Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

हिमाचल प्रदेश

लाहौल-स्पीति में बड़ा हादसा: उदयपुर-किलाड़ मार्ग पर लैंडस्लाइड की चपेट में आया वाहन, 13 लोगों की मौत

Updated on Friday, July 24, 2026 18:30 PM IST

कुल्लू : हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में शुक्रवार को एक भयानक हादसा सामने आया है। जिले के उदयपुर-किलाड़ मार्ग पर कडू नाला के पास अचानक हुए भारी भूस्खलन की चपेट में एक सवारी गाड़ी (टाटा सूमो) आ गई। इस हादसे में 13 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लोगों के घायल होने का समाचार है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पांगी घाटी के रहने वाले ये यात्री एक सूमो वाहन (HP 01M- 2210) में सवार होकर उदयपुर से पांगी लौट रहे थे। वाहन को बीर सिंह नामक चालक चला रहा था। जैसे ही गाड़ी कडू नाला के समीप पहुंची तो अचानक पहाड़ी दरक गई और भारी मात्रा में मलबा व बड़ी-बड़ी चट्टानें सीधे वाहन पर आ गिरीं। हादसा इतना अचानक और भयानक था कि चंद सैकेंड में पूरी गाड़ी मलबे के नीचे दफन हो गई और यात्रियों को संभलने या बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला।

जानकारी के मुताबिक उदयपुर-किलाड़ मार्ग गुरुवार को लैंडस्लाइड के कारण बंद हो गया था। इसी वजह से सूमो में सवार सभी यात्रियों को गुरुवार रात तिंदी में ही रुकना पड़ा था। शुक्रवार को जब सड़क पर यातायात बहाल हुआ तो चालक यात्रियों को लेकर पांगी के लिए निकला था, लेकिन रास्ते में कडू नाला के पास वे इस खौफनाक हादसे का शिकार हो गए।

लाहौल-स्पीति की एसपी शिवानी मेहला ने इस भीषण हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है। घायलों को इलाज के लिए भेजा जा रहा है। फिलहाल पुलिस हादसे में जान गंवाने वाले 13 लोगों की पहचान और अन्य विस्तृत जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

उधर, इस खौफनाक हादसे पर भरमौर के विधायक डॉ. जनकराज ने गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की है। इसके अलावा डॉ. जनकराज ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चम्बा और लाहौल-स्पीति प्रशासन से संपर्क कर राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश जारी किए हैं।

 

Have something to say? Post your comment
​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

: ​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

: Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

: मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

X