Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

दुनिया

एआई, एयरोस्पेस और क्लीन टेक में भारत के साथ मजबूत साझेदारी चाहता है कनाडा का क्यूबेक प्रांत

Updated on Tuesday, July 07, 2026 16:58 PM IST

कनाडा के क्यूबेक प्रांत ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), एयरोस्पेस, शिक्षा, क्लीन टेक्नोलॉजी और निवेश के क्षेत्रों में भारत के साथ अपने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की इच्छा जताई है।

क्यूबेक के अंतरराष्ट्रीय संबंध एवं ला फ्रैंकोफोनी मंत्री क्रिस्टोफर स्कीट ने कहा कि प्रांत भारत के साथ दीर्घकालिक, स्थिर और लाभकारी साझेदारी विकसित करने पर जोर दे रहा है।

मंत्री स्कीट ने कहा, “हम अपनी अर्थव्यवस्था में विविधता लाना चाहते हैं और भारत के साथ स्थायी संबंध स्थापित करना चाहते हैं। दोनों पक्षों के बीच सहयोग की अपार संभावनाएं हैं और हम इससे बेहद उत्साहित हैं।”

प्रमुख सहयोग क्षेत्र
मंत्री ने एआई, एयरोस्पेस और शिक्षा को सहयोग की सबसे बड़ी संभावनाओं वाले क्षेत्र बताया। उन्होंने कहा कि क्यूबेक और भारत के विश्वविद्यालयों के बीच पहले से अच्छा सहयोग है, जिसे और मजबूत किया जाएगा।

उन्होंने आगे कहा, “एयरोस्पेस एक बेहतरीन क्षेत्र है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस भविष्य तय करने वाला क्षेत्र है और शिक्षा भी महत्वपूर्ण है। हम मिलकर बहुत कुछ कर सकते हैं।”

स्कीट ने सुरक्षित सप्लाई चेन और भरोसेमंद साझेदारियों की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि भारत और क्यूबेक इस दिशा में प्रभावी साझेदारी कर सकते हैं।

निवेश के लिए आमंत्रण
मंत्री ने भारतीय कंपनियों और उद्यमियों को क्यूबेक में निवेश और कारोबार के अवसर तलाशने का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि क्यूबेक उद्यमिता और नवाचार आधारित व्यवसायों के लिए बेहतर माहौल प्रदान करता है।

“भारतीय उद्यमियों की सोच और उद्यमिता हमें पसंद है। भारतीय कंपनियों के लिए यहां अच्छी संभावनाएं हैं और क्यूबेक की कंपनियों के लिए भारत में भी व्यापक अवसर मौजूद हैं।”

क्रिस्टोफर स्कीट ने कहा कि क्यूबेक भारत में अपनी उपस्थिति और मजबूत करना चाहता है ताकि व्यापार और निवेश को नई गति मिल सके। उन्होंने संस्थागत सहयोग बढ़ाने के लिए भारतीय अधिकारियों के साथ हुई बैठकें भी सकारात्मक बताईं।

मंत्री का जोर इस बात पर है कि लंबे लक्ष्यों के साथ-साथ ठोस बिजनेस नतीजे निकालने पर अभी से काम शुरू किया जाए, ताकि आने वाले वर्षों में दोनों पक्ष इस साझेदारी को बड़ी सफलता बता सकें।

यह कदम कनाडा के विभिन्न प्रांतों द्वारा भारत के साथ आर्थिक संबंध बढ़ाने की बढ़ती दिलचस्पी को दर्शाता है।

Have something to say? Post your comment
रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम

: रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम

G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप

: G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप

लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए

: लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए

राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई

: राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई

भारत से नेपाल चाहता है 'बड़ी मदद', पीएम बालेन शाह के प्रस्तावित दौरे से पहले मिले संकेत

: भारत से नेपाल चाहता है 'बड़ी मदद', पीएम बालेन शाह के प्रस्तावित दौरे से पहले मिले संकेत

ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत

: ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत

भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी

: भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी

ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाना चाहता, अमेरिका के सामने नहीं झुकेगा: राष्ट्रपति पेजेश्कियन

: ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाना चाहता, अमेरिका के सामने नहीं झुकेगा: राष्ट्रपति पेजेश्कियन

लंदन पहुंचे यूट्यूबर ध्रुव राठी : पार्लियामेंट स्क्वेयर पर विरोध प्रदर्शन की अपील, बोले- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आवाज उठाने का समय आ गया

: लंदन पहुंचे यूट्यूबर ध्रुव राठी : पार्लियामेंट स्क्वेयर पर विरोध प्रदर्शन की अपील, बोले- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आवाज उठाने का समय आ गया

रूस के कामचटका में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का खतरा खारिज

: रूस के कामचटका में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का खतरा खारिज

X