Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

हिमाचल प्रदेश

Hamirpur: दुर्गम हिमाचली क्षेत्रों के लिए मिले स्थायी एयर एम्बुलैंस सेवा : डॉ. सिकंदर कुमार

Updated on Monday, August 03, 2026 20:50 PM IST

हमीरपुर : भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से शिष्टाचार भेंट कर हिमाचल प्रदेश के अत्यंत दुर्गम एवं जनजातीय क्षेत्रों—चम्बा की पांगी घाटी, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कांगड़ा के बड़ा भंगाल तथा शिमला के डोडराक्वार के लिए स्थायी एयर एम्बुलैंस सेवा स्वीकृत करने की मांग उठाई। इस संबंध में उन्होंने केंद्रीय मंत्री को पत्र भी सौंपा। डॉ. सिकंदर कुमार ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि हिमाचल प्रदेश के ये दुर्गम क्षेत्र वर्ष में लगभग 8 से 9 महीने तक भारी बर्फबारी और प्राकृतिक आपदाओं के कारण देश के अन्य हिस्सों से प्रभावित रहते हैं।

विशेष रूप से पांगी घाटी का मुख्य मार्ग लगभग 14,500 फुट ऊंचे साच पास से होकर गुजरता है, जो लंबे समय तक बंद रहता है। ऐसी परिस्थितियों में गंभीर मरीजों को 250 से 300 किलोमीटर दूर अस्पतालों तक पहुंचाना अत्यंत कठिन हो जाता है, जिससे कई बार जीवन पर संकट उत्पन्न हो जाता है। उन्होंने बताया कि इन क्षेत्रों में विशेषज्ञ चिकित्सकों और आधुनिक जीवनरक्षक उपकरणों का अभाव है। हृदयाघात, गंभीर दुर्घटनाओं, गर्भावस्था की जटिलताओं तथा अन्य मैडीकल आपात स्थितियों में केवल सड़क मार्ग पर निर्भर रहना मरीजों के लिए जोखिमपूर्ण है। ऐसे में नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सहयोग से समर्पित एवं स्थायी एयर एम्बुलैंस सेवा इन क्षेत्रों के हजारों लोगों के लिए जीवनरक्षक साबित होगी।

डॉ. सिकंदर कुमार ने आग्रह किया कि हिमाचल प्रदेश के चिन्हित जनजातीय एवं अति-दुर्गम क्षेत्रों के लिए स्थायी एयर एम्बुलैंस सेवा को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति प्रदान की जाए, ताकि किसी भी मैडीकल इमरजैंसी में मरीजों को तत्काल एयरलिफ्ट कर बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा सके।

 

समाधान निकालेंगे : केंद्रीय मंत्री
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने इस मांग को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि इस विषय पर हिमाचल प्रदेश सरकार से समन्वय स्थापित कर शीघ्र स्थायी समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा, ताकि दुर्गम क्षेत्रों के लोगों को बेहतर एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

 
Have something to say? Post your comment
​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

: ​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

: Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

: मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

X