Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

दुनिया

इंडोनेशिया के इस शहर में IIM खोलेगा भारत, PM मोदी के दौरे पर हुए और क्या-क्या समझौते?

Updated on Tuesday, July 07, 2026 17:13 PM IST

भारत और इंडोनेशिया ने अपनी रणनीतिक साझेदारी का स्वर्णिम अध्याय शुरू करते हुए रक्षा, महत्वपूर्ण खनिज, समुद्री सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवा, कृषि, अंतरिक्ष, डिजिटल प्रौद्योगिकी, शिक्षा और सांस्कृतिक कूटनीति समेत 14 क्षेत्रों में समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। इंडोनेशिया के इस शहर में IIM खोलेगा भारत, PM मोदी के दौरे पर हुए और क्या-क्या समझौते?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों तीन देशों (इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड) के दौरे पर हैं। अपनी यात्रा के पहले चरण में वह इंडोनेशिया पहुंचे हैं, जहां उन्हें भारत और इंडोनेशिया के बीच संबंधों को मजबूत करने में उनकी भूमिका के लिए इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान 'बिन्तांग आदिपूर्ण ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया' से सम्मानित किया गया है। इस दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी ने घोषणा की है कि भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) बेंगलुरु अपना पहला परिसर इंडोनेशिया के जावा में स्थापित करेगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि PM मोदी ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो के साथ संयुक्त प्रेस बयान में इंडोनेशिया में आईआईएम बेंगलुरु का परिसर स्थापित करने की घोषणा की है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घोषणा की कि भारत और इंडोनेशिया ने मंगलवार को स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में भी समझौते किए हैं। इनमें दक्षिण-पूर्वी एशियाई देश में भारतीय प्रबंध संस्थान (IIM) बैंगलोर का विदेशी परिसर खोलने के लिए भी एक समझौता शामिल है। मोदी सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंचे थे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। यह उनके तीन देशों के दौरे का पहला चरण है।

जावा में IIM बैंगलोर की शाखा
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ ज्वाइन्ट प्रेस कॉन्फ्रेन्स को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ''हम इंडोनेशिया में प्रतिष्ठित आईआईएम बैंगलोर का विदेशी परिसर स्थापित करने जा रहे हैं। इससे पूरे आसियान क्षेत्र के युवाओं को बहुत फायदा होगा।'' आईआईएम बैंगलोर का परिसर इंडोनेशिया के पूर्वी जावा प्रांत में स्थित सिंघासारी विशेष आर्थिक क्षेत्र में स्थापित किया जाएगा। आईआईएम अहमदाबाद भारत के बाहर परिसर खोलने वाला पहला प्रतिष्ठित प्रबंध संस्थान था। इसे पिछले साल दुबई में शुरू किया गया था।

सस्ती दवा के लिए बड़ा समझौता
इसके अलावा स्वास्थ्य क्षेत्र में, भारत के केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन और इंडोनेशिया की नेशनल एजेंसी ऑफ ड्रग एंड फूड कंट्रोल ने एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इसका मकसद मेडिकल उत्पादों के नियमन में सहयोग करना, वैश्विक नियामक मानकों पर जानकारी का आदान-प्रदान करना और इंडोनेशिया में भारतीय मेडिकल उत्पादों के लिए बाजार तक पहुंच बढ़ाना है। पीएम मोदी ने कहा, ''स्वास्थ्य क्षेत्र में हमारा सहयोग हमारे दोनों देशों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण योगदान देगा। आज हुआ समझौता इंडोनेशिया के लोगों के लिए भारत की उच्च गुणवत्ता वाली और सस्ती दवाओं तक पहुंच को आसान बनाएगा।''

कृषि एवं समुद्री सुरक्षा पर भी समझौते
दोनों देशों ने स्वास्थ्य कार्यबल सहयोग पर एक कार्यान्वयन समझौते पर भी हस्ताक्षर किए, जिससे स्वास्थ्य पेशेवरों के लिए फेलोशिप कार्यक्रमों को बढ़ावा मिलेगा और योग्य स्वास्थ्य कर्मियों की आवाजाही आसान होगी। पीएम मोदी ने कहा, ''हम इंडोनेशिया के चिकित्सकों और स्वास्थ्य पेशेवरों की क्षमता निर्माण में भी योगदान देंगे।'' इसके अलावा कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में सहयोग, समुद्री सुरक्षा एवं संरक्षा सहयोग संबंधी समझौता ज्ञापन और कार्यान्वयन समझौते के विस्तार, भारत के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और इंडोनेशिया की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के बीच सहयोग, दूरसंचार प्रौद्योगिकी एवं सेवाओं, अनुसंधान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार तथा स्वास्थ्य कार्यबल सहयोग से जुड़े समझौतों पर भी हस्ताक्षर हुए।

बाह्य अंतरिक्ष की खोज पर भी समझौते
दोनों देशों के बीच शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए बाह्य अंतरिक्ष की खोज और इस्तेमाल में सहयोग संबंधी रूपरेखा समझौते के विस्तार, केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) और इंडोनेशिया की राष्ट्रीय औषधि एवं खाद्य नियंत्रण एजेंसी (बीपीओएम) के बीच चिकित्सा उत्पादों के विनियमन में सहयोग, तथा खनिज एवं इस्पात आपूर्ति श्रृंखला प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग संबंधी समझौता ज्ञापनों पर भी हस्ताक्षर किए गए हैं।

 

Have something to say? Post your comment
रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम

: रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम

G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप

: G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप

लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए

: लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए

राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई

: राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई

भारत से नेपाल चाहता है 'बड़ी मदद', पीएम बालेन शाह के प्रस्तावित दौरे से पहले मिले संकेत

: भारत से नेपाल चाहता है 'बड़ी मदद', पीएम बालेन शाह के प्रस्तावित दौरे से पहले मिले संकेत

ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत

: ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत

भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी

: भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी

ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाना चाहता, अमेरिका के सामने नहीं झुकेगा: राष्ट्रपति पेजेश्कियन

: ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाना चाहता, अमेरिका के सामने नहीं झुकेगा: राष्ट्रपति पेजेश्कियन

लंदन पहुंचे यूट्यूबर ध्रुव राठी : पार्लियामेंट स्क्वेयर पर विरोध प्रदर्शन की अपील, बोले- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आवाज उठाने का समय आ गया

: लंदन पहुंचे यूट्यूबर ध्रुव राठी : पार्लियामेंट स्क्वेयर पर विरोध प्रदर्शन की अपील, बोले- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आवाज उठाने का समय आ गया

रूस के कामचटका में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का खतरा खारिज

: रूस के कामचटका में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का खतरा खारिज

X