Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

जीवन शैली

‘नशामुक्त युवा, विकसित भारत’: अभियान के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

Updated on Monday, July 13, 2026 13:24 PM IST

जैसे-जैसे भारत ‘विकसित भारत 2047’ के विजन की ओर बढ़ रहा है, युवाओं को सामाजिक बदलाव का सूत्रधार बनने के लिए सशक्त बनाना देश की इस यात्रा का मुख्य हिस्सा बना हुआ है। नशीले पदार्थों के सेवन के खिलाफ लड़ाई को ‘जन आंदोलन’ बनाने के प्रधानमंत्री के आह्वान को आगे बढ़ाते हुए, युवा मामले और खेल मंत्रालय ने ‘मेरा युवा भारत’ (माय भारत) के जरिए देशव्यापी ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ अभियान का अगला चरण शुरू किया है।

रचनात्मकता, संस्कृति और सामुदायिक नेतृत्व की ताकत के जरिए यह पहल युवाओं को ‘नशा मुक्त भारत’ के आंदोलन का नेतृत्व करने के लिए प्रेरित करना चाहती है, साथ ही ‘विकसित भारत 2047’ के विजन में योगदान देने के लिए भी प्रोत्साहित करती है।

इस सोच को एक व्यवस्थित राष्ट्रीय मंच के जरिए आगे बढ़ाते हुए प्रतियोगिताएं तीन स्तरों पर आयोजित की जाएंगी। जिला स्तर, फिर राज्य स्तर और अंत में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं होंगी। इन प्रतियोगिताओं के रजिस्ट्रेशन 13 जुलाई 2026 से शुरू होंगे, जिसके बाद 24 से 27 जुलाई तक जिला स्तर पर प्रतियोगिताएं होंगी और हर कैटेगरी में टॉप तीन एंट्रीज चुनी जाएंगी। जिला स्तर के विजेता 30 जुलाई से 6 अगस्त 2026 तक राज्य-स्तरीय सिलेक्शन राउंड में हिस्सा लेंगे। इसके बाद राज्य स्तर के चैंपियंस को 12 और 13 अगस्त 2026 को नई दिल्ली में होने वाले नेशनल फिनाले के लिए बुलाया जाएगा, जहां देश भर से आए बेहतरीन युवा टैलेंट ‘नेशनल यूथ समिट’ में राष्ट्रीय मंच पर अपनी क्रिएटिविटी दिखाएंगे।

इस कैंपेन का मुख्य आधार युवाओं की क्रिएटिव अभिव्यक्ति की ताकत है। माय भारत पांच क्रिएटिव कैटेगरी – डांस, म्यूज़िक, रील और शॉर्ट फ़िल्म, नुक्कड़ नाटक और कविता पाठ – मुकाबले में जिला-स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित करेगा। संस्कृति, कहानी कहने की कला, संगीत और डिजिटल क्रिएटिविटी का मेल करके ये प्रतियोगिताएं युवाओं को अपने समुदायों को प्रेरित करने, अपने साथियों पर प्रभाव डालने और नशा-मुक्त भारत का संदेश फैलाने का एक अनोखा मंच देती हैं।

इसमें अधिक से अधिक और सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए 15 से 29 साल के युवा इन प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले सकते हैं। इसमें अकेले या ग्रुप में एंट्री की जा सकती है। प्रतिभागी अपनी रचनाएं हिंदी, अंग्रेजी या किसी भी क्षेत्रीय भाषा में जमा कर सकते हैं, ताकि जगह या भाषा की परवाह किए बिना हर युवा की आवाज को इस राष्ट्रीय आंदोलन का हिस्सा बनने का मौका मिले। जिला राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन 13 जुलाई 2026 से माय भारत पोर्टल पर शुरू होंगे। युवा पोर्टल के जरिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और अपनी क्रिएटिव एंट्री अपलोड कर सकते हैं। ये सबमिशन प्रतियोगिता का पहला चरण होगा।

माय भारत के जरिए देश भर के युवाओं को इस मौके का फायदा उठाने के लिए प्रोत्साहित करता है। वे अपनी क्रिएटिविटी का इस्तेमाल सामाजिक बदलाव की ताकत के तौर पर करें, नशा-मुक्त भारत के विजन में योगदान दें और अमृत काल के दौरान विकसित भारत के राष्ट्रीय मिशन के साथ अपनी ऊर्जा और उम्मीदों जोड़ें।

 

Have something to say? Post your comment
अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस: भाषाओं की दूरी मिटाकर ज्ञान और सूचना को जोड़ने वाला सेतु

: अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस: भाषाओं की दूरी मिटाकर ज्ञान और सूचना को जोड़ने वाला सेतु

संस्कृत भारत के ज्ञान, चिंतन और रचनात्मकता की वाहकः पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने विश्व संस्कृत दिवस पर दी शुभकामनाएं

: संस्कृत भारत के ज्ञान, चिंतन और रचनात्मकता की वाहकः पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने विश्व संस्कृत दिवस पर दी शुभकामनाएं

पहली बार मां बनी हैं तो ये 5 चीजें ना करें, घर के काम हो जाएंगे कम

: पहली बार मां बनी हैं तो ये 5 चीजें ना करें, घर के काम हो जाएंगे कम

बच्चों का स्क्रीन टाइम बढ़ने की वजह सिर्फ बच्चे नहीं, नई स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा

: बच्चों का स्क्रीन टाइम बढ़ने की वजह सिर्फ बच्चे नहीं, नई स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा

काम की बात: सिर्फ एसी-फ्रिज नहीं, आपकी ये 7 आदतें भी बढ़ा रही हैं बिजली का बिल

: काम की बात: सिर्फ एसी-फ्रिज नहीं, आपकी ये 7 आदतें भी बढ़ा रही हैं बिजली का बिल

किटी पार्टियों से आगे बढ़ा ट्रेंड... ट्राइसिटी की महिलाओं का नया जुनून बना महजोंग

: किटी पार्टियों से आगे बढ़ा ट्रेंड... ट्राइसिटी की महिलाओं का नया जुनून बना महजोंग

इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण

: इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण

हेयर स्टाइलिंग के शौक में बालों को न करें खराब, इन टूल्स का ज्यादा इस्तेमाल पड़ सकता है भारी

: हेयर स्टाइलिंग के शौक में बालों को न करें खराब, इन टूल्स का ज्यादा इस्तेमाल पड़ सकता है भारी

एआई बना हाथियों का रक्षक, कोयंबटूर रेलवे ट्रैक पर ढाई साल से एक भी मौत नहीं

: एआई बना हाथियों का रक्षक, कोयंबटूर रेलवे ट्रैक पर ढाई साल से एक भी मौत नहीं

पोछे के पानी में मिलाएं ये 5 चीजें, फर्श पर आएगी कांच जैसी चमक

: पोछे के पानी में मिलाएं ये 5 चीजें, फर्श पर आएगी कांच जैसी चमक

X