Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

व्यापार

दुनिया भर में ठप हुई चैटजीपीटी की सेवाएं, 1,500 से अधिक यूजर्स ने दर्ज कराई शिकायत

Updated on Saturday, July 25, 2026 19:48 PM IST

अमेरिका की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) कंपनी ओपनएआई का चैटजीपीटी शनिवार को वैश्विक तकनीकी बाधा का शिकार हो गया। इस दौरान दुनिया भर में 1,500 से अधिक यूजर्स ने प्लेटफॉर्म पर सेवाएं प्रभावित होने की शिकायत दर्ज कराई।

करीब दोपहर 3 बजे तक डाउनडिटेक्टर पर 1,535 यूजर रिपोर्ट दर्ज की गईं, जिससे स्पष्ट हुआ कि चैटजीपीटी की सेवाएं व्यापक स्तर पर प्रभावित हुई हैं।

आउटेज ट्रैकर के अनुसार, लगभग 80 प्रतिशत यूजर्स ने चैटजीपीटी में दिक्कत की शिकायत की। वहीं, 8 प्रतिशत यूजर्स को मोबाइल ऐप इस्तेमाल करने में परेशानी हुई, जबकि अन्य 8 प्रतिशत यूजर्स ने एपीआई सेवाओं में रुकावट की जानकारी दी।

दुनिया भर के हजारों यूजर्स ने बताया कि उन्हें एआई चैटबॉट तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा। कई यूजर्स लॉग-इन नहीं कर सके, प्रॉम्प्ट सबमिट नहीं कर पाए या फिर अपनी चैट हिस्ट्री तक पहुंचने में असफल रहे।

डाउनडिटेक्टर पर शिकायतों की संख्या तेजी से बढ़ने से करीब एक घंटे पहले यह समस्या शुरू हुई। अमेरिका, यूरोप, भारत, जापान, ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों के यूजर्स ने सेवाएं प्रभावित होने की जानकारी दी।

ओपनएआई ने अपने स्टेटस पेज पर इस समस्या की पुष्टि करते हुए कहा कि कंपनी मामले की जांच कर रही है।

कंपनी ने कहा, "फिलहाल हमारी कुछ सेवाओं में समस्या आ रही है। हमने इसे कम करने के लिए आवश्यक कदम उठाए हैं और सेवाओं की बहाली पर लगातार नजर रखी जा रही है।"

यूजर्स ने चैटजीपीटी की वेबसाइट और मोबाइल ऐप दोनों पर कनेक्टिविटी से जुड़ी कई तरह की समस्याओं की शिकायत की। यह समस्या फ्री और पेड, दोनों तरह के सब्सक्राइबर्स को प्रभावित करती दिखी।

सबसे आम शिकायतों में लॉग-इन फेल होना, ऑथेंटिकेशन एरर, चैट हिस्ट्री का लोड न होना, अचानक साइन-आउट हो जाना, प्रॉम्प्ट सबमिट करते समय 'सर्विस अनअवेलेबल' का मैसेज आना और चैट का लोड न होना शामिल रहा।

कई यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी पोस्ट कर बताया कि वे लोडिंग स्क्रीन पर अटक गए या अपनी पुरानी बातचीत तक पहुंच नहीं बना पा रहे हैं।

हालांकि, ओपनएआई ने अब तक इस तकनीकी बाधा के कारण का खुलासा नहीं किया है और न ही सेवाएं पूरी तरह बहाल होने की कोई समय-सीमा बताई है।

यह नई तकनीकी बाधा ऐसे समय आई है, जब कुछ दिन पहले ही ओपनएआई की चैटजीपीटी, कोडेक्स और एपीआई सेवाएं भी बड़े स्तर पर प्रभावित हुई थीं। उस समय सेवाओं को पूरी तरह सामान्य होने में लगभग 24 घंटे का समय लगा था।

 

Have something to say? Post your comment
सरकार ने चीनी से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर लगाई रोक, कमजोर मानसून से उत्पादन प्रभावित

: सरकार ने चीनी से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर लगाई रोक, कमजोर मानसून से उत्पादन प्रभावित

दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो

: दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो

पहली 'कांदा एक्सप्रेस' 440 टन प्याज लेकर अगरतला पहुंचेगी, त्योहारों से पहले आपूर्ति बढ़ाने पर जोर: सरकार

: पहली 'कांदा एक्सप्रेस' 440 टन प्याज लेकर अगरतला पहुंचेगी, त्योहारों से पहले आपूर्ति बढ़ाने पर जोर: सरकार

भारत-ईएफटीए व्यापार समझौते से 2040 तक 100 अरब डॉलर का निवेश और 20 लाख नौकरियों के मिलेंगे अवसर

: भारत-ईएफटीए व्यापार समझौते से 2040 तक 100 अरब डॉलर का निवेश और 20 लाख नौकरियों के मिलेंगे अवसर

यस बैंक को लेकर ब्रोकिंग फर्मों ने अपनाया सतर्क रुख, शेयर फिसले

: यस बैंक को लेकर ब्रोकिंग फर्मों ने अपनाया सतर्क रुख, शेयर फिसले

भारत की अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 27 में 7.1-7.3 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद, निजी निवेश और मांग रहेगी मजबूत

: भारत की अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 27 में 7.1-7.3 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद, निजी निवेश और मांग रहेगी मजबूत

सरकार ने सोने-चांदी के ड्यूटी ड्रॉबैक दरों में की कटौती; गोल्ड पर 3.1 प्रतिशत और सिल्वर पर करीब 9 प्रतिशत की कमी

: सरकार ने सोने-चांदी के ड्यूटी ड्रॉबैक दरों में की कटौती; गोल्ड पर 3.1 प्रतिशत और सिल्वर पर करीब 9 प्रतिशत की कमी

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को जल्द अंतिम रूप देने की जरूरत : निर्मला सीतारमण

: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को जल्द अंतिम रूप देने की जरूरत : निर्मला सीतारमण

एलन मस्क के आरोपों पर रिलायंस का जवाब, कहा-

: एलन मस्क के आरोपों पर रिलायंस का जवाब, कहा- "सैटेलाइट कम्युनिकेशन में प्रतिस्पर्धा का स्वागत है, भारत के कानून सभी पर समान रूप से लागू"

सरकार ने पेट्रोल निर्यात पर विंडफॉल टैक्स बढ़ाया, डीजल पर शुल्क घटा; नई दरें आज से लागू

: सरकार ने पेट्रोल निर्यात पर विंडफॉल टैक्स बढ़ाया, डीजल पर शुल्क घटा; नई दरें आज से लागू

X