Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

दुनिया

शेख हसीना अब सरेंडर भी नहीं कर पाएंगी, बांग्लादेश पहुंचते ही क्या होगा उनके साथ

Updated on Thursday, July 16, 2026 11:15 AM IST

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ढाका लौटने की तैयारी कर रहीं हैं। इसी बीच सरकार ने साफ कर दिया है कि उन्हें आते साथ ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और सरेंडर का मौका नहीं दिया जाएगा। साल 2024 में बांग्लादेश में हुए हिंसक प्रदर्शनों के बाद से ही वह भारत में रह रहीं हैं। वापसी के दौरान उनके साथ आवामी लीग पार्टी के कई नेता भी शामिल रहेंगे।


डेली स्टार के अनुसार, बांग्लादेश के गृहमंत्री सलाहुद्दीन अहमद ने बुधवार को कहा है कि हसीना के सरेंडर की कोई गुंजाइश नहीं होगी। उन्होंने कहा है कि अवामी लीग नेता को वापसी के साथ ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया है कि कानून के हिसाब से कोर्ट की तरफ से दिए गए आदेश का पालन किया जाएगा।


इससे पहले विदेश मामलों की राज्य मंत्री शमा ओबैद इस्लाम ने कहा, 'यदि वह आत्मसमर्पण करती हैं, तो मौजूदा कानून के अनुसार कदम उठाए जाएंगे। उन्हें जेल जाना होगा। कानून अपना काम करेगा।' शमा ने स्पष्ट किया कि यदि हसीना आत्मसमर्पण करती हैं तो सरकार पूरी तरह से कानूनी ढांचे के तहत ही आगे बढ़ेगी।


क्या बोली थीं शेख हसीना
रॉयटर्स से बातचीत में हसीना ने कहा था कि वह आवामी लीग के सदस्यों के साथ बांग्लादेश वापस जाएंगी और कोर्ट के सामने पेश होंगी। उन्होंने कहा था कि दिसंबर के आसपास मुल्क वापसी की योजना बना रहीं हैं। उन्होंने कहा था, 'वो मुझे वापसी पर गिरफ्तार कर सकते हैं और मार भी सकते हैं।' उन्होंने कहा था, 'इसके बावजूद मुझे जाना होगा।' उन्होंने कहा, 'मेरी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को दमन का सामना करना पड़ रहा है। अगर मौत आती है, तो मैं चाहती हूं कि अपनी ही धरती पर आए...।'


5 अगस्त 2024 को छात्रों के नेतृत्व में हुए एक हिंसक आंदोलन के बाद पद छोड़ना पड़ा था। अपनी सरकार गिरने के बाद वह ढाका से सुरक्षित निकलकर भारत आ गई थीं और तब से यहीं शरण लिए हुए हैं।


शेख हसीना को मिली है सजा ए मौत
पिछले वर्ष नवंबर में ढाका की एक विशेष अदालत ने 2024 में छात्र नेतृत्व वाले प्रदर्शनों पर सरकार की कथित बर्बर कार्रवाई को लेकर 'मानवता के विरुद्ध अपराध' के मामले में शेख हसीना को मौत की सजा सुनाई थी। फैसले के बाद से ही बांग्लादेश, शेख हसीना को कानूनी कार्रवाई का सामना करने के लिए भारत से उनके प्रत्यर्पण की लगातार मांग करता रहा है।


शेख हसीना की मौत की सजा बरकरार रखना चाहता है बांग्लादेश
बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के सूचना और रणनीति मामलों के सलाहकार जाहिद उर रहमान ने कहा, 'हम हसीना की घोषणा का स्वागत करते हैं, क्योंकि हम न्याय सुनिश्चित करना चाहते हैं।' उन्होंने कहा, 'देश के लोग चाहते हैं कि हसीना को उनके अपराधों के लिए सुनाई गई मौत की सजा बरकरार रखी जाए। इसे देखते हुए उनकी मौत की सजा पर अमल किया जाएगा, क्योंकि लोग यही चाहते हैं।' रहमान ने कहा, 'उन्हें दुनिया के सबसे अच्छे वकील लाने दीजिए।'


भारत का क्या है रुख
मंगलवार को हसीना के ढाका लौटने की योजना के बीच भारत ने मंगलवार को कहा कि इस मुद्दे पर उसके रुख में कोई बदलाव नहीं आया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, 'इस मामले पर हमारे रुख में कोई बदलाव नहीं आया है। प्रत्यर्पण से जुड़ा कोई भी मामला कानूनी विषय है और उससे उसी के हिसाब से निपटा जाएगा।'

 

Have something to say? Post your comment
रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम

: रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम

G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप

: G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप

लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए

: लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए

राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई

: राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई

भारत से नेपाल चाहता है 'बड़ी मदद', पीएम बालेन शाह के प्रस्तावित दौरे से पहले मिले संकेत

: भारत से नेपाल चाहता है 'बड़ी मदद', पीएम बालेन शाह के प्रस्तावित दौरे से पहले मिले संकेत

ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत

: ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत

भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी

: भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी

ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाना चाहता, अमेरिका के सामने नहीं झुकेगा: राष्ट्रपति पेजेश्कियन

: ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाना चाहता, अमेरिका के सामने नहीं झुकेगा: राष्ट्रपति पेजेश्कियन

लंदन पहुंचे यूट्यूबर ध्रुव राठी : पार्लियामेंट स्क्वेयर पर विरोध प्रदर्शन की अपील, बोले- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आवाज उठाने का समय आ गया

: लंदन पहुंचे यूट्यूबर ध्रुव राठी : पार्लियामेंट स्क्वेयर पर विरोध प्रदर्शन की अपील, बोले- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आवाज उठाने का समय आ गया

रूस के कामचटका में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का खतरा खारिज

: रूस के कामचटका में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का खतरा खारिज

X