Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज • खरड़ में पुलिस पार्टी से हाथापाई, ASI पर किया डंडे से हमला... 2 गिरफ्तार • विपक्ष को 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान से मुंहतोड़ जवाब देगी BJP, नायब सरकार के 2 साल पूरे होने पर बोलीं डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: साल 2014 की नीतियों के तहत नियमित हुए कर्मचारियों का डेटा तलब, जानिए क्या है वजह • हरियाणा में सिंगापुर-स्वीडन से 9,500 करोड़ के निवेश पर सहमति, CM बोले- 5 जिलों में बनेंगे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते • ​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम • Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना • जालंधर में 14 नवंबर से 22 नवंबर, 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी • उपायुक्त कोमल मित्तल की किसानों से अपील—मंडियों में सूखा धान लाएं, पराली जलाने से करें परहेज • पंजाब की स्वच्छ वायु पहलें राष्ट्रीय सर्वोत्तम प्रथाओं की सूची में शामिल

व्यापार

सोने और चांदी में मिलाजुला कारोबार, फेड के फैसले का इंतजार

Updated on Wednesday, July 29, 2026 15:13 PM IST

मुंबई; सोने और चांदी की शुरुआत बुधवार को मिश्रित हुई और दोनों कीमती धातुओं में एक सीमित दायरे में कारोबार हो रहा था। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के 5 अगस्त, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 1,41,623 रुपए प्रति 10 ग्राम के मुकाबले करीब सपाट 1,41,519 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला। फिलहाल यह 228 रुपए या 0.16 प्रतिशत की मामूली कमजोरी के साथ 1,41,395 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था।
अब तक के कारोबार में सोना ने 1,41,311 रुपए प्रति 10 ग्राम का न्यूनतम स्तर और 1,41,591 रुपए प्रति 10 ग्राम का उच्चतम स्तर छुआ है।

वहीं, दूसरी तरफ चांदी का 4 सितंबर, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 2,15,840 रुपए प्रति किलो के मुकाबले 2,16,834 रुपए प्रति किलो पर सपाट खुला। फिलहाल यह 608 रुपए या 0.28 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,16,448 रुपए प्रति किलो पर था।

अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,16,369 रुपए प्रति किलो का न्यूनतम स्तर और 2,16,943 रुपए प्रति किलो का उच्चतम स्तर छुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। कॉमेक्स पर सोना 0.41 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,022 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.18 प्रतिशत की मजबूती के साथ 57 डॉलर प्रति औंस पर थी।
जानकारों के मुताबिक, सोने और चांदी के सीमित दायरे में रहने की वजह अमेरिकी फेड की बैठक है, जिसके फैसलों का ऐलान आज देर शाम किया जाएगा। इससे के बाद भी सोने और चांदी की दिशा तय होगी।

उन्होंने आगे कहा कि इस बार की बैठक में ब्याज दरों में किसी बदलाव की कोई उम्मीद नहीं है, लेकिन आने वाले समय में ब्याज दरों की दिशा पर फेड टिप्पणी बेहद अहम होगी। इसके अतिरिक्त, भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई थी और इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में करीब एक प्रतिशत की तेजी देखी गई। इसकी वजह आईटी शेयरों में खरीदारी थी और शुरुआती कारोबार में निफ्टी आईटी इंडेक्स करीब 1.5 प्रतिशत मजबूत था।

 

Have something to say? Post your comment
सरकार ने चीनी से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर लगाई रोक, कमजोर मानसून से उत्पादन प्रभावित

: सरकार ने चीनी से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर लगाई रोक, कमजोर मानसून से उत्पादन प्रभावित

दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो

: दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो

पहली 'कांदा एक्सप्रेस' 440 टन प्याज लेकर अगरतला पहुंचेगी, त्योहारों से पहले आपूर्ति बढ़ाने पर जोर: सरकार

: पहली 'कांदा एक्सप्रेस' 440 टन प्याज लेकर अगरतला पहुंचेगी, त्योहारों से पहले आपूर्ति बढ़ाने पर जोर: सरकार

भारत-ईएफटीए व्यापार समझौते से 2040 तक 100 अरब डॉलर का निवेश और 20 लाख नौकरियों के मिलेंगे अवसर

: भारत-ईएफटीए व्यापार समझौते से 2040 तक 100 अरब डॉलर का निवेश और 20 लाख नौकरियों के मिलेंगे अवसर

यस बैंक को लेकर ब्रोकिंग फर्मों ने अपनाया सतर्क रुख, शेयर फिसले

: यस बैंक को लेकर ब्रोकिंग फर्मों ने अपनाया सतर्क रुख, शेयर फिसले

भारत की अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 27 में 7.1-7.3 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद, निजी निवेश और मांग रहेगी मजबूत

: भारत की अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 27 में 7.1-7.3 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद, निजी निवेश और मांग रहेगी मजबूत

सरकार ने सोने-चांदी के ड्यूटी ड्रॉबैक दरों में की कटौती; गोल्ड पर 3.1 प्रतिशत और सिल्वर पर करीब 9 प्रतिशत की कमी

: सरकार ने सोने-चांदी के ड्यूटी ड्रॉबैक दरों में की कटौती; गोल्ड पर 3.1 प्रतिशत और सिल्वर पर करीब 9 प्रतिशत की कमी

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को जल्द अंतिम रूप देने की जरूरत : निर्मला सीतारमण

: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को जल्द अंतिम रूप देने की जरूरत : निर्मला सीतारमण

एलन मस्क के आरोपों पर रिलायंस का जवाब, कहा-

: एलन मस्क के आरोपों पर रिलायंस का जवाब, कहा- "सैटेलाइट कम्युनिकेशन में प्रतिस्पर्धा का स्वागत है, भारत के कानून सभी पर समान रूप से लागू"

सरकार ने पेट्रोल निर्यात पर विंडफॉल टैक्स बढ़ाया, डीजल पर शुल्क घटा; नई दरें आज से लागू

: सरकार ने पेट्रोल निर्यात पर विंडफॉल टैक्स बढ़ाया, डीजल पर शुल्क घटा; नई दरें आज से लागू

X