Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

हिमाचल प्रदेश

Himachal: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 154.51 ग्राम चिट्टे और 1.412 KG चरस के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार

Updated on Friday, July 17, 2026 20:07 PM IST

धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश सरकार के नशा एवं चिट्टा विरोधी अभियान के तहत कांगड़ा पुलिस को एक बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने जिला के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चिंताजनक बात यह है कि गिरफ्तार किए गए इन तस्करों में 2 नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में चिट्टा (हैरोइन) और 1 किलोग्राम से अधिक चरस बरामद की है। इसके साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही 2 ऑल्टो कारें और एक मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया है।


धर्मशाला में आयोजित एक विशेष पत्रकार वार्ता के दौरान एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने इन ऑप्रेशनों का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि सीआईए की टीम और स्थानीय पुलिस ने पालमपुर, धर्मशाला और बैजनाथ थाना क्षेत्रों में जाल बिछाकर इन तस्करों के नेटवर्क को तोड़ा है। प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि तस्करों द्वारा बरामद की गई चरस मंडी जिले से और चिट्टा पंजाब राज्य से लाया जा रहा था। सबसे बड़ी कामयाबी धर्मशाला पुलिस के हाथ लगी है। यहां पुलिस ने 154.51 ग्राम चिट्टे के साथ मुख्य सप्लायर संदीप कुमार और पंजाब के रहने वाले एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। एसपी के अनुसार आरोपी संदीप कुमार पालमपुर और धर्मशाला क्षेत्रों में हैरोइन सप्लाई करने वाला मुख्य तस्कर है।


पालमपुर पुलिस ने भी नशा तस्करों के खिलाफ दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पहली कार्रवाई में मंडी निवासी योगिंदर कुमार को 1.029 किलोग्राम चरस और एक ऑल्टो कार के साथ दबोचा। वहीं, दूसरी कार्रवाई में चम्बा के रहने वाले धीरज कुमार को 114 ग्राम चरस और एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं चौथी बड़ी कार्रवाई बैजनाथ पुलिस द्वारा की गई है। यहां पुलिस टीम ने जिला कांगड़ा के ही रहने वाले अनिल मिन्हास, शिवांश और एक नाबालिग को 269 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। इन सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


पुलिस की युवाओं से अपील, नशे की लत से रहें दूर
एसपी कुलभूषण वर्मा ने स्पष्ट किया कि कांगड़ा पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। भविष्य में इस अभियान को और अधिक तेज किया जाएगा ताकि जिला को पूरी तरह नशा मुक्त बनाया जा सके। उन्होंने युवाओं से अपील की है कि वे नशे की लत से दूर रहें। इसके साथ ही एसपी ने आम जनता से भी अनुरोध किया कि यदि उनके आसपास नशा तस्करी या संदिग्ध गतिविधियों से जुड़ी कोई भी जानकारी हो तो उसे बेझिझक तुरंत पुलिस के साथ सांझा करें। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी।

 

Have something to say? Post your comment
​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

: ​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

: Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

: मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

X