Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

नई दिल्ली

एम्स ने रचा कीर्तिमान, चार महीने के शिशु की दुर्लभ लंग-स्पैरिंग सर्जरी सफल

Updated on Thursday, July 16, 2026 12:08 PM IST

नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के डॉक्टरों ने जन्मजात फेफड़ों की गंभीर बीमारी कंजेनिटल पल्मोनरी एयरवे मालफॉर्मेशन (सीपीएएम) से पीड़ित महज चार महीने के शिशु की दुर्लभ और जटिल लंग-स्पैरिंग सर्जरी सफलतापूर्वक कर चिकित्सा क्षेत्र में नई उपलब्धि हासिल की है। सर्जरी के केवल दो दिन बाद ही शिशु को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

दोनों फेफड़े प्रभावित होने से चुनौतीपूर्ण था मामला
एम्स के अनुसार, सीपीएएम गर्भावस्था के दौरान फेफड़ों के असामान्य विकास के कारण होने वाली जन्मजात बीमारी है, जिसमें फेफड़ों का एक हिस्सा सामान्य रूप से कार्य नहीं कर पाता। इस मामले की सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि शिशु के दोनों फेफड़े प्रभावित थे। ऐसे में डॉक्टरों ने पूरा फेफड़े का लोब निकालने के बजाय केवल रोगग्रस्त हिस्से को हटाने का निर्णय लिया, ताकि भविष्य में बच्चे के फेफड़ों की कार्यक्षमता सुरक्षित रह सके।

की-होल तकनीक से की गई जटिल सर्जरी
एम्स के पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग के विशेषज्ञों ने की-होल तकनीक के जरिए दाहिने फेफड़े के निचले हिस्से के सबसे जटिल माने जाने वाले सेगमेंट-9 और सेगमेंट-10 को सफलतापूर्वक हटाया। इतनी कम उम्र के शिशु में इस स्तर की सेगमेंटेक्टॉमी दुनिया के सबसे कम उम्र के और अत्यंत दुर्लभ मामलों में शामिल मानी जा रही है।

विशेषज्ञ टीम ने निभाई अहम भूमिका
इस जटिल सर्जरी का नेतृत्व पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग के प्रोफेसर डॉ. विशेष जैन ने किया। वहीं एनेस्थीसिया विभाग के डॉ. अभिषेक ने चयनित फेफड़े को अलग-अलग वेंटिलेट करने की चुनौतीपूर्ण प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा किया, जिससे ऑपरेशन सुरक्षित और बिना किसी जटिलता के संपन्न हुआ।

आधुनिक तकनीक से मिली बड़ी सफलता
पीडियाट्रिक सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. संदीप अग्रवाल ने कहा कि फेफड़ों के सबसे गहरे हिस्सों में स्थित सेगमेंट-9 और सेगमेंट-10 को महज चार महीने के शिशु में की-होल सर्जरी के जरिए हटाना तकनीकी रूप से बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय पूरी मेडिकल टीम, आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और एम्स के उन्नत बुनियादी ढांचे को दिया।

कुछ महीनों बाद होगी दूसरी सर्जरी
सर्जरी के बाद शिशु की स्थिति तेजी से सामान्य हुई और उसे दो दिन बाद ही अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। चूंकि बीमारी दोनों फेफड़ों में है, इसलिए बाएं फेफड़े के प्रभावित हिस्से की दूसरी सर्जरी कुछ महीनों बाद की जाएगी। विशेषज्ञों का कहना है कि यह उपलब्धि जन्मजात फेफड़ों की गंभीर बीमारियों से पीड़ित शिशुओं के उपचार में फेफड़ों को अधिकतम सुरक्षित रखने वाली आधुनिक सर्जरी की नई संभावनाएं खोलती है।

 

Have something to say? Post your comment
‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च के मद्देनजर मध्य दिल्ली में प्रभावित हो सकता है यातायात

: ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च के मद्देनजर मध्य दिल्ली में प्रभावित हो सकता है यातायात

दिल्ली सरकार लगाएगी 50,000 नए सीसीटीवी कैमरे: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

: दिल्ली सरकार लगाएगी 50,000 नए सीसीटीवी कैमरे: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

भारत में ऑफिस स्पेस की मांग जुलाई-सितंबर अवधि में 26 प्रतिशत बढ़ी

: भारत में ऑफिस स्पेस की मांग जुलाई-सितंबर अवधि में 26 प्रतिशत बढ़ी

दिल्ली हाट में सजा ‘मिनी इंडिया’, खादी महोत्सव-2026 में 115 स्टॉलों पर दिखी स्वदेशी उत्पादों की विविधता, 15 अक्टूबर तक चलेगी प्रदर्शनी

: दिल्ली हाट में सजा ‘मिनी इंडिया’, खादी महोत्सव-2026 में 115 स्टॉलों पर दिखी स्वदेशी उत्पादों की विविधता, 15 अक्टूबर तक चलेगी प्रदर्शनी

दिल्ली : जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन को पुलिस ने नहीं दी इजाजत, बताई ये वजह

: दिल्ली : जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन को पुलिस ने नहीं दी इजाजत, बताई ये वजह

दिल्ली के रंजीत नगर में एसआईआर को लेकर विशेष कैंप, बीएलओ और अधिकारी कर रहे लोगों की समस्याओं का समाधान

: दिल्ली के रंजीत नगर में एसआईआर को लेकर विशेष कैंप, बीएलओ और अधिकारी कर रहे लोगों की समस्याओं का समाधान

दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई और रसीद केवल गैंग से जुड़े दो अपराधियों को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

: दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई और रसीद केवल गैंग से जुड़े दो अपराधियों को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई रास्तों पर डायवर्जन

: दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई रास्तों पर डायवर्जन

चुनाव आयोग और SIR विवाद पर दिल्ली से मुंबई तक उबाल : जंतर-मंतर पर AAP प्रदेशाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज समेत कई हिरासत में, 11 मेट्रो स्टेशन बंद, धारा 163 लागू

: चुनाव आयोग और SIR विवाद पर दिल्ली से मुंबई तक उबाल : जंतर-मंतर पर AAP प्रदेशाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज समेत कई हिरासत में, 11 मेट्रो स्टेशन बंद, धारा 163 लागू

दिल्ली की हवा में सुधार, सितंबर में पांच साल का सबसे कम औसत AQI

: दिल्ली की हवा में सुधार, सितंबर में पांच साल का सबसे कम औसत AQI

X