Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• कैंसर मरीजों को राहत, 137 दवाओं के ट्रेड मार्जिन पर लगी लगाम • पीएम मोदी के मार्गदर्शन में सरकार ने नारी शक्ति को बनाया यूपी की प्रगति का सक्रिय भागीदार : सीएम योगी • युवाओं को रामायण की सकारात्मकता और मूल्यों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए : तरनजीत सिंह संधू • इस सप्ताह भारत की कूटनीति के केंद्र में अमेरिका और यूएई, जयशंकर करेंगे अहम वार्ता • नाशवान खाद्य पदार्थों को लेकर एफएसएसएआई सख्त, कारोबारियों के लिए जारी की नई एडवाइजरी • भारत की आर्थिक प्रगति जश्न मनाने लायक, अगले वर्षों में भी मजबूत विकास की संभावनाएं : शीर्ष अर्थशास्त्री • ताजिकिस्तान में एससीओ की बैठक, राजनाथ सिंह करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व • कोलकाता हादसे के पीड़ितों को मिलेगा 25 लाख का मुआवजा, हेल्पलाइन नंबर जारी; 12 लोग हिरासत में • दिल्ली में ‘चलो यमुना’ के तहत सफाई अभियान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील • यूपी के पांच जिलों में जनसभाएं करेंगे आकाश आनंद, 26 नवंबर को पंजाब में भी कार्यक्रम

मनोरंजन

दिलजीत दोसांझ ने याद की बचपन की गरीबी, बोले- डॉक्टर को दिखाने के पैसे नहीं थे

Updated on Wednesday, July 01, 2026 11:48 AM IST

दिलजीत दोसांझ के पास आज नाम, पैसा, शोहरत सब कुछ है। एक वक्त था जब उनके घर पर कोई बीमार पड़ जाए तो डॉक्टर को दिखाने के पैसे नहीं होते थे। दिलजीत बचपन से ही खूब पैसा कमाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने दिन-रात मेहनत की और जो भी ऑफर आया वो करते गए। हालांकि सब कुछ पाने के बाद उन्हें अब ये सब कोई अहमियत नहीं रखता।


जब किया शादियों में परफॉर्म
दिलजीत दोसांझ Q with Tom Power यूट्यूब चैनल पर थे। उन्होंने बताया कि वह जो लाइव परफॉर्मेंस करते हैं वही उनकी इनका का मेन सोर्स है। दिलजीत करियर की शुरुआत में शादियों में परफॉर्म करने पर बोले, 'यह बहुत बढ़िया है। इस फील्ड में काफी पैसा है।'


बर्थडे बुकिंग ने बदला गेम
इन सबकी शुरुआत कैसे हुई, इस पर दिलजीत ने जवाब दिया, 'मेरा एल्बम 2002 में आया और 4-5 लोग मेरी कंपनी में आकर बोले कि हम इस बंदे को बर्थडे पार्टी के लिए बुक करना चाहते हैं।' दिलजीत ने बताया कि पहले तो वह बर्थडे में गाने के लिए नहीं जाना चाहते थे लेकिन कॉन्ट्रैक्ट में बंधे थे तो बुकिंग लेनी पड़ी। फिर उन्हें अहसास हो गया कि सिर्फ गानों की सेल से उनका गुजारा नहीं हो पाएगा।


लेते गए सारे ऑफर्स
दिलजीत बोले, 'जब उन लोगों ने पैसा दिया तो लगा कि यही रास्ता है। पैसे कमाना लत बन गया। मैंने किसी को ना नहीं कहा। किसी ने 5000, 10000, 15,000 जितने भी रुपये दिए, मैंने हां बोला। मैंने किसी को ना नहीं कहा। मैं हर जगह दिन-रात गया।'


क्यों किया कॉन्सर्ट करने का फैसला
दिलजीत ने बताया कि वह बहुत शादियों में परफॉर्म कर रहे थे तो पंजाब म्यूजिक इंडस्ट्री के कुछ आर्टिस्ट उन्हें नीची नजर से देखने लगे। ऐसे जताने लगे कि दिलजीत उसी तरह के परफॉर्मेंस में सूट करते हैं। फिर अपने आप को साबित करने के लिए उन्होंने अलग रास्ता चुना। दिलजीत बोले, मैंने कहा, ठीक है अब मैं शादियों में परफॉर्म नहीं करूंगा। अब मैं अपने कॉन्सर्ट्स करूंगा और उनकी प्लानिंग करने जा रहा हूं।


बचपन में देखी गरीबी
दिलजीत ने अपने बचपन के बारे में बताया कि वह गरीबी में बड़े हुए थे तो अमीर होने का सपना बचपन से ही था। जब छोटे थे तबसे ही अमीर और फेमस बनना चाहते थे। ऐसा इंसान जिसे हर कोई पहचाने, भले ही किसी को पर्सनली ना जानता हूं। दिलजीत ने बताया कि बड़े हो रहे थे तो सबसे बड़ा मोटिवेशन पैसे कमाना था लेकिन अब कुछ भी मायने नहीं रखता।


डॉक्टर को दिखाने के नहीं थे पैसे
वह बोलते हैं, 'क्योंकि मैं एक गरीब परिवार से हूं। यह एक बिलो-ऐवरेज फैमिली थी। अगर आप बीमार पड़ गए तो डॉक्टर को दिखाने के पैसे नहीं होंगे। तो बीमार ही मत पड़ो क्योंकि पैसे नहीं होंगे।' दिलजीत ने बताया कि शुरुआत में पैसा बहुत जरूरी लगता था, वह दिनरात काम करते और सारे ऑफर्स ले लेते थे।

 

Have something to say? Post your comment
बचपन में सीता बनती थीं 'मिर्जापुर' की डिम्पी, हर्षिता गौर ने सुनाईं दिल्ली में दशहरा मनाने की यादें

: बचपन में सीता बनती थीं 'मिर्जापुर' की डिम्पी, हर्षिता गौर ने सुनाईं दिल्ली में दशहरा मनाने की यादें

'डायबिटीज मेरी जिंदगी का हिस्सा है, पूरी पहचान नहीं', ऐश्वर्या सखुजा ने बयां किया 10 साल का अनुभव

: 'डायबिटीज मेरी जिंदगी का हिस्सा है, पूरी पहचान नहीं', ऐश्वर्या सखुजा ने बयां किया 10 साल का अनुभव

जैकी श्रॉफ ने ताजा की पुरानी यादें, 'तेरी मेहरबानियां' के 41 और 'रिटर्न ऑफ ज्वेल थीफ' के 30 साल पूरे

: जैकी श्रॉफ ने ताजा की पुरानी यादें, 'तेरी मेहरबानियां' के 41 और 'रिटर्न ऑफ ज्वेल थीफ' के 30 साल पूरे

बॉलीवुड डेब्यू को लेकर नर्वस हैं ईशा मालवीय, बोलीं-'आउटसाइडर को मौका मिलना मेरे लिए बड़ी बात'

: बॉलीवुड डेब्यू को लेकर नर्वस हैं ईशा मालवीय, बोलीं-'आउटसाइडर को मौका मिलना मेरे लिए बड़ी बात'

हजारों हिट गाने देने के बाद भी कम नहीं हुआ हिमेश रेशमिया का जुनून, बोले-'आज भी नए कलाकार जैसा हूं'

: हजारों हिट गाने देने के बाद भी कम नहीं हुआ हिमेश रेशमिया का जुनून, बोले-'आज भी नए कलाकार जैसा हूं'

'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

: 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

: 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले-

: रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है"

‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

: ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

X