Monday, 19 October 2026
BREAKING
• राजनयिक संबंधों के 78 साल पूरे, उत्तर कोरिया ने कहा- रूस हमारा अहम दोस्त • फ्रांस में हिंसक प्रदर्शनों के बाद मैक्रों सख्त, कहा- नुकसान करने वालों से भरपाई कराई जाएगी • शेयर बाजार की हालिया कमजोरी का संबंध आसान निकासी से है, लेकिन अर्थव्यवस्था की बुनियाद मजबूत : वित्त मंत्री सीतारमण • मुंबई : एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर 15 पुलिस टीमों का गठन, हमलावरों की तलाशी जारी • मुंबई: अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अज्ञात हमलवारों ने की फायरिंग, ड्राइवर घायल • भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, जल्द हो सकता है ऐलान: मार्को रुबियो • डोमेस्टिक क्रिकेट से मुझे फायदा हुआ, श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाने के बाद बोले सलमान आगा • एकदिवसीय त्रिकोणीय सीरीज: सलमान आगा का शतक, पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया • दूसरा टी20: भारत की बेटियों का कमाल, सिर्फ 8.5 ओवरों में जिम्बाब्वे को धूल चटाकर रचा इतिहास • रावण दहन के साथ नशे, दहेज और जातीय भेदभाव से मुक्ति का लें संकल्प: मुख्यमंत्री योगी

पंजाब

संगरूर में भाजपा कार्यालय पर हमला : जांच में जुटी पुलिस, कहा- किसी को बख्शा नहीं जाएगा

Updated on Monday, July 27, 2026 18:28 PM IST

संगरूर : पंजाब के संगरूर स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला कार्यालय पर सोमवार को कथित पेट्रोल बम से हमला किए जाने का मामला सामने आया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। भाजपा ने घटना की निंदा करते हुए इसे पंजाब की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए और आरोप लगाया कि राज्य में "जंगल राज" जैसी स्थिति है। संगरूर के एसपी दविंदर अत्री ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि भाजपा कार्यालय पर शीशे की बोतल में पेट्रोल बम फेंका गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।


उन्होंने कहा, "प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बाहर से कार्यालय परिसर की ओर बोतल फेंकी गई थी। घटना में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।"
एसपी ने बताया कि कुछ लोगों का दावा है कि घटना को रात करीब ढाई बजे अंजाम दिया गया, लेकिन पुलिस अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही भाजपा कार्यालय की सुरक्षा व्यवस्था भी और मजबूत की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने भी घटना की निंदा की। उन्होंने भाजपा के आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि पंजाब में भाजपा कार्यालयों पर हमले, भाजपा नेताओं को निशाना बनाए जाने की घटनाएं और अपराधियों की बढ़ती हिम्मत- ये सब भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल के 'जंगल राज' की पहचान बन गए हैं। हिंसा के जरिए विरोध की आवाज को दबाने की हर कोशिश नाकाम होगी। पंजाब की जनता जवाब चाहती है—आखिरकार, वहां कानून का राज है या गुंडों का राज?


वहीं, भाजपा नेता रणदीप सिंह देओल ने बताया कि सुबह सूचना मिली कि पेट्रोल से भरी बोतल कार्यालय परिसर की ओर फेंकी गई थी, जिससे वहां हल्की आग लगी और पेट्रोल की गंध महसूस की गई। उन्होंने कहा कि पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।
देओल ने आरोप लगाया कि भाजपा के जिला कार्यालय पर हमला पंजाब सरकार की कानून-व्यवस्था की विफलता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इससे पहले चंडीगढ़ स्थित भाजपा कार्यालय पर भी हमला हुआ था। उनके अनुसार, इन घटनाओं से यह संकेत मिलता है कि कुछ असामाजिक तत्व पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

Have something to say? Post your comment
परविंदर सिंह झोटा के पिता का संघर्ष सराहनीय, ये पूरे पंजाब की लड़ाई : परगट सिंह

: परविंदर सिंह झोटा के पिता का संघर्ष सराहनीय, ये पूरे पंजाब की लड़ाई : परगट सिंह

अमित शाह 20 अक्टूबर को करेंगे पंजाब का दौरा, बिट्टू बोले- 'राज्य को नशा-मुक्त बनाने के लिए साथ दे जनता'

: अमित शाह 20 अक्टूबर को करेंगे पंजाब का दौरा, बिट्टू बोले- 'राज्य को नशा-मुक्त बनाने के लिए साथ दे जनता'

झोटा को इंसाफ मिलने तक भाजपा का समर्थन, केवल सिंह ढिल्लों बोले- इंसाफ तक बांधूंगा काली पगड़ी

: झोटा को इंसाफ मिलने तक भाजपा का समर्थन, केवल सिंह ढिल्लों बोले- इंसाफ तक बांधूंगा काली पगड़ी

भ्रष्टाचार मामला: राजबीर घुम्मन के करीबी CBI के सामने हुए पेश

: भ्रष्टाचार मामला: राजबीर घुम्मन के करीबी CBI के सामने हुए पेश

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने छह जरूरतमंद जोड़ों के विवाह समारोह में शिरकत कर नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद

: कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने छह जरूरतमंद जोड़ों के विवाह समारोह में शिरकत कर नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद

एडीजीपी एम.एफ. फारूकी ने राष्ट्रीय एकता दिवस को समर्पित जालंधर से रवाना की मोटरसाइकिल रैली

: एडीजीपी एम.एफ. फारूकी ने राष्ट्रीय एकता दिवस को समर्पित जालंधर से रवाना की मोटरसाइकिल रैली

हीरो हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2026 का ट्रॉफी टूर मोहाली से शुरू

: हीरो हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2026 का ट्रॉफी टूर मोहाली से शुरू

पंजाब के 'सफेद छोले' और 'राजमा' पहुंचे वैश्विक बाजार में; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'एस.आई.ए.एल.  पेरिस 2026' में सोहणा के नए उत्पाद किए लॉन्च

: पंजाब के 'सफेद छोले' और 'राजमा' पहुंचे वैश्विक बाजार में; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'एस.आई.ए.एल.  पेरिस 2026' में सोहणा के नए उत्पाद किए लॉन्च

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात — न्यू चौंतरा माइनर की री-लाइनिंग का काम जल्द होगा शुरू: डॉ. बलजीत कौर

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात — न्यू चौंतरा माइनर की री-लाइनिंग का काम जल्द होगा शुरू: डॉ. बलजीत कौर

शबरी के प्रेम से राम-हनुमान मिलन तक, बाली वध के मंचन ने बांधा समां

: शबरी के प्रेम से राम-हनुमान मिलन तक, बाली वध के मंचन ने बांधा समां

X