Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

हिमाचल प्रदेश

Shimla: डिपुओं में सस्ता मिलेगा सरसों का तेल, चीनी व मलका दाल फिर गायब

Updated on Sunday, July 12, 2026 19:11 PM IST

शिमला : सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत सस्ते राशन के डिपुओं में इस महीने उपभोक्ताओं को सरसों का तेल 160 रुपए प्रति लीटर मिलेगा। बीते महीनों की तुलना में इस बार तेल की कीमत में 7 रुपए की बढ़ौतरी हुई। बीते महीनों में डिपुओं में तेल 153 रुपए मिला था। वहीं खुले बाजार में सरसों का तेल 220 से 230 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। ऐसे में डिपो से तेल लेने वाले उपभोक्ताओं को प्रति लीटर करीब 60 से 70 रुपए तक की राहत मिलेगी। हालांकि राहत सिर्फ सरसों के तेल तक ही सीमित रहेगी। डिपुओं में इस महीने भी चीनी की आपूर्ति नहीं हो सकी है।लगातार दो महीनों से चीनी की सप्लाई बाधित है और इस माह भी इसके मिलने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पिछले महीने भी प्रदेश के अधिकतर डिपुओं में चीनी नहीं पहुंची थी। वहीं मलका दाल भी डिपुओं तक नहीं पहुंची है, जिससे उपभोक्ताओं को एक और जरूरी खाद्य वस्तु से वंचित रहना पड़ेगा। दूसरी ओर रिफाइंड तेल की आपूर्ति भी इस बार नहीं हो पाई है। डिपुओं से हजारों परिवार हर महीने सस्ता राशन प्राप्त करते हैं। पिछले दो महीनों से सरसों तेल की आपूर्ति भी प्रभावित रही थी, लेकिन इस बार इसकी उपलब्धता होने से उपभोक्ताओं को कुछ राहत मिलेगी।


एक साथ मिले राशन लेकिन कार्यप्रणाली में कोई बदलाव नहीं
प्रदेश डिपो संचालक समिति के अध्यक्ष अशोक कवि तथा शिमला डिपो एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र चौहान ने कहा कि सरकार और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग से लगातार यह मांग उठाई जा रही है कि सभी आवश्यक खाद्य सामग्री एक साथ डिपुओं में उपलब्ध करवाई जाए लेकिन व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। कभी एक प्रकार की दाल नहीं होती तो कभी दूसरी, कभी चीनी गायब रहती है तो कभी तेल की आपूर्ति प्रभावित हो जाती है। इसका सीधा असर उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है।


उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ी, पूरे महीने डिपो के चक्कर
डिपुओं में आवश्यक खाद्य सामग्री की आपूर्ति एक साथ नहीं होने से उपभोक्ताओं की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। कभी चीनी नहीं मिलती तो कभी दाल और तेल की सप्लाई बाधित हो जाती है। ऐसे में लोगों को एक ही महीने में कई बार राशन डिपो के चक्कर लगाने पड़ते हैं। विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं और दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले उपभोक्ताओं को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। डिपो संचालकों का कहना है कि जब तक सभी खाद्य वस्तुओं की नियमित और एक साथ आपूर्ति सुनिश्चित नहीं होगी, तब तक उपभोक्ताओं की यह परेशानी खत्म नहीं होगी।

 

Have something to say? Post your comment
​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

: ​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

: Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

: मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

X