा • गोल्डन टेंपल में फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस सारा अली खान

राष्ट्रीय

‘डिजिटल इंडिया’ पहल विकसित और आत्मनिर्भर भारत की सशक्त नींव: पीएम मोदी

Updated on Wednesday, July 01, 2026 11:19 AM IST

‘डिजिटल इंडिया’ के 11 साल पूरे होने पर आज बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये पहल विकसित और आत्मनिर्भर भारत की सशक्त नींव है। उन्होंने कहा कि बीते 11 वर्षों में इसने गरीबों और वंचितों के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ ही देशवासियों के जीवन को आसान बनाया है।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर ‘डिजिटल इंडिया’ को लेकर कई पोस्ट किए। उन्होंने एक ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “आज ‘डिजिटल इंडिया’ पहल को शुरू हुए 11 साल पूरे हो रहे हैं। इस पहल ने गवर्नेंस को नए सिरे से परिभाषित किया है, नागरिकों को सशक्त बनाया है और सर्वांगीण विकास को गति दी है। इसने जीवन के हर पहलू को प्रभावित किया है। आसान डिजिटल पेमेंट और लाभार्थियों तक पारदर्शिता के साथ सीधे लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) से लेकर डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार तक, टेक्नोलॉजी ‘ईज ऑफ लिविंग’ को आगे बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम बन गई है।”

पीएम मोदी ने इस पोस्ट में आगे कहा, “डिजिटल इंडिया ने नवाचार की लहर को भारत के हर हिस्से, खासकर गांवों और टियर-2 व टियर-3 शहरों तक पहुंचाया है। देश के हर कोने से युवा उद्यमी, स्टार्टअप और इनोवेटर हमारे ग्रह के सामने मौजूद गंभीर चुनौतियों के समाधान तैयार कर रहे हैं। इस पहल ने शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, कृषि, व्यापार और सार्वजनिक सेवा वितरण को मजबूत किया है, जिससे गवर्नेंस अधिक पारदर्शी, कुशल और सुलभ हो गई है।”

उन्होंने कहा, “डिजिटल क्षेत्र में हमारी प्रगति ने यह सुनिश्चित किया है कि भारत एआई, सेमीकंडक्टर, क्वांटम कंप्यूटिंग और अन्य उभरती हुई तकनीकों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इससे विकास और अवसरों के नए रास्ते भी खुलेंगे। हमारा ध्यान एक ऐसे भविष्य के निर्माण पर रहेगा जहां तकनीक मानवता की सेवा करे, हर नागरिक को सशक्त बनाए और टिकाऊ विकास को बढ़ावा दे।”

एक अन्य पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा, “डिजिटल इंडिया के 11 सालों की सफलता से भारतवर्ष को दुनियाभर में एक नई पहचान मिली है। इससे इनोवेशन और टेक्नोलॉजी को अपनाकर देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की देशवासियों की संकल्पशक्ति का पता चलता है।”

उन्होंने ‘संस्कृत सुभाषितम्’ शेयर करते हुए लिखा, “विज्ञानसारथिर्यस्तु मनःप्रग्रहवान्नरः। सोऽध्वनः पारमाप्नोति तद्विष्णोः परमं पदम्।” इसका अर्थ है, “वह मनुष्य जिसकी विवेकपूर्ण बुद्धि वैज्ञानिक सारथि के समान जागरूक हो और जिसका मन संयमित हो, वह जीवन-पथ की जटिलताओं को पार कर परम लक्ष्य तक पहुंच जाता है।”

पीएम मोदी ने एक और पोस्ट किया, “डिजिटल इंडिया विकसित और आत्मनिर्भर भारत की सशक्त नींव है। बीते 11 वर्षों में इसने गरीबों और वंचितों के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ ही देशवासियों के जीवन को आसान बनाया है। ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क के विस्तार से लेकर डिजिटल ट्रांजैक्शन तक इस अभियान की अभूतपूर्व सफलता ने दुनियाभर का ध्यान भारत की ओर खींचा है।”

 

Have something to say? Post your comment
बंगाल में बिना हिंसा चुनाव कराना बड़ी सफलता, अब नशे के खिलाफ होगी जंग: अमित शाह

: बंगाल में बिना हिंसा चुनाव कराना बड़ी सफलता, अब नशे के खिलाफ होगी जंग: अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह आज पंजाब में नशे के खिलाफ लड़ाई में जान गंवाने वालों के परिजनों से करेंगे मुलाकात

: गृह मंत्री अमित शाह आज पंजाब में नशे के खिलाफ लड़ाई में जान गंवाने वालों के परिजनों से करेंगे मुलाकात

प्रधानमंत्री मोदी ने RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की प्रशंसा की, कहा- अत्यंत प्रेरणादायी

: प्रधानमंत्री मोदी ने RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की प्रशंसा की, कहा- अत्यंत प्रेरणादायी

आतंकवाद के पूरे तंत्र को सामूहिक रूप से समाप्त करना जरूरी : एससीओ बैठक में राजनाथ सिंह

: आतंकवाद के पूरे तंत्र को सामूहिक रूप से समाप्त करना जरूरी : एससीओ बैठक में राजनाथ सिंह

राष्ट्रपति मुर्मु और उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने सभी भारतीयों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

: राष्ट्रपति मुर्मु और उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने सभी भारतीयों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

आरएसएस के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्रियों ने दी शुभकामनाएं, हेडगेवार को किया याद

: आरएसएस के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्रियों ने दी शुभकामनाएं, हेडगेवार को किया याद

पीएम मोदी ने विजयादशमी की बधाई दी, कहा- यह विजय पर्व हर किसी के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करे

: पीएम मोदी ने विजयादशमी की बधाई दी, कहा- यह विजय पर्व हर किसी के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करे

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया एग्री वेलफेयर पोर्टल, डिजिटल सेवाओं तक आसान होगी पहुंच

: शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया एग्री वेलफेयर पोर्टल, डिजिटल सेवाओं तक आसान होगी पहुंच

एशियाई पैरा खेल 2026: सौम्या ने जीता स्वर्ण, राधा वेंकटेश को रजत; पीएम मोदी ने दी बधाई

: एशियाई पैरा खेल 2026: सौम्या ने जीता स्वर्ण, राधा वेंकटेश को रजत; पीएम मोदी ने दी बधाई

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे अमित शाह, ‘ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई’ के संदेश के साथ निकलेगी देशव्यापी मोटरसाइकिल रैली

: पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे अमित शाह, ‘ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई’ के संदेश के साथ निकलेगी देशव्यापी मोटरसाइकिल रैली

X