Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

दुनिया

वियतनाम नाव हादसे के मृतकों के शव पहुंचेंगे हो ची मिन्ह, औपचारिकताओं के बाद पार्थिव शरीर लाए जाएंगे भारत

Updated on Sunday, July 12, 2026 16:58 PM IST

हनोई : वियतनाम में भारतीय दूतावास ने फु क्वोक द्वीप के पास हुए पर्यटक नौका हादसे में मारे गए भारतीयों के पार्थिव शरीर स्वदेश लाने की प्रक्रिया को लेकर ताजा जानकारी साझा की है। घटना के 15 मृतकों का शव भारतीय समयानुसार रविवार शाम तक हो ची मिन्ह सिटी पहुंच जाएगा। इसके बाद सारी औपचारिकताओं के बाद शवों को जल्द से जल्द भारत भेजा जाएगा।

वियतनाम में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "कल हुए नाव हादसे में मारे गए 15 भारतीय नागरिकों के शव हो ची मिन्ह सिटी ले जाए जा रहे हैं और आज शाम तक वहां पहुंच जाएंगे। हो ची मिन्ह में औपचारिकता पूरी होने के बाद पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत ले जाया जाएगा।"

भारतीय दूतावास ने आगे लिखा, "दूतावास और वाणिज्य दूतावास की टीमें वियतनामी अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रही हैं, जिन्होंने पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत पहुंचाने के लिए हर तरह की मदद का भरोसा दिया है।"

इसके अलावा, हादसे में घायल एक भारतीय की हालत में सुधार हो रहा है, जबकि बचाए गए पर्यटक रविवार को भारत लौटेंगे। रविवार सुबह 7:30 बजे जारी आधिकारिक अपडेट के अनुसार, हादसे में जीवित बचे किशोर का वियतनाम के एक सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति लगातार बेहतर हो रही है।

भारतीय दूतावास ने शवों को भारत लाने की प्रक्रिया के लिए अधिकृत एजेंसी का चयन कर लिया है। अधिकारियों के अनुसार, शवों को स्वदेश भेजने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अधिकारियों ने बताया कि अधिकृत एजेंसी रविवार को मृतकों के परिजनों से संपर्क करेगी, ताकि पार्थिव शरीर भारत भेजने के लिए आवश्यक प्राधिकरण और औपचारिकताएं पूरी की जा सकें।

इस बीच, हादसे में बचाए गए पर्यटक रविवार को अपने-अपने गृह नगरों के लिए रवाना होंगे। उनकी यात्रा के लिए विमान टिकट की व्यवस्था संबंधित मोबाइल सेवा प्रदाता ने की है। अधिकारियों ने कहा कि टीम आंध्र प्रदेश भवन भारतीय दूतावास के साथ मिलकर काम कर रही है और प्रभावित लोगों की सुरक्षित वापसी की प्रक्रिया पूरी होने तक सभी जरूरी मदद देने के लिए स्थिति पर नजर रख रही है।

शनिवार को वियतनाम के फु क्वोक आइलैंड के पास भारतीय आगंतुकों को ले जा रही एक टूरिस्ट बोट के पलट जाने से इस हादसे में तमिलनाडु के 10 पर्यटक समेत 15 लोगों की जान चली गई।

शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, नाव में करीब 32 भारतीय पर्यटक सवार थे, जिनमें 17 तमिलनाडु के थे, जबकि बाकी यात्री आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और केरल के थे। बताया गया कि नौका फु क्वोक द्वीप के दक्षिणी समुद्री क्षेत्र में भ्रमण के दौरान पलट गई।

अधिकारियों ने पुष्टि की कि हादसे में 15 लोगों की मौत हुई, जबकि अन्य यात्रियों को सुरक्षित बचाकर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई।

 

Have something to say? Post your comment
रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम

: रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम

G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप

: G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप

लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए

: लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए

राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई

: राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई

भारत से नेपाल चाहता है 'बड़ी मदद', पीएम बालेन शाह के प्रस्तावित दौरे से पहले मिले संकेत

: भारत से नेपाल चाहता है 'बड़ी मदद', पीएम बालेन शाह के प्रस्तावित दौरे से पहले मिले संकेत

ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत

: ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत

भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी

: भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी

ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाना चाहता, अमेरिका के सामने नहीं झुकेगा: राष्ट्रपति पेजेश्कियन

: ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाना चाहता, अमेरिका के सामने नहीं झुकेगा: राष्ट्रपति पेजेश्कियन

लंदन पहुंचे यूट्यूबर ध्रुव राठी : पार्लियामेंट स्क्वेयर पर विरोध प्रदर्शन की अपील, बोले- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आवाज उठाने का समय आ गया

: लंदन पहुंचे यूट्यूबर ध्रुव राठी : पार्लियामेंट स्क्वेयर पर विरोध प्रदर्शन की अपील, बोले- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आवाज उठाने का समय आ गया

रूस के कामचटका में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का खतरा खारिज

: रूस के कामचटका में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का खतरा खारिज

X