Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

दुनिया

अमेरिका में हीट वेव का कहर, 250वीं वर्षगांठ के सप्ताहांत में कई लोगों की मौत

Updated on Tuesday, July 07, 2026 16:56 PM IST

अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ के जश्न वाले सप्ताहांत के दौरान देश के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में लेने वाली हीट वेव की लहर ने पूर्वी तट, दक्षिण-पूर्वी और दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्रों में दो दर्जन से अधिक लोगों की जान ले ली। अमेरिकी राज्य न्यू जर्सी में हीट वेव की लहर के कारण कम से कम 29 लोगों की मौत होने का अनुमान है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, ये मौतें 10 काउंटियों में दर्ज की गईं। अधिकारियों ने बताया कि अधिकांश मृतक ऐसे घरों में पाए गए, जहां एयर कंडीशनिंग की सुविधा नहीं थी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, न्यू जर्सी के स्वास्थ्य आयुक्त रेनार्ड वाशिंगटन ने शनिवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मृतकों में केवल बुजुर्ग ही नहीं बल्कि कुछ युवा वयस्क भी शामिल हैं।

इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में न्यू जर्सी की गवर्नर मिकी शेरिल ने कहा, “अमेरिका में मौसम से जुड़ी मौतों का सबसे बड़ा कारण भीषण गर्मी है और पिछले 14 वर्षों में यह सबसे लंबा और सबसे तीव्र गर्मी का दौर है।” फॉक्स फोरकास्ट सेंटर के अनुसार, इस हीट वेव की लहर ने अमेरिका के बड़े हिस्से को प्रभावित किया है। 20 से अधिक राज्यों में तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया। 30 जून से 5 जुलाई (रविवार) के बीच दैनिक अधिकतम तापमान के कम से कम 148 नए रिकॉर्ड बने।

शिकागो में हालिया गर्मी की लहर से जुड़ी वजहों से चार लोगों की मौत हुई। यह जानकारी कुक काउंटी मेडिकल एग्जामिनर कार्यालय के रिकॉर्ड से मिली है। मिसिसिपी के हिंड्स काउंटी के अधिकारियों ने शनिवार को पुष्टि की कि 83 वर्षीय एक महिला की अपने घर के पास बगीचे में गिरने के बाद अत्यधिक गर्मी के संपर्क में आने से मौत हो गई।

न्यूयॉर्क शहर में कई दिनों तक चली हीट वेव की लहर के कारण पिछले सप्ताह सैकड़ों लोगों को आपातकालीन कक्ष (इमरजेंसी रूम) में भर्ती कराना पड़ा। अमेरिकी राजधानी वॉशिंगटन डी.सी. में 4 जुलाई का दिन अब तक का सबसे गर्म स्वतंत्रता दिवस को दर्ज किया गया, जहां तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में नेशनल मॉल पर आयोजित ग्रेट अमेरिकन स्टेट फेयर को शुक्रवार को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा, क्योंकि आपातकालीन सेवाकर्मियों ने 44 लोगों का उपचार किया। इनमें 11 लोगों को अस्पताल ले जाना पड़ा, जिनमें अधिकांश गर्मी से संबंधित बीमारियों और चोटों के शिकार थे। यह जानकारी एनबीसी न्यूज ने दी।

अत्यधिक गर्मी के कारण शनिवार को आयोजित होने वाले कई अन्य कार्यक्रम भी रद्द कर दिए गए, जिनमें वाशिंगटन डीसी. की स्वतंत्रता दिवस परेड भी शामिल थी। फिलाडेल्फिया में लगातार तीन दिनों तक तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया, जो मौसम का रिकॉर्ड रखे जाने के बाद पहली बार हुआ है। वहीं, अटलांटिक सिटी में शनिवार को तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे शहर के इतिहास का सर्वाधिक तापमान दर्ज होने का रिकॉर्ड बराबर हो गया।

Have something to say? Post your comment
रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम

: रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम

G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप

: G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप

लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए

: लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए

राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई

: राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई

भारत से नेपाल चाहता है 'बड़ी मदद', पीएम बालेन शाह के प्रस्तावित दौरे से पहले मिले संकेत

: भारत से नेपाल चाहता है 'बड़ी मदद', पीएम बालेन शाह के प्रस्तावित दौरे से पहले मिले संकेत

ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत

: ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत

भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी

: भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी

ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाना चाहता, अमेरिका के सामने नहीं झुकेगा: राष्ट्रपति पेजेश्कियन

: ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाना चाहता, अमेरिका के सामने नहीं झुकेगा: राष्ट्रपति पेजेश्कियन

लंदन पहुंचे यूट्यूबर ध्रुव राठी : पार्लियामेंट स्क्वेयर पर विरोध प्रदर्शन की अपील, बोले- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आवाज उठाने का समय आ गया

: लंदन पहुंचे यूट्यूबर ध्रुव राठी : पार्लियामेंट स्क्वेयर पर विरोध प्रदर्शन की अपील, बोले- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आवाज उठाने का समय आ गया

रूस के कामचटका में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का खतरा खारिज

: रूस के कामचटका में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का खतरा खारिज

X