Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल और एस एस पी वरुण शर्मा ने पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को किया नमन; जिले के 35 शहीद पुलिस जवानों के परिवारों को किया गया सम्मानित • पराली प्रबंधन के लिए 21 हजार से अधिक सीआरएम मशीनें खरीदी गईं; 14,274 यूनिटों के साथ सुपर सीडर किसानों की सबसे पसंदीदा मशीन बनी • पंजाब के बुजुर्ग नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा का मजबूत सहारा; वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत सितंबर तक 2507.98 करोड़ रुपये जारी: डॉ. बलजीत कौर • अमृतसर में तीन नाबालिगों सहित 7 व्यक्ति काबू ; एक हैंड ग्रेनेड, दो पिस्तौल और 3.4 किलोग्राम हेरोइन बरामद • झोटा हत्याकांड मामले में CBI की टीम मानसा पहुंची, परिवार से पूछताछ की • कड़ी सुरक्षा के बीच राजोआना को PGI लाया गया • हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल हो रहा पूरा • CCT, CGC Landran ने सीआरआईएसपीआर - सीएएस, एआई एवं बायोटेक्नोलॉजी पर नेशनल वर्कशॉप का आयोजन किया • पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र कल (गुरुवार) से: 27 अक्टूबर तक चलेगा • गोल्डन टेंपल में फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस सारा अली खान

राष्ट्रीय

भरत तिवारी के बाद भागलपुर एनकाउंटर साजिश का मामला सुलगा; HC ने डीजीपी, जेल आईजी से मांगा जवाब

Updated on Friday, July 03, 2026 11:29 AM IST

बिहार में एनकाउंटर के मामले एक के बाद एक सुलग रहे हैं। आरा में भरत तिवारी का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि भागलपुर एनकाउंटर की साजिश का जिन्न प्रकट हो गया है। सेंट्रल जेल के बाहर से गत वर्ष अविनाश श्रीवास्तव का कथित अपहरण कर एनकाउंटर की साजिश रचने के मामले में हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया। इस मामले में न्यायमूर्ति अरुण कुमार झा ने भागलपुर जेल के अधीक्षक, पटना के चौक थानाध्यक्ष और दारोगा को कोर्ट में हाजिर होने के लिए कहा है।


इसके साथ ही हाईकोर्ट की ओर से बिहार के डीजीपी और जेल महानिरीक्षक और पटना के एसपी से जवाब तलब किया गया है। मामले की अगली सुनवाई चार सप्ताह बाद होगी। अधिकारियों को जवाब तैयार करने के लिए मोहलत दी गई है। अविनाश श्रीवास्तव की पत्नी की याचिका पर मामले की सुनवाई हुई।


क्या है मामला
याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता अधिवक्ता ओम प्रकाश कुमार पेश हुए। याचिका के मुताबिक, अविनाश श्रीवास्तव को 29 नवंबर 2025 की सुबह भागलपुर सेंट्रल जेल से जमानत पर रिहा किया गया था। आरोप है कि जेल के मुख्य द्वार से बाहर निकलते ही सादे कपड़ों में आए दो लोगों ने उनसे हाथापाई की और जबरन वाहन में बैठाकर साथ ले गए। इसके बाद उन्हें बरौनी तथा सबलपुर थाना क्षेत्र में ले जाया गया, जहां पुलिसकर्मी कथित रूप से उनका एनकाउंटर करने के लिए उचित स्थान की तलाश कर रहे थे। इसके बाद अविनाश श्रीवास्तव को पटना सिटी के चौक थाना में पीछे के रास्ते से लाया गया।


पुलिस पर गंभीर आरोप
आरोप है कि एक दिसंबर की आधी रात उन्हें रेलवे ओवरब्रिज के समीप ले जाकर उनकी जेब में जबरन गोलियां और कमर में एक देशी कट्टा रख दिया गया। इसके बाद उन्हें जान से मारने की धमकी देकर एक कथित स्वीकारोक्ति बयान का वीडियो बनाया गया। इसमें दबाव डालकर अपराध स्वीकार कराया गया।


आरा के भरत तिवारी एनकाउंटर ने बिहार पुलिस की कार्यशैली पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। इस कांड की आग बिहार के बाहर भी सुलग रही है। पुलिस ने भोजपुर के बिलौटी गांव के भरत तिवारी को पांच गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया था। इसमें छह पुलिस कर्मियों को निलंबित किया गया। पूरे बिहार में आन्दोलन शुरू होने के बाद पुलिस वालों पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गयी है। पटना हाईकोर्ट के रिटायर जज की अध्यक्षता में मामले की न्यायिक जांच कराई जा रही है।

 

Have something to say? Post your comment
बंगाल में बिना हिंसा चुनाव कराना बड़ी सफलता, अब नशे के खिलाफ होगी जंग: अमित शाह

: बंगाल में बिना हिंसा चुनाव कराना बड़ी सफलता, अब नशे के खिलाफ होगी जंग: अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह आज पंजाब में नशे के खिलाफ लड़ाई में जान गंवाने वालों के परिजनों से करेंगे मुलाकात

: गृह मंत्री अमित शाह आज पंजाब में नशे के खिलाफ लड़ाई में जान गंवाने वालों के परिजनों से करेंगे मुलाकात

प्रधानमंत्री मोदी ने RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की प्रशंसा की, कहा- अत्यंत प्रेरणादायी

: प्रधानमंत्री मोदी ने RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की प्रशंसा की, कहा- अत्यंत प्रेरणादायी

आतंकवाद के पूरे तंत्र को सामूहिक रूप से समाप्त करना जरूरी : एससीओ बैठक में राजनाथ सिंह

: आतंकवाद के पूरे तंत्र को सामूहिक रूप से समाप्त करना जरूरी : एससीओ बैठक में राजनाथ सिंह

राष्ट्रपति मुर्मु और उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने सभी भारतीयों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

: राष्ट्रपति मुर्मु और उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने सभी भारतीयों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

आरएसएस के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्रियों ने दी शुभकामनाएं, हेडगेवार को किया याद

: आरएसएस के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्रियों ने दी शुभकामनाएं, हेडगेवार को किया याद

पीएम मोदी ने विजयादशमी की बधाई दी, कहा- यह विजय पर्व हर किसी के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करे

: पीएम मोदी ने विजयादशमी की बधाई दी, कहा- यह विजय पर्व हर किसी के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करे

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया एग्री वेलफेयर पोर्टल, डिजिटल सेवाओं तक आसान होगी पहुंच

: शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया एग्री वेलफेयर पोर्टल, डिजिटल सेवाओं तक आसान होगी पहुंच

एशियाई पैरा खेल 2026: सौम्या ने जीता स्वर्ण, राधा वेंकटेश को रजत; पीएम मोदी ने दी बधाई

: एशियाई पैरा खेल 2026: सौम्या ने जीता स्वर्ण, राधा वेंकटेश को रजत; पीएम मोदी ने दी बधाई

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे अमित शाह, ‘ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई’ के संदेश के साथ निकलेगी देशव्यापी मोटरसाइकिल रैली

: पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे अमित शाह, ‘ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई’ के संदेश के साथ निकलेगी देशव्यापी मोटरसाइकिल रैली

X