Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

हिमाचल प्रदेश

खत्म हुआ इंतजार! हिमाचल पहुंचीं 240 नई इलैक्ट्रिक बसें, सीएम और डिप्टी सीएम दिखाएंगे हरी झंडी

Updated on Wednesday, July 29, 2026 19:54 PM IST

शिमला : हिमाचल प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन को और अधिक सुगम और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। हिमाचल पथ परिवहन निगम का नई इलैक्ट्रिक बसों का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। 240 नई ई-बसों की खेप निगम के पास पहुंच चुकी है, जिनका वीरवार को औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री इन नई इलैक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। एचआरटीसी ने यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए और बसों की कमी दूर करने के लिए कुल 297 नई इलैक्ट्रिक बसों की खरीद की है। इनमें से 240 बसें हिमाचल पहुंच चुकी हैं, जबकि शेष बसें भी रास्ते में हैं और एक-दो दिन के भीतर पहुंच जाएंगी। इन बसों के आने से प्रदेश के उन रूटों पर भारी राहत मिलेगी, जहां बसों की कमी के कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही थी।


हिम बस प्लस स्मार्ट ट्रैवल कार्ड का होगा शुभारंभ
ई-बसों के संचालन के साथ-साथ एचआरटीसी एक और नई सुविधा शुरू करने जा रहा है। 30 जुलाई को सोलन के क्यारीघाट स्थित एचपीटीडीसी होटल मेघदूत में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में ई-बसों के लोकार्पण के साथ हिम बस प्लस स्मार्ट ट्रैवल कार्ड भी लॉन्च किया जाएगा। प्रदेश सरकार और निगम की यह पहल राज्य में हरित और स्मार्ट सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देगी। नई इलैक्ट्रिक बसों के इस्तेमाल से जहां एक तरफ डीजल पर निगम की निर्भरता कम होगी, वहीं पर्यावरण संरक्षण को भी बल मिलेगा।


शहरों के साथ-साथ ग्रामीण रूटों पर भी मिलेगी सुविधा
सबसे खास बात यह है कि ये नई इलैक्ट्रिक बसें सिर्फ शहरी क्षेत्रों तक सीमित नहीं रहेंगी। एचआरटीसी शिमला के मंडलीय प्रबंधक देवासेन नेगी ने बताया कि निगम प्रबंधन ने ग्रामीण रूटों पर इन बसों का सफल ट्रायल पूरा कर लिया है। ट्रायल के दौरान इन मार्गों पर बसों की परफॉर्मेंस बेहतरीन रही है। उन्होंने बताया कि अब ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी बिना शोर और प्रदूषण रहित आरामदायक बसों में सफर का आनंद ले सकेंगे। गुरुवार को मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री द्वारा उद्घाटन किए जाने के बाद इन बसों को अलग-अलग डिपुओं में अलॉट कर दिया जाएगा। इसके बाद आगामी एक सप्ताह के भीतर ये बसें अपने निर्धारित रूटों पर यात्रियों को सेवाएं देती हुई नजर आएंगी।

 

Have something to say? Post your comment
​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

: ​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

: Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

: मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

X