Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

हिमाचल प्रदेश

एसजेवीएन ने बिहार में 75 मेगावाट जमुई सौर विद्युत परियोजना की सीओडी हासिल की

Updated on Wednesday, August 12, 2026 16:48 PM IST

शिमला: श्री भूपेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने बताया कि एसजेवीएन ने बिहार के जमुई जिले में स्थित 75 मेगावाट जमुई सौर विद्युत परियोजना की वाणिज्यिक प्रचालन तिथि (सीओडी) सफलतापूर्वक हासिल कर ली है। कंपनी की नवीकरणीय ऊर्जा यात्रा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि बनाते हुए इस परियोजना का क्रियान्वयन एसजेवीएन की पूर्ण स्वामित्व वाली अधीनस्थ कंपनी एसजेवीएन ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एसजीईएल) द्वारा किया गया है।

श्री अजय शर्मा, निदेशक (कार्मिक), एसजेवीएन ने अवगत कराया कि 75 मेगावाट की इस परियोजना से प्रचालन के प्रथम वर्ष में लगभग 90 मिलियन यूनिट तथा 25 वर्षों की अवधि में कुल लगभग 3,522 मिलियन यूनिट विद्युत का उत्पादन होने की संभावना है। यह परियोजना बिहार के जमुई जिले में हधादिया, ककनचौर गांव के निकट लगभग 300 एकड़ में क्रय गई भूमि पर विकसित की गई है, जिसकी अनुमानित परियोजना लागत 342 करोड़ रुपए है।

श्री पार्थजीत डे, निदेशक (वित्त), ने कहा कि परियोजना से उत्पादित विद्युत के लिए 2.96 रुपए प्रति यूनिट का टैरिफ निर्धारित किया गया है। यह प्रतिस्पर्धी टैरिफ उपभोक्ताओं को किफ़ायती एवं स्वच्छ हरित विद्युत उपलब्ध कराने में सहायक होगा। परियोजना से उत्पन्न विद्युत की आपूर्ति बिहार राज्य को की जाएगी।  

श्री राजेश चंदेल, निदेशक (परियोजनाएं), ने बताया कि इस परियोजना ने रोजगार सृजन तथा स्थानीय आर्थिक विकास में भी योगदान दिया है। परियोजना से लगभग 15–20 प्रत्यक्ष तथा 50–100 अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं, जिससे हरित रोजगार के सृजन के साथ स्थानीय समुदाय को आर्थिक प्रोत्साहन मिला है।

इस परियोजना की कमीशनिंग का वर्ष 2030 तक 500 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता हासिल करने के भारत सरकार के लक्ष्य की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान है। ग्रिड को स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ-साथ इस परियोजना से लगभग 82,250.74 टन कार्बन उत्सर्जन में कमी आने का अनुमान है, जिससे देश के डीकार्बोनाइजेशन लक्ष्यों और जलवायु प्रतिबद्धताओं को समर्थन मिलेगा।

75 मेगावाट जमुई सौर विद्युत परियोजना को बिहार सरकार की बिहार नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी (बीआरईडीए) द्वारा जारी निविदा के आधार पर विकसित किया गया है। परियोजना का सफलतापूर्वक कमीशन होना देशभर में नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के विकास के प्रति एसजीईएल की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करता है और एसजेवीएन के नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी बनने के विजन में अग्रणी है।

जमुई सौर विद्युत परियोजना की कमीशनिंग के साथ एसजेवीएन अपने नवीकरणीय ऊर्जा फुटप्रिंट का विस्तार जारी रखते हुए भारत के लिए अधिक स्वच्छ, हरित और सततशील ऊर्जा भविष्य के निर्माण में योगदान दे रहा है।       

Have something to say? Post your comment
​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

: ​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

: Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

: मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

X