Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

दुनिया

मैक्रों की सुरक्षा में बड़ी चूक! एक के बाद एक धमा*कों से दहला सीरिया, होटल के पास ब्ला*स्ट

Updated on Tuesday, July 07, 2026 17:15 PM IST

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की सीरिया यात्रा के दौरान मंगलवार को राजधानी दमिश्क में जोरदार विस्फोट हुए। राष्ट्रपति मैक्रों जब सीरियाई राष्ट्रपति अहमद अल-शरा से मुलाकात के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंचे थे, उसी दौरान उनके ठहरने वाले फोर सीजन्स होटल के पास कई धमाके हुए।
मैक्रों की सुरक्षा में बड़ी चूक! एक के बाद एक धमाकों से दहला सीरिया, होटल के पास ब्लास्ट
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की सीरिया यात्रा के दौरान मंगलवार को राजधानी दमिश्क में एक के बाद एक कई विस्फोट हुए। बताया जा रहा है कि ये विस्फोट उस वक्त हुए जब राष्ट्रपति मैक्रों सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल-शरा से मुलाकात के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंचे थे, उसी दौरान उनके ठहरने वाले 'फोर सीजन्स होटल' के पास कई विस्फोटक फट गए।

लगातार जोरदार धमाके
सीरियाई मीडिया के अनुसार, राजधानी के मध्य इलाके में दो जोरदार धमाकों की आवाजें सुनाई दीं। घटनास्थल पर धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक वाहन में आग लगी हुई नजर आ रही है, जबकि सड़क पर खून के धब्बे भी साफ दिख रहे हैं। हालांकि अभी तक विस्फोटों में हताहतों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

वहीं, न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने सुरक्षा सूत्रों के हवाले से बताया कि मैक्रों जिस होटल में ठहरे हुए हैं, उसके आसपास कई विस्फोटक उपकरण फटे। धमाकों के बाद आसपास की सड़कों को सील कर दिया गया है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। फ्रांस की राष्ट्रपति कार्यालय एलिसी के बयान के अनुसार, मैक्रों सुबह राष्ट्रपति भवन में बैठक के लिए होटल से निकल चुके थे। उसके बाद यह घटना हुई

सोमवार को सीरिया पहुंचे थे मैक्रों
बता दें कि राष्ट्रपति मैक्रों सोमवार को सीरिया पहुंचे थे। वे 2024 में बशर अल-असद के शासन के पतन के बाद देश का दौरा करने वाले यूरोपीय संघ के पहले नेता हैं। उनके साथ फ्रांसीसी कारोबारी प्रतिनिधिमंडल भी है, जिसमें सीएमए-सीजीएम के रोडोल्फ साडे और टोटलएनर्जीज के पैट्रिक पॉयाने शामिल हैं। गौरतलब है कि यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच एक महीने तक चले युद्ध के बाद मध्य पूर्व में अपेक्षाकृत शांति का माहौल है। दमिश्क से मैक्रों आज नाटो शिखर सम्मेलन के लिए तुर्की की राजधानी अंकारा रवाना होंगे।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही दमिश्क के 'जस्टिस पैलेस' के पास एक कैफे में हुए विस्फोट में कम से कम 10 लोग मारे गए थे और 20 अन्य घायल हुए थे। उसके बाद एक बार फिर धमाके की खबर सामने आ गई। फिलहाल जांच एजेंसियां मामले की जांय में जुट गई है। हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हो सका है कि किस संगठन ने इस घटना को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद फ्रांसीसी राष्ट्रपति की सुरक्षा में बड़ी चूक मानी जा रही है।

 

 

Have something to say? Post your comment
रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम

: रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम

G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप

: G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप

लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए

: लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए

राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई

: राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई

भारत से नेपाल चाहता है 'बड़ी मदद', पीएम बालेन शाह के प्रस्तावित दौरे से पहले मिले संकेत

: भारत से नेपाल चाहता है 'बड़ी मदद', पीएम बालेन शाह के प्रस्तावित दौरे से पहले मिले संकेत

ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत

: ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत

भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी

: भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी

ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाना चाहता, अमेरिका के सामने नहीं झुकेगा: राष्ट्रपति पेजेश्कियन

: ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाना चाहता, अमेरिका के सामने नहीं झुकेगा: राष्ट्रपति पेजेश्कियन

लंदन पहुंचे यूट्यूबर ध्रुव राठी : पार्लियामेंट स्क्वेयर पर विरोध प्रदर्शन की अपील, बोले- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आवाज उठाने का समय आ गया

: लंदन पहुंचे यूट्यूबर ध्रुव राठी : पार्लियामेंट स्क्वेयर पर विरोध प्रदर्शन की अपील, बोले- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आवाज उठाने का समय आ गया

रूस के कामचटका में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का खतरा खारिज

: रूस के कामचटका में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का खतरा खारिज

X