Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

हिमाचल प्रदेश

Mandi News: करसोग पंचायत समिति चुनाव में बड़ा 'खेला', बहुमत के बावजूद BJP के हाथ से फिसली अध्यक्ष-उपाध्यक्ष की कुर्सी

Updated on Tuesday, July 14, 2026 17:55 PM IST

करसोग : मंडी जिला के तहत करसोग पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव में मंगलवार को एक चौंकाने वाला राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। पंचायत समिति में स्पष्ट बहुमत होने के बावजूद भाजपा समर्थित खेमा दोनों प्रमुख पदों को अपने पास रखने में नाकाम रहा। वहीं, मात्र 4 सदस्य होने के बावजूद कांग्रेस ने शानदार रणनीतिक चाल चलते हुए दोनों पदों पर अपना कब्जा जमा लिया।


भाजपा समर्थित सदस्यों पर ही खेला कांग्रेस ने दांव
चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा खेमे में सेंधमारी करते हुए भाजपा समर्थित सदस्य इशरा मेहता को अध्यक्ष पद के लिए और कली चौहान को उपाध्यक्ष पद के लिए अपना समर्थन दे दिया। यह मुकाबला बेहद कांटे का रहा और अंततः दोनों उम्मीदवारों ने एक-एक वोट के मामूली अंतर से जीत दर्ज की। इस अप्रत्याशित नतीजे से जहां भाजपा खेमे में भारी मायूसी है, वहीं कांग्रेस समर्थक इस जीत का जश्न मनाते हुए इसे अपनी रणनीतिक जीत बता रहे हैं।


आंकड़े थे भाजपा के पक्ष में, फिर भी हुआ खेल
सदन के गणित पर नजर डालें तो 15 सदस्यीय करसोग पंचायत समिति में भाजपा की जीत पूरी तरह तय मानी जा रही थी। चुनाव परिणाम आने के बाद सदन में कांग्रेस समर्थित केवल 4 सदस्य ही निर्वाचित होकर पहुंचे थे। इसके विपरीत भाजपा के पास 10 समर्थित सदस्य थे और एक सदस्य निर्दलीय था। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना था कि भारी संख्या बल के कारण भाजपा आसानी से दोनों पद जीत लेगी, लेकिन मतदान के दौरान हुए उलटफेर ने सभी अनुमानों को धराशायी कर दिया।


विफल रही भाजपा की कुनबा बचाने की रणनीति
सूत्रों के अनुसार मतदान से ठीक पहले दोनों दलों ने अपने सदस्यों को एकजुट रखने और क्रॉस वोटिंग से बचने के लिए लगातार प्रयास किए थे। भाजपा ने किसी भी प्रकार की टूट-फूट रोकने के लिए विशेष रणनीति भी बनाई थी। इसके बावजूद अंतिम क्षणों में भाजपा की रणनीति फेल हो गई और पूर्ण बहुमत होने के बावजूद पार्टी दोनों महत्वपूर्ण पद गंवा बैठी।


चुराग के बाद करसोग में भी दिखा असर
गौरतलब है कि करसोग से पहले विकास खंड चुराग की पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव में भी ऐसे ही अप्रत्याशित राजनीतिक समीकरण देखने को मिले थे। अब करसोग में हुए इस बड़े उलटफेर ने स्पष्ट कर दिया है कि पंचायत समिति की राजनीति में केवल संख्या बल ही मायने नहीं रखता, बल्कि ऐन वक्त की रणनीति और समर्थन सबसे निर्णायक भूमिका निभाते हैं। फिलहाल करसोग पंचायत समिति का यह चुनाव परिणाम पूरे क्षेत्र की राजनीति में एक बड़े संदेश के रूप में देखा जा रहा है। अब यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि पंचायत समिति के भीतर बना यह नया शक्ति संतुलन किस दिशा में जाता है और आने वाले समय में क्षेत्र के विकास कार्यों पर इसका क्या प्रभाव पड़ता है।

 

Have something to say? Post your comment
​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

: ​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

: Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

: मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

X