Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

हिमाचल प्रदेश

Kangra: ओपीएस में बदलाव का सवाल ही नहीं, कांग्रेस सरकार अपने फैसले पर कायम : मुकेश अग्निहोत्री

Updated on Monday, August 10, 2026 18:25 PM IST

पालमपुर : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार पुरानी पैंशन प्रणाली (ओपीएस) का कोई विकल्प तलाश नहीं रही है और न ही इसे बदलने के पक्ष में है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस है तो पुरानी पैंशन प्रणाली है। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव से पहले कर्मचारियों की पुरानी पैंशन बहाल करने का वायदा किया था और सत्ता में आने के बाद अपने इस वायदे को पूरा किया है। पालमपुर में पत्रकारों से बातचीत में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश में पुरानी पैंशन प्रणाली लागू करने से इंकार किया था। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भाजपा नेता भले ही पुरानी पैंशन प्रणाली के विरोध में होने की बात स्पष्ट रूप से न कहें, परंतु इसे जारी रखने को लेकर भी भाजपा की ओर से कोई स्पष्ट आश्वासन नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय नेता जगत प्रकाश नड्डा यह स्पष्ट कर चुके हैं कि पुरानी पैंशन प्रणाली भाजपा की नीति नहीं है। उन्होंने कर्मचारियों को आगाह करते हुए कहा कि उन्हें भाजपा से दूरी बनाकर रखने की जरूरत है, क्योंकि यदि भाजपा सत्ता में आती है तो पुरानी पैंशन प्रणाली को बंद किए जाने का खतरा रहेगा।


कांग्रेस के प्रति पूरी तरह समर्पित हूं : अग्निहोत्री
उपमुख्यमंत्री ने स्पष्टता से कहा कि वह कांग्रेस के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि जिस सरकार को बनाने के लिए उन्होंने नेता प्रतिपक्ष के रूप में पूरी शक्ति झोंकी और कांग्रेस को सत्ता में लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, उससे कोई यह उम्मीद न रखे कि वह कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेसी हैं और कांग्रेस की विचारधारा के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं। भाजपा के कथित लोटस ऑप्रेशन के दौरान भी उन्होंने कांग्रेस सरकार को बचाए रखने के लिए पूरी ताकत लगाई थी। अग्निहोत्री ने व्यंगात्मक रूप से यह भी कहा कि राजनीति में नंबर दो पर रहने वाले व्यक्ति पर हमेशा संदेह किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस तरह की चर्चाओं का राजनीति में कोई विशेष महत्व नहीं है और उनकी प्राथमिकता सरकार तथा संगठन के कामकाज को आगे बढ़ाना है।


विचारधारा और एजैंडे पर चलनी चाहिए राजनीति
विधायक सुधीर शर्मा और मुख्यमंत्री के बीच बढ़ती राजनीतिक अदावत को लेकर पूछे गए सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीति विचारधारा और एजैंडे पर चलती है। राजनीतिक एजैंडे का मुख्य उद्देश्य विकास और जनकल्याण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि चरित्र हनन की राजनीति का कोई स्थान नहीं है। वह न तो चरित्र हनन की राजनीति में विश्वास रखते हैं और न ही साजिश की राजनीति में। अग्निहोत्री ने कहा कि कांगड़ा एयरपोर्ट के विकसित होने के बाद कांगड़ा की अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव आएगा और पर्यटन, रोजगार तथा व्यापार को नई गति मिलेगी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश का सबसे बड़ा मिल्क प्लांट करीब 550 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हो चुका है। इससे दुग्ध उत्पादकों को बेहतर बाजार उपलब्ध होने के साथ-साथ प्रदेश के डेयरी क्षेत्र को भी मजबूती मिलेगी।

 

Have something to say? Post your comment
​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

: ​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

: Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

: मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

X