Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

हिमाचल प्रदेश

राम मंदिर चढ़ावा 'चोरी' मामला: कंगना का कांग्रेस पर 'दोहरे रवैये' का आरोप, बोलीं- आस्था के नाम पर राजनीति करना बंद करे

Updated on Wednesday, July 08, 2026 19:07 PM IST

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नेता एवं मंडी से सांसद कंगना रनौत ने बुधवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस वर्षों तक अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का विरोध करती रही और अब राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मुद्दे पर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है। रनौत ने यहां जारी एक बयान में कहा कि हिमाचल प्रदेश और पूरे देश की जनता कांग्रेस के "दोहरे रवैये" से भली-भांति परिचित है। रनौत का यह बयान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के उस बयान के एक दिन बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से संबंधित कथित अनियमितताएं केवल धन की चोरी नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था की भी चोरी हैं।


कांग्रेस पार्टी ने वर्षों तक राम मंदिर के निर्माण का किया विरोध
वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में मंडी सीट से रनौत के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले और पराजित हुए राज्य के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंगलवार को कहा था कि यदि राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी का मामला कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में सामने आया होता, तो भाजपा पूरे देश में बवाल खड़ा कर देती। भाजपा सांसद रनौत ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, "कांग्रेस पार्टी ने वर्षों तक राम मंदिर के निर्माण का विरोध किया और अब वही पार्टी इस मुद्दे पर राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रही है।" उन्होंने कहा कि भगवान राम करोड़ों भारतीयों की आस्था के प्रतीक हैं और सदियों के संघर्ष, बलिदान तथा श्रद्धा के बाद ही राम मंदिर का निर्माण संभव हो सका। रनौत ने आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने मंदिरों की निधियों का उपयोग सरकारी योजनाओं के लिए करने का प्रयास किया तथा मंदिरों एवं धार्मिक संस्थानों के संसाधनों पर नियंत्रण स्थापित करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि अब वही कांग्रेस नेता राम मंदिर की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा से सनातन संस्कृति, आस्था और भारत की सभ्यतागत विरासत की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कभी भी आस्था को वोट बैंक की राजनीति का साधन नहीं बनाया, बल्कि उसे राष्ट्र की सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न अंग माना है। रनौत ने कहा कि जनता अब कांग्रेस की राजनीति और उसके वास्तविक चरित्र को भली-भांति समझ चुकी है।


कंगना रनौत ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता विकास, सुशासन और जनकल्याण चाहती है न कि राजनीतिक लाभ के लिए धार्मिक भावनाओं का दोहन। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार को राम मंदिर जैसे पवित्र मुद्दे का राजनीतिकरण करने के बजाय अपनी विफलताओं का जवाब देना चाहिए और जनता से किए गए वादों को पूरा करना चाहिए। उत्तर प्रदेश पुलिस का विशेष जांच दल (एसआईटी) ने राम मंदिर में चढ़ावे की नकदी के कथित गबन के मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस बीच, बढ़ते विवाद के बीच ट्रस्ट ने सोमवार को अपने महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा के इस्तीफे स्वीकार कर लिए। ट्रस्ट की बैठक में कृष्ण मोहन को अंतरिम महासचिव नियुक्त किया गया।

 

Have something to say? Post your comment
​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

: ​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

: Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

: मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

X