Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

हिमाचल प्रदेश

CM सुक्खू ने की घोषणा: शिमला डैंटल कॉलेज का बदला नाम, हमीरपुर को 300 करोड़ के डैंटल रिसर्च सैंटर की सौगात

Updated on Saturday, July 18, 2026 20:13 PM IST

शिमला : हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को दो बड़ी घोषणाएं की हैं। राज्य की राजधानी स्थित शिमला डैंटल कॉलेज का नाम बदलकर अब राजीव गांधी डैंटल कॉलेज शिमला किया जाएगा। इसके साथ ही, प्रदेश के हमीरपुर जिले में 300 करोड़ रुपए की भारी-भरकम लागत से एक अत्याधुनिक डैंटल हैल्थ रिसर्च सैंटर स्थापित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने ये अहम ऐलान शिमला में आयोजित एसोसिएशन ऑफ ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जन्स ऑफ इंडिया के हिमाचल प्रदेश स्टेट चैप्टर के चौथे वार्षिक सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए किए।


हमीरपुर का सैंटर बनेगा मील का पत्थर, युवाओं को मिलेगा रोजगार
मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि हमीरपुर में बनने वाला यह नया डैंटल हैल्थ रिसर्च सैंटर प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे में एक मील का पत्थर साबित होगा। इस सैंटर के शुरू होने से न केवल आम जनता को बेहतरीन और आधुनिक दंत चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि प्रदेश के युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।


रोबोटिक सर्जरी और 3-टैस्ला एमआरआई अब हकीकत
प्रदेश के स्वास्थ्य क्षेत्र में आ रहे व्यापक बदलावों का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि इसके सकारात्मक परिणाम अब जमीन पर दिखने लगे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ वर्षों पहले तक प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में रोबोटिक सर्जरी और 3-टैस्ला एमआरआई जैसी उन्नत तकनीकों की कल्पना करना भी मुश्किल था, लेकिन आज यह हकीकत बन चुकी हैं। सरकार सभी मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों को अत्याधुनिक तकनीक से लैस कर रही है, ताकि मरीजों को सस्ता और बेहतरीन इलाज उनके घर के नजदीक ही मिल सके और उन्हें मजबूरी में बाहरी राज्यों की ओर रुख न करना पड़े।


डैंटल डॉक्टरों के साथ जल्द होगा विशेष संवाद
मुख्यमंत्री ने ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जन्स के काम की सराहना करते हुए कहा कि ये चिकित्सक मरीजों के चेहरे की मुस्कान और उनका खोया हुआ आत्मविश्वास लौटाकर उनके जीवन को बेहतर बनाते हैं। उन्होंने गर्व जताते हुए कहा कि शिमला से शिक्षा प्राप्त कर चुके डॉक्टर आज देश-दुनिया में हिमाचल का नाम रोशन कर रहे हैं। सीएम ने जानकारी दी कि सरकार ने हाल ही में डॉक्टरों के साथ सीधा संवाद स्थापित कर कई नई पहल की है। इसी तर्ज पर जल्द ही डैंटल डॉक्टरों के साथ भी एक विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, ताकि राज्य के डैंटल कॉलेजों की सुविधाओं को और अधिक उच्च स्तरीय बनाया जा सके।


सम्मेलन में ये रहे उपस्थित
इस महत्वपूर्ण अवसर पर विधायक सुरेश कुमार, कांग्रेस नेता पवन ठाकुर, कैलाश फैडरेशन के चेयरमैन बलदेव ठाकुर, डैंटल कॉलेज शिमला के प्रिंसीपल डॉ. योगेश भारद्वाज, एसोसिएशन ऑफ ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जन्स ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आशीष गुप्ता और हिमाचल प्रदेश स्टेट चैप्टर के अध्यक्ष डॉ. रंगीला राम सहित कई अन्य गण्यमान्य व्यक्ति और नामी चिकित्सक उपस्थित रहे।

 

Have something to say? Post your comment
​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

: ​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

: Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

: मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

X