Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

जीवन शैली

पहली बार मां बनी हैं तो ये 5 चीजें ना करें, घर के काम हो जाएंगे कम

Updated on Friday, August 14, 2026 11:06 AM IST

नई मां बनीं महिलाओं को अक्सर घर के काम करना मुश्किल लगता है। पहली बार मां बनने के बाद जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं, ऐसे में बच्चे की देखभाल के साथ घर के काम जब वो करती हैं तो कई बार थकान हावी हो जाती है और वो अपनी सेहत का ख्याल भी नहीं रख पातीं। ऐसे में जरूरी है कि घर से जुड़े कुछ कामों को इग्नोर किया जाए या करना कुछ समय के लिए बंद कर दें। जिससे ना केवल आपके जरूरी काम पूरे हो जाएं बल्कि आप अपने बच्चे की देखभाल और खुद की सेहत का ख्याल भी रख पाएंगी। पहले की तरह आपके लिए खुद के लिए समय भी मिलना शुरू हो जाएगा। जानें वो कौन से काम हैं जिन्हें ना करने से आपके घर की बाकी चीजों पर असर नहीं पड़ता।


आलमारी में सारी चीजें व्यवस्थित हों ऐसा जरूरी नहीं
घर के सारे सामान अपनी जगह पर रखें हो इस बात का ध्यान रखें लेकिन जरूरी नहीं कि आलमारी पूरी तरह से व्यवस्थित हो। अगर कपड़े आलमारी के अंदर बिखरे हैं तो उन्हें जमाने के पीछे अपना समय बर्बाद ना करें और उतनी देर में वो काम करें जिसे करना जरूरी हो और बिना किए काम ना करें। मां बनने के बाद आपको पहले की तरह सारे काम परफेक्ट करने की जरूरत कुछ दिन नहीं है। पहले खुद को और बच्चे को समय दें और घर के जरूरी कामों पर फोकस करें।


सिंक में दो-चार बर्तन पड़े रहना बुरा नहीं
बच्चा होने के पहले आप सिंक में एक भी बर्तन नहीं छोड़ती थीं। फटाफट हाथों हाथ धोकर सब हटा देती थीं। लेकिन बच्चा होने के बाद आपके पास ज्यादा जिम्मेदारियां हैं। ऐसे में कुछ बर्तन सिंक में रह गए तो उन्हें फौरन धोना जरूरी नहीं। घर में हाउस हेल्फ नहीं लगी तो खुद को टॉर्चर करने की जरूरत नहीं। जब समय मिलें तो ही बर्तनों को साफ करें।


घर समेटने की कोशिश कम करें
बच्चा दिनभर खेलता रहता है तो यहां-वहां खिलौने होंगे, कुछ समान होगा, तो इसे देखकर परेशान ना हो। हर वक्त जरूरी नहीं कि आपका घर पहले की तरह सुव्यवस्थित और सुंदर दिखे। बच्चों वाले घर में फैलाव-बिखराव होना आम बात है। ऐसे में घर को पिक्चर परफेक्ट बनाने की कोशिश करेंगी तो ना केवल शारीरिक थकान होगी बल्कि आप मानसिक रूप से भी थक जाएंगी।


डीप क्लीनिंग जरूरी नहीं
घर में काम वाली रखी है और वो घर की डस्टिंग वगैरह नहीं करती। तो हर दिन खुद लगकर धूल-मिट्टी झाड़ना, पोंछना, डीप क्लीनिंग करना जरूरी नही। आप हफ्ते या पंद्रह दिन पर डीप क्लीनिंग करेंगी तो कोई दिक्कत नहीं है। बस ध्यान रखें कि जिस कमरे में बच्चा हो वहां पर धूल-मिट्टी और गंदगी जमा ना रहे।


घर नहीं दिखता पिक्चर परफेक्ट
सोशल मीडिया पर बच्चों के साथ पोस्ट डाल रहे लोगों को देखकर ऐसा ना सोचें कि उनका घर कितना व्यवस्थित और साफ-सुथरा दिख रहा है। वो एक पोस्ट के लिए घंटों दूसरों से सफाई करवा लेते होंगे। खुद पर इतना बोझ डालकर घर को होटल जैसा चमकदार बनाने की कोशिश ना करें। ऐसा करने में आपकी कीमती एनर्जी जाएगी और आपका फोकस अपने न्यू बॉर्न बेबी पर नहीं होगा। पहले बच्चे के पालन-पोषण पर ध्यान दें और घर में थोड़ा क्लटर दिखे, बिखराव दिखे तो परेशान ना हों।

 

Have something to say? Post your comment
अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस: भाषाओं की दूरी मिटाकर ज्ञान और सूचना को जोड़ने वाला सेतु

: अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस: भाषाओं की दूरी मिटाकर ज्ञान और सूचना को जोड़ने वाला सेतु

संस्कृत भारत के ज्ञान, चिंतन और रचनात्मकता की वाहकः पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने विश्व संस्कृत दिवस पर दी शुभकामनाएं

: संस्कृत भारत के ज्ञान, चिंतन और रचनात्मकता की वाहकः पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने विश्व संस्कृत दिवस पर दी शुभकामनाएं

बच्चों का स्क्रीन टाइम बढ़ने की वजह सिर्फ बच्चे नहीं, नई स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा

: बच्चों का स्क्रीन टाइम बढ़ने की वजह सिर्फ बच्चे नहीं, नई स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा

काम की बात: सिर्फ एसी-फ्रिज नहीं, आपकी ये 7 आदतें भी बढ़ा रही हैं बिजली का बिल

: काम की बात: सिर्फ एसी-फ्रिज नहीं, आपकी ये 7 आदतें भी बढ़ा रही हैं बिजली का बिल

किटी पार्टियों से आगे बढ़ा ट्रेंड... ट्राइसिटी की महिलाओं का नया जुनून बना महजोंग

: किटी पार्टियों से आगे बढ़ा ट्रेंड... ट्राइसिटी की महिलाओं का नया जुनून बना महजोंग

इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण

: इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण

‘नशामुक्त युवा, विकसित भारत’: अभियान के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

: ‘नशामुक्त युवा, विकसित भारत’: अभियान के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

हेयर स्टाइलिंग के शौक में बालों को न करें खराब, इन टूल्स का ज्यादा इस्तेमाल पड़ सकता है भारी

: हेयर स्टाइलिंग के शौक में बालों को न करें खराब, इन टूल्स का ज्यादा इस्तेमाल पड़ सकता है भारी

एआई बना हाथियों का रक्षक, कोयंबटूर रेलवे ट्रैक पर ढाई साल से एक भी मौत नहीं

: एआई बना हाथियों का रक्षक, कोयंबटूर रेलवे ट्रैक पर ढाई साल से एक भी मौत नहीं

पोछे के पानी में मिलाएं ये 5 चीजें, फर्श पर आएगी कांच जैसी चमक

: पोछे के पानी में मिलाएं ये 5 चीजें, फर्श पर आएगी कांच जैसी चमक

X