Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

नई दिल्ली

दिल्ली में आज किसानों की महारैली को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई प्रमुख मार्गों पर लग सकते हैं प्रतिबंध

Updated on Tuesday, July 21, 2026 12:04 PM IST

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को किसान घाट पर प्रस्तावित प्रदर्शन, धरना और रैली को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, सत्याग्रह मार्ग, वेलोड्रोम रोड, राजघाट डीटीसी डिपो रोड और आसपास के इलाकों में यातायात सबसे अधिक प्रभावित रहने की संभावना है। ऐसे में लोगों से इन मार्गों से बचने और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करने की सलाह दी गई है। जरूरत पड़ने पर ट्रैफिक को दिल्ली गेट, राजघाट क्रॉसिंग, गुरु नानक चौक, शांतिवन चौक, राजघाट डीटीसी डिपो और आईपी फ्लाईओवर से डायवर्ट किया जा सकता है। इसके अलावा राजघाट डीटीसी बाइपास रोड और आसपास की अन्य सड़कों पर भी ट्रैफिक का दबाव बढ़ सकता है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने विशेष रूप से उन यात्रियों को पहले से योजना बनाने की सलाह दी है, जिन्हें एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन या आसपास के क्षेत्रों की ओर जाना है। पुलिस का कहना है कि समय से पहले निकलने पर अनावश्यक परेशानी से बचा जा सकता है।


पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पूरी तरह पालन करें। वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें और सड़क किनारे पार्किंग से बचें क्योंकि इससे यातायात बाधित होता है। साथ ही, यात्रा से पहले और यात्रा के दौरान नेविगेशन ऐप्स का उपयोग करें, ताकि रियल-टाइम ट्रैफिक अपडेट मिलते रहें और जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक मार्ग चुने जा सकें।


दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि यह सभी व्यवस्थाएं सार्वजनिक सुरक्षा और सुचारु यातायात संचालन सुनिश्चित करने के लिए की जा रही हैं। लोगों से धैर्य बनाए रखने, ट्रैफिक नियमों का पालन करने और पुलिस के साथ सहयोग करने की अपील की गई है। किसी भी प्रकार की ट्रैफिक जानकारी या सहायता के लिए लोग दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की वेबसाइट, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, व्हाट्सऐप नंबर 8750871493 तथा हेल्पलाइन नंबर 1095 और 011-25844444 पर संपर्क कर सकते हैं। पुलिस ने इस दौरान होने वाली असुविधा के लिए खेद भी जताया है।

Have something to say? Post your comment
‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च के मद्देनजर मध्य दिल्ली में प्रभावित हो सकता है यातायात

: ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च के मद्देनजर मध्य दिल्ली में प्रभावित हो सकता है यातायात

दिल्ली सरकार लगाएगी 50,000 नए सीसीटीवी कैमरे: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

: दिल्ली सरकार लगाएगी 50,000 नए सीसीटीवी कैमरे: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

भारत में ऑफिस स्पेस की मांग जुलाई-सितंबर अवधि में 26 प्रतिशत बढ़ी

: भारत में ऑफिस स्पेस की मांग जुलाई-सितंबर अवधि में 26 प्रतिशत बढ़ी

दिल्ली हाट में सजा ‘मिनी इंडिया’, खादी महोत्सव-2026 में 115 स्टॉलों पर दिखी स्वदेशी उत्पादों की विविधता, 15 अक्टूबर तक चलेगी प्रदर्शनी

: दिल्ली हाट में सजा ‘मिनी इंडिया’, खादी महोत्सव-2026 में 115 स्टॉलों पर दिखी स्वदेशी उत्पादों की विविधता, 15 अक्टूबर तक चलेगी प्रदर्शनी

दिल्ली : जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन को पुलिस ने नहीं दी इजाजत, बताई ये वजह

: दिल्ली : जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन को पुलिस ने नहीं दी इजाजत, बताई ये वजह

दिल्ली के रंजीत नगर में एसआईआर को लेकर विशेष कैंप, बीएलओ और अधिकारी कर रहे लोगों की समस्याओं का समाधान

: दिल्ली के रंजीत नगर में एसआईआर को लेकर विशेष कैंप, बीएलओ और अधिकारी कर रहे लोगों की समस्याओं का समाधान

दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई और रसीद केवल गैंग से जुड़े दो अपराधियों को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

: दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई और रसीद केवल गैंग से जुड़े दो अपराधियों को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई रास्तों पर डायवर्जन

: दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई रास्तों पर डायवर्जन

चुनाव आयोग और SIR विवाद पर दिल्ली से मुंबई तक उबाल : जंतर-मंतर पर AAP प्रदेशाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज समेत कई हिरासत में, 11 मेट्रो स्टेशन बंद, धारा 163 लागू

: चुनाव आयोग और SIR विवाद पर दिल्ली से मुंबई तक उबाल : जंतर-मंतर पर AAP प्रदेशाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज समेत कई हिरासत में, 11 मेट्रो स्टेशन बंद, धारा 163 लागू

दिल्ली की हवा में सुधार, सितंबर में पांच साल का सबसे कम औसत AQI

: दिल्ली की हवा में सुधार, सितंबर में पांच साल का सबसे कम औसत AQI

X