Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

हिमाचल प्रदेश

Hamirpur News: संसद में हंगामे पर फूटा सांसद अनुराग ठाकुर का गुस्सा, राहुल गांधी समेत विपक्षी दलों पर साधा निशाना

Updated on Thursday, August 06, 2026 19:15 PM IST

हमीरपुर : हमीरपुर के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने संसद की कार्यवाही में लगातार हो रहे हंगामे और व्यवधान को लेकर कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष जनहित के मुद्दों पर सार्थक चर्चा करने की बजाय संसद के बहुमूल्य समय का इस्तेमाल अपनी ओछी राजनीति चमकाने के लिए कर रहा है। विपक्ष का असल मकसद देशहित पर विमर्श करना नहीं, बल्कि कार्यवाही को बाधित कर लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को कमजोर करना है।

सदन से नदारद रहते हैं राहुल, पार्टी करती है हंगामा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर सीधा निशाना साधते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि संसद सत्र का यह तीसरा सप्ताह चल रहा है, लेकिन राहुल गांधी सदन में तीन बार भी नजर नहीं आए हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि एक तरफ वह खुद लोकसभा में उपस्थित नहीं होते, वहीं दूसरी ओर उनकी पार्टी और सहयोगी दल सदन को न चलने देने के लिए हरसंभव प्रयास करते हैं।

एंटी पेपर लीक बिल पर 12 घंटे चर्चा हुई, कांग्रेस 12 शब्द नहीं बोली
युवाओं के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार ने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता लाने और युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए एंटी पेपर लीक विधेयक पर करीब 12 घंटे तक विस्तृत चर्चा करवाई, लेकिन हैरानी की बात है कि कांग्रेस की तरफ से इस अत्यंत महत्वपूर्ण विधेयक पर 12 शब्द भी नहीं बोले गए। अनुराग ठाकुर ने कहा कि इससे स्पष्ट होता है कि कांग्रेस युवाओं के हितों के प्रति कितनी उदासीन है और अब उनकी राजनीति केवल विरोध के लिए विरोध करने तक सिमट कर रह गई है।

विपक्ष के गैर-जिम्मेदाराना रवैये से अन्य सांसदों का छिन रहा हक
विपक्षी दलों के सदन में व्यवहार पर कड़ी आपत्ति जताते हुए ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा) और अन्य दल सिर्फ वेल में आकर नारेबाजी करने और वॉकआऊट करने का काम कर रहे हैं। विपक्ष के इस गैर-जिम्मेदाराना रवैये का खमियाजा देश के अन्य सांसदों को भुगतना पड़ रहा है, जो अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों के महत्वपूर्ण मुद्दे सदन में नहीं उठा पा रहे हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि विपक्ष न तो रचनात्मक चर्चा चाहता है और न ही संसद को सुचारु रूप से चलने देना चाहता है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि देश की जनता विपक्ष के इस नकारात्मक व्यवहार को करीब से देख रही है और समय आने पर लोकतंत्र को बाधित करने वालों को करारा जवाब देगी।

 

Have something to say? Post your comment
​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

: ​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

: Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

: मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

X