Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

व्यापार

चेन्नई और अहमदाबाद में जनवरी-जून अवधि में मिड-साइज ऑफिस स्पेस की लीजिंग में हुई मजबूत बढ़ोतरी

Updated on Sunday, July 26, 2026 16:38 PM IST

नई दिल्ली : चेन्नई में मिड-साइज ऑफिस स्पेस (50,000–1,00,000 वर्ग फुट) की लीजिंग गतिविधि 2026 की पहली छमाही में लगभग दोगुनी होकर 12 लाख वर्ग फुट पर पहुंच गई, जो कि 2025 की पहली छमाही में 6 लाख वर्ग फुट थी।

नाइट फ्रैंक इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इसी अवधि में मिड-साइज ऑफिस ट्रांजैक्शंस की हिस्सेदारी 12 प्रतिशत से बढ़कर 32 प्रतिशत हो गई। इसका दिखाता है कि चेन्नई में हर तीन ऑफिस डील में से लगभग एक डील मिड-साइज ऑफिस स्पेस की रही।

रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 की पहली छमाही में बड़े ऑफिस सौदे (1,00,000 वर्ग फुट से अधिक) कुल लीजिंग गतिविधि का 60 प्रतिशत हिस्सा थे, लेकिन 2026 की पहली छमाही में बाजार अधिक संतुलित हो गया। इस दौरान छोटे ऑफिस ट्रांजैक्शंस का योगदान 36 प्रतिशत, मिड-साइज ऑफिस का 32 प्रतिशत और बड़े ऑफिस का 31 प्रतिशत रहा।

रिपोर्ट में कहा गया है कि यह बदलता हुआ स्वरूप दर्शाता है कि अब विभिन्न आकार के ऑफिस स्पेस में लीजिंग गतिविधि अधिक संतुलित और विविध हो गई है।

नाइट फ्रैंक इंडिया में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर-ऑक्यूपायर स्ट्रैटेजी एंड सॉल्यूशंस तथा हेड ऑफ डेटा सेंटर बिजनेस (इंडिया) जोसेफ थिलक ने कहा, "चेन्नई का ऑफिस बाजार अब अधिक विविध लीजिंग इकोसिस्टम की ओर बढ़ रहा है, जहां मिड-साइज ऑफिस लेने वाली कंपनियां मांग बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। जैसे-जैसे कंपनियां चरणबद्ध विस्तार की रणनीति अपना रही हैं और परिचालन में अधिक लचीलापन चाहती हैं, हमें उम्मीद है कि मिड-साइज ऑफिस सेगमेंट में मांग मजबूत बनी रहेगी।"

उन्होंने कहा कि चेन्नई मध्यम अवधि में संतुलित ऑफिस मार्केट ग्रोथ बनाए रखने की मजबूत स्थिति में है।

इस बीच, अहमदाबाद में भी 50,000–1,00,000 वर्ग फुट श्रेणी के ऑफिस स्पेस की लीजिंग गतिविधि 2026 की पहली छमाही के दौरान मजबूती से बढ़ी। इस श्रेणी में ट्रांजैक्शन वॉल्यूम सालाना आधार पर 121 प्रतिशत बढ़कर 2.7 लाख वर्ग फुट हो गया, जो 2025 की पहली छमाही में 1.2 लाख वर्ग फुट था।

रिपोर्ट के अनुसार, अहमदाबाद में मिड-साइज ऑफिस ट्रांजैक्शंस की हिस्सेदारी भी 15 प्रतिशत से बढ़कर 33 प्रतिशत हो गई। यह रुझान दर्शाता है कि कंपनियां परिचालन में लचीलापन बनाए रखते हुए विस्तार योग्य ऑफिस स्पेस को अधिक प्राथमिकता दे रही हैं।

 

Have something to say? Post your comment
सरकार ने चीनी से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर लगाई रोक, कमजोर मानसून से उत्पादन प्रभावित

: सरकार ने चीनी से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर लगाई रोक, कमजोर मानसून से उत्पादन प्रभावित

दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो

: दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो

पहली 'कांदा एक्सप्रेस' 440 टन प्याज लेकर अगरतला पहुंचेगी, त्योहारों से पहले आपूर्ति बढ़ाने पर जोर: सरकार

: पहली 'कांदा एक्सप्रेस' 440 टन प्याज लेकर अगरतला पहुंचेगी, त्योहारों से पहले आपूर्ति बढ़ाने पर जोर: सरकार

भारत-ईएफटीए व्यापार समझौते से 2040 तक 100 अरब डॉलर का निवेश और 20 लाख नौकरियों के मिलेंगे अवसर

: भारत-ईएफटीए व्यापार समझौते से 2040 तक 100 अरब डॉलर का निवेश और 20 लाख नौकरियों के मिलेंगे अवसर

यस बैंक को लेकर ब्रोकिंग फर्मों ने अपनाया सतर्क रुख, शेयर फिसले

: यस बैंक को लेकर ब्रोकिंग फर्मों ने अपनाया सतर्क रुख, शेयर फिसले

भारत की अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 27 में 7.1-7.3 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद, निजी निवेश और मांग रहेगी मजबूत

: भारत की अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 27 में 7.1-7.3 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद, निजी निवेश और मांग रहेगी मजबूत

सरकार ने सोने-चांदी के ड्यूटी ड्रॉबैक दरों में की कटौती; गोल्ड पर 3.1 प्रतिशत और सिल्वर पर करीब 9 प्रतिशत की कमी

: सरकार ने सोने-चांदी के ड्यूटी ड्रॉबैक दरों में की कटौती; गोल्ड पर 3.1 प्रतिशत और सिल्वर पर करीब 9 प्रतिशत की कमी

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को जल्द अंतिम रूप देने की जरूरत : निर्मला सीतारमण

: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को जल्द अंतिम रूप देने की जरूरत : निर्मला सीतारमण

एलन मस्क के आरोपों पर रिलायंस का जवाब, कहा-

: एलन मस्क के आरोपों पर रिलायंस का जवाब, कहा- "सैटेलाइट कम्युनिकेशन में प्रतिस्पर्धा का स्वागत है, भारत के कानून सभी पर समान रूप से लागू"

सरकार ने पेट्रोल निर्यात पर विंडफॉल टैक्स बढ़ाया, डीजल पर शुल्क घटा; नई दरें आज से लागू

: सरकार ने पेट्रोल निर्यात पर विंडफॉल टैक्स बढ़ाया, डीजल पर शुल्क घटा; नई दरें आज से लागू

X