Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

हिमाचल प्रदेश

देश के हर कोने तक पहुंचाए जाएंगे संत शिरोमणि रविदास जी के विचार : अनुराग सिंह ठाकुर, लाल सिंह आर्य

Updated on Sunday, August 09, 2026 20:52 PM IST

हमीरपुर/ढगोह: संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में शुरू की गई लगभग 750 किलोमीटर लंबी कलश वंदन यात्रा का रविवार को नादौन विधानसभा क्षेत्र के ढगोह में भव्य समारोह के साथ विधिवत समापन हुआ। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर लोकसभा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर तथा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता, संत समाज एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 
कार्यक्रम में अनुराग सिंह ठाकुर के अलावा राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार, विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, विधायक आशीष शर्मा, प्रदेश महिला मोर्चा महामंत्री कमलेश कुमारी, कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक सुमीत शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर, पूर्व विधायक राजिंदर राणा एवं विजय अग्निहोत्री, पूर्व जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह ठाकुर सहित भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
 
समापन समारोह को संबोधित करते हुए अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी महाराज ने समाज को समानता, सामाजिक समरसता और मानवता का संदेश दिया। उनकी शिक्षाएं जाति-पंथ के भेदभाव से ऊपर उठकर समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी की 650वीं जयंती को केवल एक दिन तक सीमित न रखते हुए उनके विचारों और संदेश को आगामी सात महीनों तक देश के कोने-कोने तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया है।
 
अनुराग ठाकुर ने कहा कि नादौन के ढगोह में कलश वंदन यात्रा का समापन हुआ है। इस यात्रा ने लगभग 750 किलोमीटर का सफर तय किया है। इसका उद्देश्य संत रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना और जातिवाद से ऊपर उठकर सामाजिक समरसता एवं समाज हित की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी का जीवन और उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को एकता, समानता और भाईचारे की राह दिखाती हैं।
 
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ सामाजिक समरसता को मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है। संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर देशभर में समाज सुधार और सामाजिक समरसता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि काशी से शुरू हुए समरसता संकल्प अभियान के माध्यम से संत रविदास जी के विचारों को देश के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत पांच चरणों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। पहले चरण में राष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रम, दूसरे चरण में प्रदेश स्तर पर आयोजन तथा तीसरे चरण में जिला एवं मंडल स्तर पर कार्यक्रम किए जाएंगे। चौथे चरण में पंजाब, जालंधर, हिमाचल प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों में कार्यक्रम आयोजित होंगे, जबकि पांचवें चरण में छात्र संपर्क अभियान के माध्यम से युवाओं को संत रविदास जी के जीवन, विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश से जोड़ा जाएगा।
 
उन्होंने कहा कि संत रविदास जी ने सामाजिक कुरीतियों और भेदभाव के विरुद्ध आवाज उठाते हुए समानता एवं मानवता का संदेश दिया। उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और इन्हें समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
 
उल्लेखनीय है कि शनिवार को कलश वंदन यात्रा ऊना पहुंची थी, जहां सांसद अनुराग सिंह ठाकुर भी कार्यक्रम में शामिल हुए थे। रविवार को यात्रा नादौन के ढगोह पहुंची, जहां भव्य समारोह के साथ इसका समापन किया गया। संत रविदास जी की 650वीं जयंती को सामाजिक समरसता और जातिगत भेदभाव के उन्मूलन के संकल्प के साथ व्यापक स्तर पर मनाने का निर्णय लिया गया है।
 
Have something to say? Post your comment
​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

: ​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

: Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

: मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

X