Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

दुनिया

पिछले कुछ वर्षों में भारत-इंडोनेशिया संबंधों ने पकड़ी नई रफ्तार: पीएम मोदी

Updated on Tuesday, July 07, 2026 17:06 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ जकार्ता में हुई द्विपक्षीय वार्ता को बेहद सार्थक बताया। उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों में आए सकारात्मक बदलाव का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में दोनों देशों के बीच संबंधों ने नई रफ्तार पकड़ी है और उनमें नई गहराई आई है।

मंगलवार को इस्ताना मर्डेका में राष्ट्रपति सुबियांतो के साथ बैठक के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “जकार्ता के इस्ताना मर्डेका में राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ सार्थक चर्चा हुई। पिछले कुछ वर्षों में भारत-इंडोनेशिया संबंधों ने नई रफ्तार पकड़ी है और इसमें गहराई आई है।”

वार्ता के प्रमुख मुद्दे
दोनों नेताओं ने व्यापार, मानव विकास, कृषि, खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य, रक्षा, सुरक्षा और समुद्री सहयोग जैसे अहम क्षेत्रों पर विस्तृत चर्चा की। हिंद-प्रशांत क्षेत्र के दो प्रमुख समुद्री पड़ोसियों के रूप में रक्षा और समुद्री सुरक्षा पर विशेष जोर रहा।

प्रधानमंत्री मोदी ने विश्वास जताया कि यह बैठक दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने तथा क्षेत्रीय एवं वैश्विक सहयोग को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण साबित होगी।

अहम समझौते
संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी ने द्विपक्षीय समझौतों का उल्लेख किया। सबसे महत्वपूर्ण ब्रह्मोस मिसाइल डील रही, जिसमें भारत इंडोनेशिया को ब्रह्मोस मिसाइल की अतिरिक्त यूनिट्स प्रदान करेगा। इसके अलावा, इंडोनेशिया ने भारतीय ‘अस्त्र’ एयर-टू-एयर मिसाइल खरीदने का भी फैसला लिया है।

सांस्कृतिक सहयोग
प्रधानमंत्री ने कल (बुधवार) योग्याकार्ता में प्रम्बानन मंदिर के पुनर्निर्माण परियोजना को राष्ट्रपति प्रबोवो के साथ लॉन्च करने की घोषणा की। उन्होंने कहा, “बुधवार को राष्ट्रपति प्रबोवो के साथ मुझे योग्याकार्ता में प्रम्बानन मंदिर के पुर्नर्निमाण प्रोजेक्ट को लॉन्च करने का सौभाग्य मिलेगा। एक हजार वर्ष से भी अधिक पुराना प्रम्बानन मंदिर भारत और इंडोनेशिया की साझा सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है।”

आज का कार्यक्रम
शाम को प्रधानमंत्री मोदी जकार्ता में भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे। बुधवार को प्रम्बानन मंदिर यात्रा के साथ उनकी इंडोनेशिया यात्रा का समापन होगा।

पीएम मोदी की यह यात्रा दोनों देशों के बीच 2018 में शुरू हुई व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाई देने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

Have something to say? Post your comment
रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम

: रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम

G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप

: G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप

लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए

: लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए

राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई

: राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई

भारत से नेपाल चाहता है 'बड़ी मदद', पीएम बालेन शाह के प्रस्तावित दौरे से पहले मिले संकेत

: भारत से नेपाल चाहता है 'बड़ी मदद', पीएम बालेन शाह के प्रस्तावित दौरे से पहले मिले संकेत

ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत

: ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत

भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी

: भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी

ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाना चाहता, अमेरिका के सामने नहीं झुकेगा: राष्ट्रपति पेजेश्कियन

: ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाना चाहता, अमेरिका के सामने नहीं झुकेगा: राष्ट्रपति पेजेश्कियन

लंदन पहुंचे यूट्यूबर ध्रुव राठी : पार्लियामेंट स्क्वेयर पर विरोध प्रदर्शन की अपील, बोले- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आवाज उठाने का समय आ गया

: लंदन पहुंचे यूट्यूबर ध्रुव राठी : पार्लियामेंट स्क्वेयर पर विरोध प्रदर्शन की अपील, बोले- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आवाज उठाने का समय आ गया

रूस के कामचटका में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का खतरा खारिज

: रूस के कामचटका में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का खतरा खारिज

X