Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

हिमाचल प्रदेश

Himachal Politics : CM सुक्खू ने ADR रिपोर्ट को किया खारिज, BJP पर लगाया छवि खराब करने का आरोप

Updated on Wednesday, July 29, 2026 19:53 PM IST

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की उस रिपोर्ट को बुधवार को खारिज कर दिया, जिसमें उन्हें उत्तर भारत का सबसे अमीर मुख्यमंत्री बताया गया है। सुक्खू ने दावा किया कि यह उनकी छवि खराब करने की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की साजिश है।


सुक्खू ने यहां मीडिया से बातचीत में कहा, "मैंने 20 साल पहले 12 लाख रुपये में एक प्लॉट खरीदा था और उस पर मकान बनाया। समय के साथ संपत्ति की कीमत बढ़ी है और चुनावी हलफनामे में इसी संपत्ति का उल्लेख किया गया है।" चुनावी और राजनीतिक सुधारों के क्षेत्र में काम करने वाली गैर-सरकारी संस्था एडीआर की ताजा रिपोर्ट में देश के मौजूदा मुख्यमंत्रियों की संपत्ति का विश्लेषण किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की कुल संपत्ति 7.81 करोड़ रुपये है और वह उत्तर भारत के सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं। सुक्खू ने भाजपा पर उन्हें उत्तर भारत का सबसे अमीर मुख्यमंत्री दिखाकर उनकी छवि खराब करने की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति मेहनत और ईमानदारी से संपत्ति बना सकता है। उन्होंने कहा कि वह पिछले 40 वर्षों से कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री बनने के बाद कोई नयी संपत्ति नहीं जुड़ी है, बल्कि संपत्ति कम हुई है और अगले चुनाव के दौरान दाखिल किए जाने वाले हलफनामे में यह दिखाई देगा।"


CM सुक्खू ने आलोचकों को दी चुनौती
सुक्खू ने कहा, ''यदि भाजपा को उनकी संपत्ति पर संदेह है तो वह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से इसकी जानकारी ले सकती है।'' उन्होंने दावा किया कि इस मामले में पहले भी जांच हो चुकी है। उन्होंने दावा किया कि एडीआर रिपोर्ट में उनकी शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी अधूरी जानकारी देने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी एमए और एलएलबी डिग्री का उल्लेख नहीं किया गया और इसे सुधारा जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस का कोई भी विधायक भाजपा में शामिल होना चाहता है तो वह स्वतंत्र है। उन्होंने कहा कि पार्टी को ऐसे लोगों की जरूरत है जो उसकी विचारधारा के प्रति प्रतिबद्ध हों, ना कि ऐसे लोगों की जिन्हें खरीदा जा सके। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के विधायक भी अक्सर कांग्रेस से टिकट के लिए संपर्क करते हैं, लेकिन कांग्रेस भाजपा से जुड़े नेताओं को शामिल नहीं करेगी क्योंकि वह पार्टी "पेपर लीक और चढ़ावा चोरी" से जुड़ी है।

 

Have something to say? Post your comment
​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

: ​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

: Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

: मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

X