Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

नई दिल्ली

आगरा में गूंजेगा सामाजिक न्याय का स्वर, छत्रपति शाहूजी महाराज जयंती पर जुटेंगे देशभर के प्रबुद्धजन: राजबीर सिंह भारतीय

Updated on Friday, July 24, 2026 10:28 AM IST

चंडीगढ़/आगरा। महान समाज सुधारक, शिक्षा के प्रबल समर्थक और सामाजिक न्याय के अग्रदूत राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में ऑल इंडिया अंबेडकर महासभा (पंजीकृत) द्वारा 26 जुलाई (रविवार) को यूथ हॉस्टल, एमजी रोड, आगरा में दोपहर 12 बजे भव्य "प्रबुद्धजन शिखर वार्ता" का आयोजन किया जाएगा। इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से बुद्धिजीवी, शिक्षाविद, अधिवक्ता, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा और संविधान प्रेमी एक मंच पर एकत्र होकर सामाजिक न्याय, शिक्षा, समान अवसर और संवैधानिक मूल्यों पर व्यापक विचार-विमर्श करेंगे।

 

 

महासभा के चंडीगढ़ प्रदेश संयोजक राजबीर सिंह भारतीय ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश बहादुर होंगे। राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अमरीक सिंह बंगड़ कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे, जबकि राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रीना गावस्कर वाल्मीकि मुख्य वक्ता के रूप में सामाजिक न्याय, संविधान और समतामूलक समाज की अवधारणा पर अपने विचार रखेंगी।

राजबीर सिंह भारतीय ने कहा कि राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज ने शिक्षा, आरक्षण, सामाजिक समानता और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए जो ऐतिहासिक कार्य किए, वे आज भी भारतीय लोकतंत्र और संविधान की आत्मा को मजबूत करने वाले प्रेरणास्रोत हैं। उनके विचार वर्तमान समय में सामाजिक समरसता, समान अवसर और न्यायपूर्ण समाज की स्थापना के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं।

उन्होंने कहा कि यह शिखर वार्ता केवल एक जयंती समारोह नहीं, बल्कि संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने, सामाजिक चेतना को मजबूत करने और नई पीढ़ी को समानता, बंधुत्व तथा लोकतांत्रिक आदर्शों से जोड़ने का एक राष्ट्रीय अभियान है। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, युवाओं की भागीदारी, संवैधानिक अधिकारों तथा सामाजिक परिवर्तन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीर मंथन किया जाएगा।

राजबीर सिंह भारतीय ने देशभर के प्रबुद्ध नागरिकों, सामाजिक संगठनों, शिक्षकों, अधिवक्ताओं, विद्यार्थियों और युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेकर सामाजिक न्याय और संविधान की इस मुहिम को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

जारी कर्ता
राजबीर सिंह भारतीय,
संयोजक चंडीगढ़ प्रदेश,
ऑल इंडिया अंबेडकर महासभा (पंजीकृत)

Have something to say? Post your comment
‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च के मद्देनजर मध्य दिल्ली में प्रभावित हो सकता है यातायात

: ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च के मद्देनजर मध्य दिल्ली में प्रभावित हो सकता है यातायात

दिल्ली सरकार लगाएगी 50,000 नए सीसीटीवी कैमरे: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

: दिल्ली सरकार लगाएगी 50,000 नए सीसीटीवी कैमरे: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

भारत में ऑफिस स्पेस की मांग जुलाई-सितंबर अवधि में 26 प्रतिशत बढ़ी

: भारत में ऑफिस स्पेस की मांग जुलाई-सितंबर अवधि में 26 प्रतिशत बढ़ी

दिल्ली हाट में सजा ‘मिनी इंडिया’, खादी महोत्सव-2026 में 115 स्टॉलों पर दिखी स्वदेशी उत्पादों की विविधता, 15 अक्टूबर तक चलेगी प्रदर्शनी

: दिल्ली हाट में सजा ‘मिनी इंडिया’, खादी महोत्सव-2026 में 115 स्टॉलों पर दिखी स्वदेशी उत्पादों की विविधता, 15 अक्टूबर तक चलेगी प्रदर्शनी

दिल्ली : जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन को पुलिस ने नहीं दी इजाजत, बताई ये वजह

: दिल्ली : जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन को पुलिस ने नहीं दी इजाजत, बताई ये वजह

दिल्ली के रंजीत नगर में एसआईआर को लेकर विशेष कैंप, बीएलओ और अधिकारी कर रहे लोगों की समस्याओं का समाधान

: दिल्ली के रंजीत नगर में एसआईआर को लेकर विशेष कैंप, बीएलओ और अधिकारी कर रहे लोगों की समस्याओं का समाधान

दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई और रसीद केवल गैंग से जुड़े दो अपराधियों को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

: दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई और रसीद केवल गैंग से जुड़े दो अपराधियों को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई रास्तों पर डायवर्जन

: दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई रास्तों पर डायवर्जन

चुनाव आयोग और SIR विवाद पर दिल्ली से मुंबई तक उबाल : जंतर-मंतर पर AAP प्रदेशाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज समेत कई हिरासत में, 11 मेट्रो स्टेशन बंद, धारा 163 लागू

: चुनाव आयोग और SIR विवाद पर दिल्ली से मुंबई तक उबाल : जंतर-मंतर पर AAP प्रदेशाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज समेत कई हिरासत में, 11 मेट्रो स्टेशन बंद, धारा 163 लागू

दिल्ली की हवा में सुधार, सितंबर में पांच साल का सबसे कम औसत AQI

: दिल्ली की हवा में सुधार, सितंबर में पांच साल का सबसे कम औसत AQI

X