Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल और एस एस पी वरुण शर्मा ने पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को किया नमन; जिले के 35 शहीद पुलिस जवानों के परिवारों को किया गया सम्मानित • पराली प्रबंधन के लिए 21 हजार से अधिक सीआरएम मशीनें खरीदी गईं; 14,274 यूनिटों के साथ सुपर सीडर किसानों की सबसे पसंदीदा मशीन बनी • पंजाब के बुजुर्ग नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा का मजबूत सहारा; वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत सितंबर तक 2507.98 करोड़ रुपये जारी: डॉ. बलजीत कौर • अमृतसर में तीन नाबालिगों सहित 7 व्यक्ति काबू ; एक हैंड ग्रेनेड, दो पिस्तौल और 3.4 किलोग्राम हेरोइन बरामद • झोटा हत्याकांड मामले में CBI की टीम मानसा पहुंची, परिवार से पूछताछ की • कड़ी सुरक्षा के बीच राजोआना को PGI लाया गया • हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल हो रहा पूरा • CCT, CGC Landran ने सीआरआईएसपीआर - सीएएस, एआई एवं बायोटेक्नोलॉजी पर नेशनल वर्कशॉप का आयोजन किया • पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र कल (गुरुवार) से: 27 अक्टूबर तक चलेगा • गोल्डन टेंपल में फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस सारा अली खान

राष्ट्रीय

"11 वर्षों में डिजिटल क्रांति ने देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाई सेवाएं और अवसर",बोले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

Updated on Wednesday, July 01, 2026 19:16 PM IST

चंडीगढ़ : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने सोशल मीडिया पर कहा कि डिजिटल इंडिया आज विकसित और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत आधारशिला बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में इस महत्वाकांक्षी अभियान ने देश में सुशासन, पारदर्शिता और जनसेवाओं की पहुंच को नई दिशा दी है।

उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया ने गरीब, वंचित और समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े नागरिक तक सरकारी योजनाओं, सेवाओं और सुविधाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाकर उन्हें सशक्त बनाने का कार्य किया है। आज तकनीक के माध्यम से आम नागरिक को घर बैठे अनेक सरकारी सेवाओं का लाभ मिल रहा है, जिससे समय और संसाधनों दोनों की बचत हो रही है।

मनोहर लाल ने कहा कि देशभर में ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क के व्यापक विस्तार ने गांवों तक डिजिटल कनेक्टिविटी पहुंचाई है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, बैंकिंग और ई-गवर्नेंस जैसी सुविधाओं का दायरा तेजी से बढ़ा है। डिजिटल कनेक्टिविटी ने शहर और गांव के बीच की दूरी को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि भारत ने डिजिटल भुगतान के क्षेत्र में विश्व स्तर पर नई पहचान बनाई है। डिजिटल लेन-देन के बढ़ते दायरे ने न केवल आर्थिक गतिविधियों को गति दी है, बल्कि नकदी पर निर्भरता भी कम की है। इससे लेन-देन अधिक सुरक्षित, तेज और पारदर्शी हुआ है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि डिजिटल इंडिया अभियान ने सरकारी कार्यप्रणाली को अधिक जवाबदेह और पारदर्शी बनाया है। विभिन्न सरकारी सेवाओं के ऑनलाइन होने से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है और लोगों को बिना किसी अनावश्यक परेशानी के सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में डिजिटल इंडिया अभियान विकसित भारत के निर्माण में और अधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा तथा तकनीक आधारित सुशासन के माध्यम से देश के प्रत्येक नागरिक को सशक्त बनाने का कार्य निरंतर जारी रहेगा।

 
Have something to say? Post your comment
बंगाल में बिना हिंसा चुनाव कराना बड़ी सफलता, अब नशे के खिलाफ होगी जंग: अमित शाह

: बंगाल में बिना हिंसा चुनाव कराना बड़ी सफलता, अब नशे के खिलाफ होगी जंग: अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह आज पंजाब में नशे के खिलाफ लड़ाई में जान गंवाने वालों के परिजनों से करेंगे मुलाकात

: गृह मंत्री अमित शाह आज पंजाब में नशे के खिलाफ लड़ाई में जान गंवाने वालों के परिजनों से करेंगे मुलाकात

प्रधानमंत्री मोदी ने RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की प्रशंसा की, कहा- अत्यंत प्रेरणादायी

: प्रधानमंत्री मोदी ने RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की प्रशंसा की, कहा- अत्यंत प्रेरणादायी

आतंकवाद के पूरे तंत्र को सामूहिक रूप से समाप्त करना जरूरी : एससीओ बैठक में राजनाथ सिंह

: आतंकवाद के पूरे तंत्र को सामूहिक रूप से समाप्त करना जरूरी : एससीओ बैठक में राजनाथ सिंह

राष्ट्रपति मुर्मु और उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने सभी भारतीयों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

: राष्ट्रपति मुर्मु और उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने सभी भारतीयों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

आरएसएस के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्रियों ने दी शुभकामनाएं, हेडगेवार को किया याद

: आरएसएस के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्रियों ने दी शुभकामनाएं, हेडगेवार को किया याद

पीएम मोदी ने विजयादशमी की बधाई दी, कहा- यह विजय पर्व हर किसी के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करे

: पीएम मोदी ने विजयादशमी की बधाई दी, कहा- यह विजय पर्व हर किसी के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करे

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया एग्री वेलफेयर पोर्टल, डिजिटल सेवाओं तक आसान होगी पहुंच

: शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया एग्री वेलफेयर पोर्टल, डिजिटल सेवाओं तक आसान होगी पहुंच

एशियाई पैरा खेल 2026: सौम्या ने जीता स्वर्ण, राधा वेंकटेश को रजत; पीएम मोदी ने दी बधाई

: एशियाई पैरा खेल 2026: सौम्या ने जीता स्वर्ण, राधा वेंकटेश को रजत; पीएम मोदी ने दी बधाई

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे अमित शाह, ‘ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई’ के संदेश के साथ निकलेगी देशव्यापी मोटरसाइकिल रैली

: पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे अमित शाह, ‘ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई’ के संदेश के साथ निकलेगी देशव्यापी मोटरसाइकिल रैली

X