Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

दुनिया

इजरायली सुरक्षा अधिकारी ने किया दावा, ईरान में नहीं हैं सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई

Updated on Sunday, July 19, 2026 16:28 PM IST

ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की अमेरिका-इजरायल हमले में मौत के बाद मोजतबा खामेनेई को प्रमुख नेता बनाया गया। हालांकि, अयोतुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद से ईरानी सुप्रीम मोजतबा को सार्वजनिक तौर पर नहीं देखा गया है। ऐसे में उनके स्वास्थ्य को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जाती रही हैं। इस बीच इजरायली मीडिया इजरायल ह्योम ने सऊदी ब्रॉडकास्टर के हवाले से दावा किया कि मोजतबा खामेनेई ईरान में नहीं हैं।

सऊदी ब्रॉडकास्टर अल हदाथ ने रविवार को एक इजरायली सुरक्षा अधिकारी के हवाले से बताया कि ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ईरान में नहीं हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, नए लीडर का जमीनी घटनाओं से पूरी तरह अलग होना, इसका मतलब है कि हाल ही में उनके नाम से जारी सभी बयान और लिखे हुए मैसेज और पोस्ट झूठे हैं।

इजरायली अधिकारी ने कहा कि ये मैसेज असल में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के कमांडर अहमद वहीदी और संगठन के दूसरे वरिष्ठ लोगों की तरफ से जारी किए जा रहे थे।

सुप्रीम लीडर के ठिकाने का खुलासा करने के अलावा, इजरायली सुरक्षा अधिकारी ने इजरायल के खिलाफ ईरानी सरकार के गुप्त ऑपरेशनल प्लान को लेकर भी संकेत दिए।

इजरायली अधिकारी के अनुसार, तेहरान ने सेंट्रल तेल अवीव में वरिष्ठ इजरायली लोगों की हत्या के मकसद से एक मुश्किल ऑपरेशन की योजना बनाई और उसे शुरू किया। इस साजिश का मकसद ईरान के पिछले सुप्रीम नेता अली खामेनेई की हत्या का सीधा बदला लेना था।

सोर्स ने यह भी कहा कि अमेरिका नहीं चाहता था कि इजरायल किसी भी आक्रामक ऑपरेशन में हिस्सा ले, भले ही ईरान सरकार उस पर हमला करे। अधिकारी ने दावा किया, "ईरान में अंदरूनी फूट बहुत गहरी है और इससे इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के वजूद को ही खतरा है।"

शुरुआती दिनों में कहा जा रहा था कि मोजतबा की भी अमेरिकी-इजरायली हमले में मौत हो गई है। हालांकि, बाद में फिर खुद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बयान दिया था कि मोजतबा गंभीर रूप से घायल हुए औतर उनका इलाज चल रहा है। मोजतबा की तरफ से बयान अक्स सामने आते रहे हैं, लेकिन अली खामेनेई की मौत के बाद से किसी भी सार्वजनिक समारोह या जगह पर उनकी उपस्थिति दर्ज नहीं की गई है। इन सब के बीच अब मोजतबा को लेकर ये नया दावा सामने आया है।

 

Have something to say? Post your comment
रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम

: रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम

G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप

: G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप

लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए

: लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए

राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई

: राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई

भारत से नेपाल चाहता है 'बड़ी मदद', पीएम बालेन शाह के प्रस्तावित दौरे से पहले मिले संकेत

: भारत से नेपाल चाहता है 'बड़ी मदद', पीएम बालेन शाह के प्रस्तावित दौरे से पहले मिले संकेत

ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत

: ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत

भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी

: भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी

ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाना चाहता, अमेरिका के सामने नहीं झुकेगा: राष्ट्रपति पेजेश्कियन

: ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाना चाहता, अमेरिका के सामने नहीं झुकेगा: राष्ट्रपति पेजेश्कियन

लंदन पहुंचे यूट्यूबर ध्रुव राठी : पार्लियामेंट स्क्वेयर पर विरोध प्रदर्शन की अपील, बोले- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आवाज उठाने का समय आ गया

: लंदन पहुंचे यूट्यूबर ध्रुव राठी : पार्लियामेंट स्क्वेयर पर विरोध प्रदर्शन की अपील, बोले- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आवाज उठाने का समय आ गया

रूस के कामचटका में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का खतरा खारिज

: रूस के कामचटका में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का खतरा खारिज

X