Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

हिमाचल प्रदेश

आपका नेटवर्क ही आपकी नेट-वर्थ है, दूसरे राज्यों के विद्यार्थियों से संपर्क बढ़ाएं, ज्ञान का आदान-प्रदान आपकी इंटरपर्सनल स्किल्स को करेगा मजबूत: अनुराग सिंह ठाकुर

Updated on Saturday, August 08, 2026 18:00 PM IST

सुजानपुर टीहरा: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने आज सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा में विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा, व्यक्तित्व विकास, राष्ट्र निर्माण और देश की रक्षा क्षमताओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए उन्हें जीवन में निरंतर सीखने, नए लोगों से जुड़ने और अपने ज्ञान का विस्तार करने के लिए प्रेरित किया।
 
विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि आपका नेटवर्क ही आपकी नेट-वर्थ है। उन्होंने कहा कि सैनिक स्कूल में देश के विभिन्न राज्यों से विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। ऐसे में जब भी विद्यार्थियों की दूसरे राज्यों से आए साथियों से मुलाकात हो, तो उन्हें आपस में संपर्क नंबर और ई-मेल आईडी जरूर साझा करनी चाहिए। भविष्य में जब वे उनके राज्यों में जाएं तो इन संपर्कों के माध्यम से स्थानीय स्तर पर उपयोगी और सार्थक जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। इससे न केवल ज्ञान का आदान-प्रदान होगा, बल्कि विद्यार्थियों की समझ, आत्मविश्वास और इंटरपर्सनल स्किल्स भी मजबूत होंगी।
 
उन्होंने कहा कि सैनिक स्कूल केवल शिक्षा प्रदान करने वाले संस्थान नहीं हैं, बल्कि देश के भविष्य के नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला तैयार करने वाले महत्वपूर्ण केंद्र हैं। यहां विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, जिम्मेदारी और राष्ट्र के प्रति समर्पण जैसे गुण विकसित किए जाते हैं। यही गुण आगे चलकर देश की शक्ति और सामर्थ्य को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
 
अनुराग सिंह ठाकुर ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे भारतीय रक्षा सेनाओं की वीरता और शौर्यगाथाओं का अधिक से अधिक अध्ययन करें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को देश के वीर सैनिकों के गैलेंट्री अवॉर्ड्स, उनके अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान के बारे में जानकारी हासिल करनी चाहिए। साथ ही भारत की सैन्य उपलब्धियों, स्वदेशी रक्षा उपकरणों, आधुनिक तकनीक, हथियार प्रणालियों और ऑर्डिनेंस क्षमताओं के बारे में भी अधिक से अधिक ज्ञान अर्जित करना चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि आज भारत रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश में आधुनिक रक्षा उपकरणों का निर्माण हो रहा है और भारतीय सेनाएं नई तकनीकों से सुसज्जित हो रही हैं। ऐसे समय में सैनिक स्कूलों के विद्यार्थियों को इन उपलब्धियों और देश की रक्षा शक्ति से परिचित होना आवश्यक है, ताकि उनमें राष्ट्र के प्रति गौरव और जिम्मेदारी की भावना और अधिक प्रबल हो।
 
सांसद ने विद्यार्थियों से कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए केवल किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं है। उन्हें देश-दुनिया में हो रहे बदलावों, नई तकनीकों, भारतीय संस्कृति, इतिहास और राष्ट्र की उपलब्धियों के बारे में भी निरंतर सीखते रहना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को देश प्रेम को अपने जीवन का केंद्र बिंदु बनाते हुए अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।
 
उन्होंने कहा कि सैनिक स्कूलों से निकलने वाले विद्यार्थी देश के विभिन्न क्षेत्रों में नेतृत्व की भूमिका निभाते हैं। इसलिए इन संस्थानों की जिम्मेदारी केवल अच्छे विद्यार्थी तैयार करने तक सीमित नहीं है, बल्कि ऐसे जागरूक, अनुशासित और राष्ट्रभक्त नागरिक तैयार करना भी है, जो देश की प्रगति में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकें।
 
Have something to say? Post your comment
​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

: ​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

: Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

: मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

X