Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

नई दिल्ली

दिल्ली लक्ष्मी योजना के विरोध पर भाजपा का आप विधायकों के घर के बाहर प्रदर्शन, आपत्तियों पर माफी मांगने की मांग

Updated on Monday, August 10, 2026 12:01 PM IST

नई दिल्ली : दिल्ली सरकार की लक्ष्मी योजना को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच सियासी टकराव तेज होता दिखाई दे रहा है। दिल्ली लक्ष्मी योजना का विरोध करने वाले आप विधायक संजीव झा सहित 22 विधायकों के घर के बाहर सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सोमवार सुबह ही आप के 22 विधायकों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लक्ष्मी योजना को लेकर अपनी आपत्तियों पर माफी मांगने की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व सिविल लाइंस जोन के चेयरमैन गुलाब सिंह राठौर ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता संजीव झा के आवास के बाहर पहुंचे और दिल्ली सरकार की लक्ष्मी योजना के समर्थन में आवाज उठाई।


भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक सहायता देने का प्रावधान है और इसका विरोध करना दिल्ली की महिलाओं के हितों के खिलाफ है।
भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि दिल्ली सरकार की लक्ष्मी योजना का विरोध करने वाले आम आदमी पार्टी के 22 विधायकों के घर और कार्यालय के बाहर भी प्रदर्शन किया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सवाल उठाया कि जब महिलाओं के सम्मान और आर्थिक सशक्तीकरण की बात आती है, तो आप विधायकों ने योजना के तहत महिलाओं को 2500 रुपए देने का विरोध क्यों किया।


भाजपा पार्षद ममता यादव ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में आरोप लगाया कि भाजपा सरकार दिल्ली में विकास कार्य करना चाहती है, लेकिन आम आदमी पार्टी लगातार उसका विरोध कर रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को 2500 रुपए देने जा रही थी, लेकिन आप विधायकों के विरोध के कारण योजना लागू नहीं हो सकी।


ममता यादव ने आप पर निशाना साधते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की कथनी और करनी में बहुत अंतर है। उन्होंने आरोप लगाया कि आप के विधायक जनता को दिखाने के लिए लक्ष्मी योजना के फॉर्म भरवा रहे हैं, लेकिन जब सदन में योजना को लेकर बात आई तो इसका विरोध किया गया। महिलाओं के हितों से जुड़े मुद्दे पर विरोध को महिलाएं स्वीकार नहीं करेंगी।


वहीं, पूर्व निगम पार्षद रेखा ने भी प्रदर्शन को सही ठहराते हुए कहा कि आप विधायकों के विरोध की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है और इसका सबसे ज्यादा असर महिलाओं पर पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायकों के विरोध के कारण दिल्ली की महिलाओं को लक्ष्मी योजना के तहत 2500 रुपए का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

Have something to say? Post your comment
‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च के मद्देनजर मध्य दिल्ली में प्रभावित हो सकता है यातायात

: ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च के मद्देनजर मध्य दिल्ली में प्रभावित हो सकता है यातायात

दिल्ली सरकार लगाएगी 50,000 नए सीसीटीवी कैमरे: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

: दिल्ली सरकार लगाएगी 50,000 नए सीसीटीवी कैमरे: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

भारत में ऑफिस स्पेस की मांग जुलाई-सितंबर अवधि में 26 प्रतिशत बढ़ी

: भारत में ऑफिस स्पेस की मांग जुलाई-सितंबर अवधि में 26 प्रतिशत बढ़ी

दिल्ली हाट में सजा ‘मिनी इंडिया’, खादी महोत्सव-2026 में 115 स्टॉलों पर दिखी स्वदेशी उत्पादों की विविधता, 15 अक्टूबर तक चलेगी प्रदर्शनी

: दिल्ली हाट में सजा ‘मिनी इंडिया’, खादी महोत्सव-2026 में 115 स्टॉलों पर दिखी स्वदेशी उत्पादों की विविधता, 15 अक्टूबर तक चलेगी प्रदर्शनी

दिल्ली : जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन को पुलिस ने नहीं दी इजाजत, बताई ये वजह

: दिल्ली : जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन को पुलिस ने नहीं दी इजाजत, बताई ये वजह

दिल्ली के रंजीत नगर में एसआईआर को लेकर विशेष कैंप, बीएलओ और अधिकारी कर रहे लोगों की समस्याओं का समाधान

: दिल्ली के रंजीत नगर में एसआईआर को लेकर विशेष कैंप, बीएलओ और अधिकारी कर रहे लोगों की समस्याओं का समाधान

दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई और रसीद केवल गैंग से जुड़े दो अपराधियों को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

: दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई और रसीद केवल गैंग से जुड़े दो अपराधियों को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई रास्तों पर डायवर्जन

: दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई रास्तों पर डायवर्जन

चुनाव आयोग और SIR विवाद पर दिल्ली से मुंबई तक उबाल : जंतर-मंतर पर AAP प्रदेशाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज समेत कई हिरासत में, 11 मेट्रो स्टेशन बंद, धारा 163 लागू

: चुनाव आयोग और SIR विवाद पर दिल्ली से मुंबई तक उबाल : जंतर-मंतर पर AAP प्रदेशाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज समेत कई हिरासत में, 11 मेट्रो स्टेशन बंद, धारा 163 लागू

दिल्ली की हवा में सुधार, सितंबर में पांच साल का सबसे कम औसत AQI

: दिल्ली की हवा में सुधार, सितंबर में पांच साल का सबसे कम औसत AQI

X