Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

हिमाचल प्रदेश

Hamirpur News: "36 करोड़ का टैंडर तो फिर कैसे हो गई 100 करोड़ की पेमेंट", सुक्खू सरकार पर राजेंद्र राणा का तीखा हमला

Updated on Tuesday, August 04, 2026 19:47 PM IST

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने एक प्रैसवार्ता के दौरान राज्य की सुक्खू सरकार पर भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और जांच एजैंसियों के दुरुपयोग के गंभीर आरोप लगाए हैं। राणा ने हमीरपुर बस स्टैंड के निर्माण से लेकर इटली में हो रहे निवेश तक के मुद्दे उठाते हुए सरकार की कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा किया है। राजेंद्र राणा ने सबसे बड़ा आरोप हमीरपुर बस स्टैंड के निर्माण कार्य पर लगाया। उन्होंने सवाल उठाया कि बस स्टैंड के निर्माण का टैंडर 36 करोड़ रुपए का हुआ था, लेकिन इसके लिए 100 करोड़ रुपए की पेमेंट कैसे कर दी गई? उन्होंने मुख्यमंत्री से जवाब मांगते हुए पूछा कि प्रदेश के बड़े-बड़े अस्पतालों में चल रहे मेडिकल काऊंटरों को कौन संचालित कर रहा है, इसका भी खुलासा होना चाहिए।


मेडिकल कॉलेज और इटली में निवेश पर उठाए गंभीर सवाल
राणा ने हमीरपुर के जोल सप्पड़ में बन रहे मेडिकल कॉलेज को लेकर भी संदेह जताया। उन्होंने कहा कि कॉलेज के प्रिंसिपल को बार-बार एक्सटेंशन क्यों दी जा रही है, इसके पीछे का राज मुख्यमंत्री को जनता को बताना चाहिए। साथ ही उन्होंने पूछा कि मेडिकल कॉलेज में बन रही पीजी बिल्डिंग का निर्माण कौन कर रहा है और वहां इस्तेमाल होने वाला मैटीरियल कहां से आ रहा है? यह सब शक के दायरे में है। उन्होंने यह भी कहा कि इन दिनों चर्चा है कि इटली में जो वाइनरी लग रही है, वह किसकी है, इसकी भी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।


न्यू चंडीगढ़ में जमीनें खरीद रहे नेता, काले झंडों से होगा स्वागत
राज्य सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए राणा ने कहा कि सत्तापक्ष के नेता प्रदेश को लूटने में लगे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हिमाचल के कुछ नेता आज न्यू चंडीगढ़ में महंगी जमीनें खरीद रहे हैं, आखिर उनके पास यह पैसा कहां से आ रहा है? उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले समय में भाजपा, कांग्रेस के मंत्रियों, नेताओं और मुख्यमंत्री का काले झंडों के साथ स्वागत करेगी। राणा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब ताश के पत्तों की तरह बिखर चुकी है और यह सरकार प्रदेश के विकास के लिए नहीं, बल्कि लोगों को लूटने और डराने के लिए बनी है।


पुलिस और विजिलेंस का दुरुपयोग कर रही सरकार
पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि राज्य में पुलिस और विजिलेंस पूरी तरह से सरकार के इशारे पर काम कर रही हैं और भाजपा नेताओं के खिलाफ झूठे केस व एफआईआर दर्ज की जा रही हैं। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि याद रखें कि ये पुलिस वाले किसी के सगे नहीं हैं। आज वे आपके साथ हैं, लेकिन सरकार की अंदरूनी सूचनाएं वे यहां भी दे रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में इस सरकार के सभी काले चिट्ठे खुलकर जनता के सामने आएंगे।


गारंटियों पर फेल, महिलाएं मांगेंगी 1500 रुपए का हिसाब
कांग्रेस की गारंटियों पर तंज कसते हुए राजेंद्र राणा ने कहा कि सुक्खू सरकार अपनी 10 गारंटियां पूरी करने में पूरी तरह से नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि चुनावों के समय देहरा विधानसभा क्षेत्र के महिला मंडलों को बैंकों के माध्यम से 50-50 हजार रुपए दिए गए थे, अब मुख्यमंत्री पूरे प्रदेश के सभी महिला मंडलों को 50-50 हजार रुपए दें। उन्होंने याद दिलाया कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले हर महिला को हर महीने 1500 रुपए देने का वादा किया था। अब जब अगले चुनाव आएंगे तो प्रदेश की महिलाएं पूरे 5 साल के 1500-1500 रुपए का हिसाब मांगेंगी।


सुजानपुर की सड़क एक साल में उखड़ी, विजिलेंस जांच की मांग
अपने गृह क्षेत्र सुजानपुर का मुद्दा उठाते हुए राणा ने कहा कि नाबार्ड के तहत बनी भेरडा साणुया दी धाती सड़क का निर्माण कार्य बेहद घटिया हुआ है। हालत यह है कि महज एक साल के भीतर ही यह सड़क पूरी तरह से उखड़ गई है। उन्होंने इस सड़क के निर्माण कार्य की विजिलेंस जांच करवाने की मांग की। प्रैसवार्ता के अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री अजय रिंटू, होशियार सिंह सहित पार्टी के कई अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Have something to say? Post your comment
​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

: ​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

: Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

: मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

X