Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

व्यापार

आजादी के बाद भारत की तेज आर्थिक प्रगति ने 'विकसित भारत 2047' की मजबूत नींव रखी: रिपोर्ट

Updated on Saturday, July 25, 2026 19:50 PM IST

आजादी के बाद भारत में हुई तेज आर्थिक प्रगति ने 'विकसित भारत 2047' के लक्ष्य को हासिल करने के लिए मजबूत आधार तैयार किया है। हालांकि, देश की विकास गति को बनाए रखने के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और ग्रीन एनर्जी जैसे क्षेत्रों में लगातार निवेश करना बेहद जरूरी होगा। यह बात इकोनॉमिक्स ऑब्जर्वेटरी की एक नई रिपोर्ट में कही गई है।


इस रिपोर्ट के अनुसार, 1947 में आजादी मिलने के बाद से भारत ने उल्लेखनीय आर्थिक बदलाव देखा है। कभी व्यापक गरीबी, सीमित औद्योगिक क्षमता और कमजोर बुनियादी ढांचे वाली अर्थव्यवस्था आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो चुकी है।

रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले लगभग 80 वर्षों में भारत की प्रति व्यक्ति जीडीपी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इस दौरान लोगों की औसत आयु दोगुने से अधिक हो गई है, जबकि वयस्क साक्षरता दर में लगभग छह गुना बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत ने तकनीकी क्षेत्र में भी बड़ी छलांग लगाई है। कभी मिट्टी के तेल के दीयों पर निर्भर रहने वाला देश आज परमाणु कार्यक्रम जैसी उन्नत तकनीकी क्षमताएं विकसित कर चुका है।

रिपोर्ट के अनुसार, 1.4 अरब से अधिक आबादी के साथ दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बनना भारत के लिए अवसर भी है और चुनौती भी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के पास बड़ी संख्या में युवा कार्यबल मौजूद है, जो आर्थिक विकास को नई गति दे सकता है। लेकिन इसके लिए शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, कौशल विकास और रोजगार सृजन में पर्याप्त निवेश करना आवश्यक होगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, 'विकसित भारत 2047' के लक्ष्य को हासिल करने के लिए आर्थिक विकास के साथ-साथ मानव विकास पर भी समान रूप से ध्यान देना होगा।

इसमें कहा गया है कि पिछले दो दशकों में आय स्तर में तेजी से सुधार हुआ है, लेकिन लोगों के जीवन स्तर को और बेहतर बनाने तथा मानव विकास सूचकांक (एचडीआई) में सुधार के लिए स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक प्रगति जरूरी है।

रिपोर्ट में सुझाव दिया गया है कि नीति-निर्माताओं को स्वास्थ्य, शिक्षा और पोषण में मध्यम अवधि के निवेश को प्राथमिकता देनी चाहिए। साथ ही, राज्यों के विकास परिणामों की बेहतर निगरानी और पिछड़े क्षेत्रों को आगे बढ़ाने के लिए डेटा सिस्टम को भी मजबूत बनाया जाना चाहिए।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत वैश्विक व्यापार और वित्त में अमेरिकी डॉलर पर निर्भरता कम करने की दिशा में भी प्रयास कर रहा है।

इसके अनुसार, रुपए का अंतरराष्ट्रीय उपयोग बढ़ाने, निर्यात प्रतिस्पर्धा को मजबूत करने और अर्थव्यवस्था में विविधता लाने से भारत बाहरी आर्थिक झटकों का सामना करने में अधिक सक्षम बन सकता है।

 

Have something to say? Post your comment
सरकार ने चीनी से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर लगाई रोक, कमजोर मानसून से उत्पादन प्रभावित

: सरकार ने चीनी से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर लगाई रोक, कमजोर मानसून से उत्पादन प्रभावित

दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो

: दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो

पहली 'कांदा एक्सप्रेस' 440 टन प्याज लेकर अगरतला पहुंचेगी, त्योहारों से पहले आपूर्ति बढ़ाने पर जोर: सरकार

: पहली 'कांदा एक्सप्रेस' 440 टन प्याज लेकर अगरतला पहुंचेगी, त्योहारों से पहले आपूर्ति बढ़ाने पर जोर: सरकार

भारत-ईएफटीए व्यापार समझौते से 2040 तक 100 अरब डॉलर का निवेश और 20 लाख नौकरियों के मिलेंगे अवसर

: भारत-ईएफटीए व्यापार समझौते से 2040 तक 100 अरब डॉलर का निवेश और 20 लाख नौकरियों के मिलेंगे अवसर

यस बैंक को लेकर ब्रोकिंग फर्मों ने अपनाया सतर्क रुख, शेयर फिसले

: यस बैंक को लेकर ब्रोकिंग फर्मों ने अपनाया सतर्क रुख, शेयर फिसले

भारत की अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 27 में 7.1-7.3 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद, निजी निवेश और मांग रहेगी मजबूत

: भारत की अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 27 में 7.1-7.3 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद, निजी निवेश और मांग रहेगी मजबूत

सरकार ने सोने-चांदी के ड्यूटी ड्रॉबैक दरों में की कटौती; गोल्ड पर 3.1 प्रतिशत और सिल्वर पर करीब 9 प्रतिशत की कमी

: सरकार ने सोने-चांदी के ड्यूटी ड्रॉबैक दरों में की कटौती; गोल्ड पर 3.1 प्रतिशत और सिल्वर पर करीब 9 प्रतिशत की कमी

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को जल्द अंतिम रूप देने की जरूरत : निर्मला सीतारमण

: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को जल्द अंतिम रूप देने की जरूरत : निर्मला सीतारमण

एलन मस्क के आरोपों पर रिलायंस का जवाब, कहा-

: एलन मस्क के आरोपों पर रिलायंस का जवाब, कहा- "सैटेलाइट कम्युनिकेशन में प्रतिस्पर्धा का स्वागत है, भारत के कानून सभी पर समान रूप से लागू"

सरकार ने पेट्रोल निर्यात पर विंडफॉल टैक्स बढ़ाया, डीजल पर शुल्क घटा; नई दरें आज से लागू

: सरकार ने पेट्रोल निर्यात पर विंडफॉल टैक्स बढ़ाया, डीजल पर शुल्क घटा; नई दरें आज से लागू

X