Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

हिमाचल प्रदेश

भाजपा की सीमा देवी बनीं जिला परिषद कांगड़ा की अध्यक्ष, अभिमन्यु कंवर उपाध्यक्ष

Updated on Monday, July 20, 2026 20:03 PM IST

कांगड़ा जिला परिषद को अपना नया अध्यक्ष और उपाध्यक्ष मिल गया है। सोमवार को धर्मशाला स्थित जिला परिषद सभागार में हुए चुनाव में भाजपा की सीमा देवी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष और अभिमन्यु कंवर को उपाध्यक्ष चुन लिया गया है। खास बात यह रही कि दोनों ही पदों के लिए केवल एक-एक नामांकन प्राप्त हुआ, जिसके चलते पूरी चुनाव प्रक्रिया बिना किसी हंगामे के निर्विरोध रूप से संपन्न हो गई।


जिला परिषद कांगड़ा में कुल 54 सदस्य हैं, जिनमें से चुनाव प्रक्रिया के दौरान 39 सदस्य सभागार में उपस्थित रहे। इन सदस्यों की मौजूदगी में वार्ड-8 (कल्याड़ा) से चुनकर आईं जिला परिषद सदस्य सीमा देवी को अध्यक्ष पद का ताज पहनाया गया। वहीं, वार्ड-53 (शेखुपुरा) के निर्वाचित सदस्य अभिमन्यु कंवर को सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष घोषित किया गया। विपक्ष या किसी भी अन्य सदस्य की ओर से कोई दावेदारी पेश नहीं की गई, जिससे दोनों नेताओं के निर्वाचन का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया। चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के तुरंत बाद, उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हेमराज बैरवा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सीमा देवी और उपाध्यक्ष अभिमंयु कंवर को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उपायुक्त ने नई टीम सहित सभी सदस्यों को उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं और विकास कार्यों को गति देने की उम्मीद जताई। इस महत्वपूर्ण अवसर पर जिला परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों के अलावा जिला पंचायत अधिकारी सचिन ठाकुर और विभिन्न विभागों के आला अधिकारी और कर्मचारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।


नहीं आए कांग्रेस के 15 पार्षद
जिला परिषद चुनाव को बुलाई गई पहली ही बैठक से कांग्रेस समर्थित व कुछ आजाद करीब 15 जिला परिषद सदस्य बैठक में नहीं पहुंचे। जबकि भाजपा के साथ अधिकतर आजाद जिला परिषद सदस्यों ने भी भाग लेकर सर्वसम्मति बनाई।


भाजपा ने जीत को बताया जनसमर्थन का प्रमाण
चुनाव प्रभारी एवं विधायक विपिन सिंह परमार ने इस जीत पर जिला परिषद सदस्यों और मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कांगड़ा में भाजपा ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पद निर्विरोध जीते हैं, जो संगठन की एकजुटता और जनता के विश्वास का प्रमाण है। परमार ने दावा किया कि प्रदेश के अधिकांश जिला परिषदों और ब्लॉक समितियों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। उनके अनुसार पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों के परिणामों ने प्रदेश की राजनीतिक दिशा स्पष्ट कर दी है।


परमार ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना
भाजपा नेता विपिन परमार ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया व्यवस्था परिवर्तन का नारा धरातल पर दिखाई नहीं देता। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश का युवा, किसान और महिलाएं सरकार की नीतियों से निराश हैं। बिजली पर लगाए गए सेस और मुफ्त बिजली के वादे को लेकर भी उन्होंने कांग्रेस सरकार की आलोचना की। श्री परमार ने कहा कि पंचायत और जिला परिषद चुनावों के नतीजे आगामी विधानसभा चुनावों का संकेत हैं और भाजपा 2027 में प्रदेश में सरकार बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है।


सुधीर शर्मा बोले, सरकार के सभी प्रयास विफल
भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि कांगड़ा जिला परिषद में भाजपा को पूर्ण बहुमत प्राप्त हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने और चुनाव टालने का प्रयास किया, लेकिन भाजपा के समर्थन को कमजोर नहीं कर सकी। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की अधिकांश जिला परिषदों में भाजपा ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर जीत दर्ज की है और यह जनता के कांग्रेस सरकार से मोहभंग का संकेत है।


अध्यक्ष सीमा चौधरी ने बजट बहाली की उठाई मांग
नवनिर्वाचित अध्यक्ष सीमा चौधरी ने भाजपा नेतृत्व और जिला परिषद सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि जिला परिषदों के वित्तीय अधिकार पहले की तुलना में कम हो गए हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि जिला परिषदों को पहले की तरह पर्याप्त बजट उपलब्ध कराया जाए ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य प्रभावी ढंग से किए जा सकें।


उपाध्यक्ष ने जनता की सेवा को बताया प्राथमिकता
नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष अभिमन्यु कंवर ने कहा कि जिला परिषद के सभी 54 सदस्य मिलकर जिले के विकास के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का समाधान उनकी पहली प्राथमिकता होगी और वह जनता के लिए हर समय उपलब्ध रहेंगे। मानसून का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में किसी भी आपदा की स्थिति में जिला परिषद पूरी तत्परता से लोगों की सहायता करेगी।

 

Have something to say? Post your comment
​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

: ​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

: Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

: मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

X