Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

दुनिया

औपचारिक स्वागत समारोह में झलकी भारत-ऑस्ट्रेलिया की गहरी रणनीतिक साझेदारी: विदेश मंत्रालय

Updated on Thursday, July 09, 2026 14:24 PM IST

मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य की राजधानी मेलबर्न स्थित गवर्नमेंट हाउस में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य और औपचारिक स्वागत किया गया। इस विशेष समारोह में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और विक्टोरिया की गवर्नर मार्गरेट गार्डनर एसी भी उपस्थित रहीं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर भव्य स्वागत की तस्वीरों को साझा किया। पोस्ट में लिखा कि पारंपरिक सम्मान और औपचारिक स्वागत के साथ आयोजित इस कार्यक्रम ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मजबूत होते रणनीतिक और मैत्रीपूर्ण संबंधों को एक बार फिर दुनिया के सामने प्रदर्शित किया।

समारोह के दौरान दोनों देशों के नेताओं ने गर्मजोशी से एक-दूसरे का अभिवादन किया। ऑस्ट्रेलियाई सेना पीएम मोदी के सेरेमोनियल स्वागत के लिए एक लाइन में लगी और इस दौरान भारत का राष्ट्रगान गूंज उठा।

पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम स्कॉट मॉरिसन से भी मुलाकात की। मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर पीएम ने लिखा, "ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री श्री स्कॉट मॉरिसन से मिलकर हमेशा अच्छा लगता है। भारत-ऑस्ट्रेलिया दोस्ती पर हमारी बहुत अच्छी बातचीत हुई।"

इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम के लिए पहुंचे अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज से मुलाकात की। अल्बनीज ने पीएम मोदी का स्वागत किया और दोनों नेताओं ने एक तस्वीर खिंचवाई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छह दिवसीय विदेश यात्रा के दूसरे चरण में ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न पहुंचे हैं। यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच व्यापार, निवेश, शिक्षा, रक्षा, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, खनिज संसाधन और समुद्री सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग लगातार बढ़ रहा है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया हिंद-प्रशांत क्षेत्र में विश्वसनीय साझेदार के रूप में उभर रहे हैं। दोनों देश स्वतंत्र, सुरक्षित और समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र के निर्माण के लिए मिलकर कार्य कर रहे हैं। क्वाड जैसे बहुपक्षीय मंचों पर भी दोनों देशों का सहयोग क्षेत्रीय स्थिरता और वैश्विक शांति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

वहीं, विक्टोरिया राज्य भारत के लिए विशेष महत्व रखता है। यहां बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग रहते हैं और हजारों भारतीय छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार और स्टार्टअप के क्षेत्र में विक्टोरिया और भारत के बीच लगातार सहयोग बढ़ रहा है।

 

Have something to say? Post your comment
रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम

: रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम

G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप

: G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप

लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए

: लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए

राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई

: राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई

भारत से नेपाल चाहता है 'बड़ी मदद', पीएम बालेन शाह के प्रस्तावित दौरे से पहले मिले संकेत

: भारत से नेपाल चाहता है 'बड़ी मदद', पीएम बालेन शाह के प्रस्तावित दौरे से पहले मिले संकेत

ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत

: ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत

भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी

: भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी

ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाना चाहता, अमेरिका के सामने नहीं झुकेगा: राष्ट्रपति पेजेश्कियन

: ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाना चाहता, अमेरिका के सामने नहीं झुकेगा: राष्ट्रपति पेजेश्कियन

लंदन पहुंचे यूट्यूबर ध्रुव राठी : पार्लियामेंट स्क्वेयर पर विरोध प्रदर्शन की अपील, बोले- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आवाज उठाने का समय आ गया

: लंदन पहुंचे यूट्यूबर ध्रुव राठी : पार्लियामेंट स्क्वेयर पर विरोध प्रदर्शन की अपील, बोले- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आवाज उठाने का समय आ गया

रूस के कामचटका में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का खतरा खारिज

: रूस के कामचटका में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का खतरा खारिज

X