Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

हिमाचल प्रदेश

*शिक्षा मंत्री ने भोलाड में किये विभिन्न परियोजनाओं के भूमिपूजन, निरीक्षण और उदघाटन*

Updated on Sunday, August 09, 2026 20:59 PM IST

शिमला: शिक्षा मंत्री आज जुब्बल उपमंडल के शुराचली क्षेत्र के प्रवास पर थे जहाँ पर उन्होंने ऐतिहासिक जिला स्तरीय राथल मेला के अंतिम दिवस में पहुंचकर देवताओं का आशीर्वाद लिया और सांस्कृतिक कार्यक्रम में बतौर मुख्यतिथि शिरकत की। इससे पूर्व उन्होंने ग्राम पंचायत भोलाड़ के अंतर्गत अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लिया जिसके अंतर्गत उन्होंने 8 करोड़ 60 लाख से स्त्रोन्नत वाली क्यारा भौवां सड़क का भूमि पूजन किया, साथ ही 1 करोड़ 87 लाख रूपये से निर्माणाधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोलाड़ के निर्माण कार्य निरिक्षण किया और भोलाड़ में 3 लाख रूपये से निर्मित एक जिम का उदघाटन भी किया।

सड़कें है पहाड़ों की जीवन रेखा
रोहित ठाकुर ने बताया कि हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य में सड़कों का निर्माण एक ज़रूरी और महत्वपूर्ण कार्य है। क्यूंकि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के चलते सड़क निर्माण से ही गाँव-गाँव तक विकास कार्य पुरे किये जा सकते है और मूलभूत आवश्यकताओं को हर व्यक्ति तक पहुँचाया जा सकता है। बागवानी बहुल क्षेत्र होने के कारण सड़कों का महत्व और भी बढ़ जाता है क्यूंकि सड़को के माध्यम से ही बागवान समय पर अपने उत्पाद को बाजार तक पहुंचा सकता है। इसलिए वह सड़कों को पहाड़ों की भाग्य रेखा की संज्ञा देते है। इसी दृष्टिकोण से आज उनके विधानसभा में 182 नई सड़को का निर्माण हुआ है और यह प्रक्रिया निरंतर जारी है। उन्होंने बताया की वर्तमान में जुब्बल नावर कोटखाई के अंतर्गत लोकनिर्माण विभाग के अधीन 550 करोड़ रुपए के विकास कार्य प्रगति पर है जिसके तहत विभिन्न सड़कों और भवनों का निर्माण हो रहा है।

शुराचली क्षेत्र से है विशेष सम्बन्ध
उन्होंने बताया कि शुराचली से उनका एक भावनात्मक और पारिवारिक सम्बन्ध है और यहाँ के विकास को वह सदैव प्राथमिकता देते हैँ। इस क्षेत्र के सबसे महत्वपूर्ण और मुख्य मार्ग सरस्वती नगर झड़ाशली मार्ग को 17 करोड़ रूपये की लागत से स्त्रोन्नत किया जा रहा है। साथ ही 4 करोड़ रूपये की लागत से 15 नई सड़कों का निर्माण किया गया है। 11 नई सड़कों को पक्का किया गया एवं वार्षिक मुरम्मत योजना के अंतर्गत 1 करोड़ रुपए की लागत से 5 किलोमीटर लम्बी भोलाड़ छुपाड़ी सड़क को भी स्तरोन्नत किया गया है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोलाड़ का निर्माण कार्य 1 करोड़ 83 लाख रूपये की लागत से प्रगति पर है जोकि शुराचली क्षेत्र में एक बड़ा और महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संस्थान होगा और स्थानीय नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाएं घर पर ही उपलब्ध हो सकेंगी। शिक्षा मंत्री ने निर्माण कार्यों से जुड़े अधिकारियों को इसे इसी वर्ष नवंबर के महीने में पूरा करने का लक्ष्य दिया है। इसके अतिरिक्त पब्बर नदी पर चामशू में एक बड़े पुल का निर्माण हो रहा है जिस पर 5 करोड़ 55 लाख रूपये का व्यय हो रहा है। इस पुल के बनने से न केवल जुब्बल अपितु रोहडू विधानसभा क्षेत्र के लोग भी लाभान्वित होंगे।

शिक्षा मंत्री ने की जिला स्तरीय राथल मेले में शिरकत
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जुब्बल उपमंडल में शुराचली क्षेत्र के अंतर्गत ऐतिहासिक और प्रसिद्ध जिला स्तरीय राथल मेले मे शिरकत की। शुराचली क्षेत्र के इस मेले का इतिहास सदियों पुराना है और इस मेले को बड़े उत्साह से और श्रद्धा के साथ मनाया जाता रहा है। यह मेला स्थानीय जनता की आस्था का प्रतीक है। इस मेला में क्षेत्र के 4 प्रमुख देवता बनाड़, देशमौलिया, पवासी और गुडारू भाग लेते है जिनका सम्बन्ध क्रमशः शराचली क्षेत्र सहित मांदल, ढाडी, भोलाड़ और छुपाड़ी गाँव से है। इस मेला में स्थानीय जनता के साथ-साथ पड़ोसी क्षेत्र रोहड़ू से भी बड़ी संख्या में लोग भाग लेते है। रोहित ठाकुर ने ऐतिहासिक मेले के अवसर पर सभी देवताओं का आशीर्वाद लिया और क्षेत्र वासियों व मेले में आए हुए श्रद्धालुओं को राथल मेले की बधाइयाँ दी। उन्होंने बताया कि मेले और त्यौहार हमारी समृद्ध संस्कृति का प्रतीक है और यह आवश्यक है कि हम सब इन सांस्कृतिक धरोहरो को संजो कर रखें जिससे हमारी महान और अनूठी देव संस्कृति अनंत काल तक संरक्षित रह सके। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए बताया कि हमारी संस्कृति हमें आपसी प्रेम सद्भाव और मेलजोल का संदेश देती है और हमें जहाँ वर्त्तमान वैज्ञानिक युग में वैश्विक परिस्थितियों में सबके साथ आगे बढ़ना होगा। वहीं यह भी ज़रूरी है कि हम अपनी पुरातन और मूल संस्कृति से जुड़े रहे।
इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गए जिसमें हिमाचल के नामचीन कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से सबको झूमने पर विवश किया।

यह रहे उपस्थित
इस अवसर पर जुब्बल कोटखाई नावर कांग्रेस मण्डल अध्यक्ष जितेन्द्र मेहता, जिला परिषद सदस्य सरस्वती नगर नेहा मेहता, निदेशक हिमफेड भीम सिंह झोहटा, पूर्व जिला परिषद सदस्य मोतीलाल सिद्वटा, पंचायत समिति अध्यक्षा कमलेश ठाकुर, उपाध्यक्ष लोकपाल शरखोली, पूर्व पंचायत समिति उपाध्यक्ष संदीप सेहटा, पूर्व जिला परिषद सदस्य कौशल मुंगटा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष दीपक काल्टा, बीडीसी अध्यक्षा कमलेश झगटा, प्रधान ग्राम पंचायत भौलाड़ प्रेमलाल रुनेटा, साथ लगती पंचायतों के जन प्रतिनिधियों सहित उपमंडलाधिकारी जुब्बल गुरमीत नेगी, नायब तहसीलदार सरस्वतीनगर दिनेश शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

: ​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

: Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

: मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

X