Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

दुनिया

ट्रंप की धमकी के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज धुआं-धुंआ, अमेरिका ने ईरान को फिर दहलाया

Updated on Thursday, July 16, 2026 11:18 AM IST

पश्चिम एशिया में एक बार फिर युद्ध की आग भड़क उठी है। बीते कुछ घंटों में पहले अमेरिका ने ईरान पर बहुत बड़े हमले किए हैं। कई शहरों में धमाकों की आवाजें सुनी गई हैं, जिनमें ईरान का न्यूक्लियर प्लांट वाला शहर भी मौजूद है। साथ ही अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को भी निशाना बनाया है। इन हमलों में दर्जनों लोगों के मारे जाने की खबरें हैं और तनाव बढ़ता ही जा रहा है। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को बड़ी धमकी दी है और कहा है कि आने वाला हफ्ता बेहद बुरा होने वाला है।


ट्रंप की धमकी के कुछ घंटों बाद ही अमेरिका ने ताजा हमले शुरू कर दिए। यूएस सेंट्रल कमांड के मुताबिक हमलों का मकसद ईरान की सैन्य क्षमताओं को तबाह करना है ताकि ईरान समुद्री रास्तों से गुजरने वाले जहाजों को निशाना न बना सके। अमेरिकी विमान ने इस बीच हेलफायर मिसाइलें भी दागी हैं।


परमाणु प्लांट वाले इलाके पर भी हमला
ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, देश के कई बड़े शहरों में जोरदार धमाकों की आवाज सुनी गई है। शुरुआती रिपोर्टों में दक्षिणी हिस्सों जैसे केश्म और बंदर इमाम खुमैनी के आसपास धमाकों की बात कही गई थी। इसके अलावा बंदर अब्बास, रास्क और चाबहार जैसे शहरों में भी विस्फोट हुए। सरकारी मीडिया ने पुष्टि की कि नए अमेरिकी हमलों ने बुशहर शहर को भी निशाना बनाया है, जहां ईरान का एकमात्र सिविल परमाणु संयंत्र मौजूद है।


एक महीने में ही टूटा शांति समझौता
बता दें कि करीब एक महीने पहले ही अमेरिका और ईरान ने युद्ध को समाप्त करने के उद्देश्य से एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया थे। लेकिन अब एक दूसरे पर समझौता तोड़ने का आरोप लगाते हुए दोनों देशों ने एक बार फिर हमले शुरू कर दिए हैं। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने अमेरिकी हमलों के जवाब में बहरीन में मौजूद अमेरिकी बेड़े को निशाना बनाया। वहीं जॉर्डन की सेना ने भी ईरान की तरफ से आई तीन मिसाइलों को मार गिराने का दावा किया है। इसके अलावा इराक के उत्तरी कुर्दिस्तान क्षेत्र में अमेरिकी दूतावास के पास विस्फोट हुआ है। इरबिल में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास धमाकों की आवाज सुनी गई है।


होर्मुज फिर बना अखाड़ा
इधर युद्ध की शुरुआत से ही स्ट्रेट ऑफ होर्मुज निशाना बनता आया है। पिछले महीने समझौते के बाद इसे कुछ समय के लिए खोला गया था, लेकिन ईरान ने पिछले हफ्ते इसे दोबारा बंद करने की कसम खाई है। मैरीटाइम ट्रैकर केपलर के मुताबिक, मंगलवार को इस रास्ते से सिर्फ 21 जहाजों की आवाजाही हुई। रास्ते पर दोबारा संकट के चलते वैश्विक बाजार में तेल की कीमतें फिर से बढ़ गई हैं।


बातचीत नहीं हुई है बंद?
तनाव बढ़ने के बावजूद दोनों देशों के बीच मध्यस्थों के जरिए होने वाली बातचीत औपचारिक रूप से बंद नहीं हुई है। हालांकि, ईरान के मुख्य वार्ताकार मोहम्मद बागेर गालिबफ ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा, “समझौता ज्ञापन का मतलब तभी है जब उसकी शर्तें लागू हों। अगर ईरान को इस समझौते से कोई फायदा नहीं है, तो हमारे पास इसका पालन करने का कोई कारण नहीं है।”

Have something to say? Post your comment
रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम

: रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम

G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप

: G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप

लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए

: लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए

राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई

: राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई

भारत से नेपाल चाहता है 'बड़ी मदद', पीएम बालेन शाह के प्रस्तावित दौरे से पहले मिले संकेत

: भारत से नेपाल चाहता है 'बड़ी मदद', पीएम बालेन शाह के प्रस्तावित दौरे से पहले मिले संकेत

ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत

: ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत

भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी

: भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी

ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाना चाहता, अमेरिका के सामने नहीं झुकेगा: राष्ट्रपति पेजेश्कियन

: ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाना चाहता, अमेरिका के सामने नहीं झुकेगा: राष्ट्रपति पेजेश्कियन

लंदन पहुंचे यूट्यूबर ध्रुव राठी : पार्लियामेंट स्क्वेयर पर विरोध प्रदर्शन की अपील, बोले- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आवाज उठाने का समय आ गया

: लंदन पहुंचे यूट्यूबर ध्रुव राठी : पार्लियामेंट स्क्वेयर पर विरोध प्रदर्शन की अपील, बोले- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आवाज उठाने का समय आ गया

रूस के कामचटका में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का खतरा खारिज

: रूस के कामचटका में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का खतरा खारिज

X