Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

दुनिया

प्रधानमंत्री मोदी आज से ऑस्ट्रेलिया के तीन दिवसीय दौरे पर, रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी पर रहेगा फोकस

Updated on Wednesday, July 08, 2026 11:05 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार से ऑस्ट्रेलिया के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज के निमंत्रण पर वह 8 से 10 जुलाई तक मेलबर्न में आयोजित सालाना लीडर्स समिट में हिस्सा लेंगे। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी। यात्रा का उद्देश्य भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नई गति देना और दोनों देशों के बीच आर्थिक, रणनीतिक व लोगों के बीच संबंधों को और मजबूत करना है।

द्विपक्षीय वार्ता और अहम मुलाकातें
प्रधानमंत्री मोदी अपने समकक्ष एंथोनी अल्बानीज के साथ व्यापक द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसके अलावा, वह ऑस्ट्रेलिया की गवर्नर जनरल सैम मोस्टिन से भी मुलाकात करेंगे। दोनों देशों के बीच रक्षा, व्यापार, निवेश, शिक्षा, प्रौद्योगिकी और क्षेत्रीय सहयोग समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

सीईओ फोरम और प्रवासी भारतीयों को संबोधित करेंगे
दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम में भी हिस्सा लेंगे और दोनों देशों के प्रमुख उद्योगपतियों व कारोबारी नेताओं को संबोधित करेंगे। इसके अलावा, वह मेलबर्न में भारतीय प्रवासी समुदाय की एक विशाल सभा को भी संबोधित करेंगे। प्रवासी भारतीयों को दोनों देशों के रिश्तों का मजबूत स्तंभ माना जाता है।

भारत को अहम आर्थिक साझेदार बताया
पीएम नरेंद्र मोदी की यात्रा से पहले ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज ने भारत को ऑस्ट्रेलिया का अहम आर्थिक साझेदार बताया। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि दुनिया की चौथी सबसे बड़ी और तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में भारत ऑस्ट्रेलिया के लिए रणनीतिक और आर्थिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है।

‘प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करना सम्मान की बात’
एंथोनी अल्बानीज ने कहा कि सालाना लीडर्स समिट के लिए अपने मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऑस्ट्रेलिया में स्वागत करना उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हैं और दोनों देशों की साझेदारी इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा रही है।

व्यापक रणनीतिक साझेदारी पर रहेगा जोर
अल्बानीज ने कहा कि दोनों देशों के रिश्ते व्यापक रणनीतिक साझेदारी पर आधारित हैं, जिन्हें मजबूत आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों का भी समर्थन प्राप्त है। उन्होंने भारत के साथ साझेदारी को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

मेलबर्न में वैदिक हवन, दौरे को लेकर उत्साह
प्रधानमंत्री मोदी के आगमन से पहले मेलबर्न में भारतीय समुदाय के सदस्यों ने उनके स्वागत के लिए वैदिक हवन का आयोजन किया। भारतीय समुदाय में प्रधानमंत्री की यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

उच्चायुक्त बोले- रिश्तों में तेजी से आई मजबूती
ऑस्ट्रेलिया में भारत के उच्चायुक्त नागेश सिंह ने कहा कि 10 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी की यह तीसरी ऑस्ट्रेलिया यात्रा दोनों देशों के रिश्तों में आई मजबूती का बड़ा संकेत है। उन्होंने कहा कि बदलते वैश्विक परिदृश्य में भारत और ऑस्ट्रेलिया के रणनीतिक हित समान हैं, जिससे दोनों देश और करीब आए हैं।

रक्षा से लेकर टेक्नोलॉजी तक बढ़ा सहयोग
नागेश सिंह ने कहा कि 2020 में दोनों देशों के संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिया गया था। इसके बाद रक्षा और सुरक्षा, व्यापार व निवेश, क्लीन एनर्जी, शिक्षा, स्किलिंग, उभरती टेक्नोलॉजी, मोबिलिटी और लोगों के बीच संपर्क जैसे क्षेत्रों में सहयोग लगातार मजबूत हुआ है, जो दोनों देशों के बढ़ते गहरे संबंधों को दर्शाता है।

Have something to say? Post your comment
रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम

: रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम

G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप

: G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप

लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए

: लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए

राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई

: राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई

भारत से नेपाल चाहता है 'बड़ी मदद', पीएम बालेन शाह के प्रस्तावित दौरे से पहले मिले संकेत

: भारत से नेपाल चाहता है 'बड़ी मदद', पीएम बालेन शाह के प्रस्तावित दौरे से पहले मिले संकेत

ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत

: ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत

भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी

: भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी

ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाना चाहता, अमेरिका के सामने नहीं झुकेगा: राष्ट्रपति पेजेश्कियन

: ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाना चाहता, अमेरिका के सामने नहीं झुकेगा: राष्ट्रपति पेजेश्कियन

लंदन पहुंचे यूट्यूबर ध्रुव राठी : पार्लियामेंट स्क्वेयर पर विरोध प्रदर्शन की अपील, बोले- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आवाज उठाने का समय आ गया

: लंदन पहुंचे यूट्यूबर ध्रुव राठी : पार्लियामेंट स्क्वेयर पर विरोध प्रदर्शन की अपील, बोले- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आवाज उठाने का समय आ गया

रूस के कामचटका में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का खतरा खारिज

: रूस के कामचटका में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का खतरा खारिज

X