Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

हिमाचल प्रदेश

Mandi News: 'विपक्ष में थे तो कर्ज पर मचाते थे शोर, अब खुद बना रहे रिकॉर्ड', जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बोला तीखा हमला

Updated on Saturday, July 04, 2026 19:50 PM IST

सुंदरनगर : नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। उन्होंने राज्य सरकार को विकास और जनसुविधाओं के मोर्चे पर पूरी तरह विफल करार देते हुए आरोप लगाया है कि यह सरकार केवल कर्ज लेने के मामले में नए रिकॉर्ड स्थापित कर रही है। सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के म्याह माता मंदिर में आयोजित संगठनात्मक जिला सुंदरनगर के अभ्यास वर्ग को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर कई गंभीर सवाल खड़े किए।


सरकार ने कर्ज को अपना प्रमुख शासन मॉडल बनाया
जयराम ठाकुर ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जो कांग्रेस विपक्ष में रहते हुए 5 सालों तक कर्ज के नाम पर शोर मचाकर प्रदेश की जनता को गुमराह करती रही, सत्ता में आते ही उसी सुक्खू सरकार ने कर्ज को अपना प्रमुख शासन मॉडल बना लिया है। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि आज प्रदेश पर कर्ज का बोझ लगभग 1.20 लाख करोड़ रुपए तक पहुंचने वाला है। हालत यह है कि सरकार के हर महीने की शुरुआत ही भारी-भरकम कर्ज लेने के साथ हो रही है।


सुक्खू सरकार तोड़ देगी कर्ज लेने के सारे रिकॉर्ड
नेता प्रतिपक्ष ने तंज कसते हुए कहा कि सुक्खू सरकार ने अपने अब तक के कार्यकाल में ही उतना कर्ज अकेले ले लिया है, जितना कि पिछली सरकारों ने नहीं लिया था। उन्होंने दावा किया कि अपना कार्यकाल पूरा करते-करते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कर्ज लेने के अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ देंगे। उन्होंने कहा कि हजारों करोड़ का कर्ज लेने के बावजूद प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह से ठप्प पड़े हैं। न तो धरातल पर कोई नई परियोजनाएं नजर आ रही हैं और न ही जनता को बुनियादी सुविधाएं मिल पा रही हैं; लोग आज भी संघर्ष करने को मजबूर हैं।


केंद्र पर झूठे आरोप लगाकर अपनी विफलताएं छिपा रही सरकार
जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार अपनी प्रशासनिक विफलताओं और वित्तीय कुप्रबंधन का ठीकरा बार-बार बिना किसी आधार के केंद्र सरकार पर फोड़ रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से सीधा सवाल किया कि लगातार लिया जा रहा हजारों करोड़ रुपए का कर्ज आखिर किन विकास कार्यों पर खर्च हो रहा है? कर्ज तो लगातार बढ़ रहा है, लेकिन न विकास दिख रहा है और न ही सुविधाएं। सरकार को इसका जवाब प्रदेश की जनता को देना ही होगा।


पूर्व सरकार में खुले संस्थानों को खोज-खोज किया जा रहा बंद
सुक्खू सरकार की कार्यप्रणाली पर निशाना साधते हुए जयराम ने इसे तालाबंदी की सरकार करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस सरकार का प्रमुख काम सिर्फ पूर्व भाजपा सरकार द्वारा खोले गए संस्थानों को खोज-खोज कर बंद करना रह गया है। इसके अलावा पूर्व सरकार की जनहितैषी योजनाओं को बदनाम करके उनका बजट रोकना, लोगों को नौकरियों से बाहर निकालना और जनता की जेब काटने के लिए तरह-तरह के नए शुल्क थोपना ही इस सरकार की एकमात्र उपलब्धि है।

 

Have something to say? Post your comment
​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

: ​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

: Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

: मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

X