Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच • भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल • लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर • फेक सर्वे के जरिए बसपा को कमजोर दिखाने की साजिश, विरोधियों के दुष्प्रचार से सावधान रहें : मायावती • 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग • 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो • दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच • एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो

व्यापार

चेयरमैन चंद्रशेखरन के इस्तीफे के बाद टाटा ग्रुप के शेयरों में बड़ी बिकवाली; टीसीएस करीब 6 प्रतिशत तक टूटा

Updated on Wednesday, August 12, 2026 16:55 PM IST

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के इस्तीफे की घोषणा के बाद बुधवार को टाटा ग्रुप की सूचीबद्ध कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली। निवेशकों ने नेतृत्व परिवर्तन की खबर पर सतर्क रुख अपनाया, जिसके चलते समूह की कई प्रमुख कंपनियों के शेयर करीब 6 प्रतिशत तक टूट गए।

सबसे ज्यादा दबाव टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के शेयरों में देखने को मिला, जो कारोबार के दौरान करीब 5.9 प्रतिशत तक गिर गया। कारोबार के दौरान इसने 2,300.10 रुपए का दिन का निचला स्तर छुआ। हालांकि खबर लिखे जाने तक यह 4.7 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,328 रुपए के स्तर पर ट्रेड करते नजर आए।

वहीं, इसके बाद टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (टीएमपीवी) के शेयरों में करीब 4 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई। सत्र के दौरान यह 334.20 रुपए के दिन के निचले स्तर तक पहुंच गया, जो 3.85 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है।

इसके अलावा, टाटा स्टील के शेयर भी 2 प्रतिशत से ज्यादा फिसल गए और एक समय यह 2.4 प्रतिशत गिरकर 183.60 रुपए के दिन के निचले स्तर पर पहुंच गए।

इसके अलावा, टाइटन के शेयर भी दिन में 2.65 तक गिरकर 4,992 रुपए के दिन के निचले स्तर पर पहुंच गए। वहीं, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स में करीब 2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

इसके साथ ही निवेशकों की बिकवाली का असर समूह की अन्य कंपनियों पर भी देखने को मिला।

टाटा एलेक्सी, टाटा कम्युनिकेशंस, टाटा टेक्नोलॉजीज, टाटा पावर, ट्रेंट और टाटा मोटर्स (कमर्शियल व्हीकल्स) के शेयर भी कारोबार के दौरान 2 प्रतिशत तक लुढ़क गए, हालांकि बाद में इनमें कुछ रिकवरी देखने को मिली। वहीं टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन और तेजस नेटवर्क्स भी लाल निशान में कारोबार करते नजर आए।

हालांकि सभी कंपनियों में गिरावट नहीं रही। टाटा केमिकल्स इस माहौल में भी मजबूती दिखाने वाला प्रमुख शेयर रहा और इसमें करीब 2 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।

चंद्रशेखरन ने बुधवार को घोषणा की कि वह टाटा संस के चेयरमैन पद के लिए दोबारा नियुक्ति नहीं मांगेंगे। हालांकि वह अपना मौजूदा कार्यकाल पूरा करेंगे, जो फरवरी 2027 में समाप्त होगा। उनका यह फैसला टाटा संस की 18 अगस्त को होने वाली वार्षिक आम बैठक (एजीएम) से ठीक पहले सामने आया है।

एन. चंद्रशेखरन का कार्यकाल 20 फरवरी 2027 को समाप्त होगा। उन्होंने तीसरे कार्यकाल के लिए खुद को उपलब्ध नहीं कराने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही भारत के सबसे बड़े कारोबारी समूहों में से एक टाटा समूह में उनके लगभग नौ वर्षों के नेतृत्व का अध्याय समाप्त होने की दिशा में बढ़ गया है।

टाटा संस देश के सबसे बड़े कारोबारी समूह की होल्डिंग कंपनी है, जिसके तहत टीसीएस, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, टाइटन जैसी दिग्गज कंपनियों के अलावा एयर इंडिया जैसी गैर-सूचीबद्ध कंपनियां भी आती हैं। समूह की 30 से अधिक कंपनियां विभिन्न क्षेत्रों में कारोबार करती हैं, जिनमें आईटी, ऑटोमोबाइल, धातु, विमानन, ऊर्जा और एफएमसीजी शामिल हैं।

गौरतलब है कि चंद्रशेखरन 1987 में टाटा समूह से जुड़े थे। वह करीब 30 वर्षों तक टीसीएस में विभिन्न भूमिकाओं में रहे और 2009 में इसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बने। उनके नेतृत्व में टीसीएस देश की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी।

इसके बाद जनवरी 2017 में उन्हें टाटा संस का चेयरमैन नियुक्त किया गया था। अब उनके इस्तीफे के बाद निवेशकों की नजर इस बात पर टिकी है कि टाटा समूह का अगला नेतृत्व किसके हाथों में जाएगा और भविष्य की रणनीति किस दिशा में आगे बढ़ेगी।

 

Have something to say? Post your comment
दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो

: दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो

पहली 'कांदा एक्सप्रेस' 440 टन प्याज लेकर अगरतला पहुंचेगी, त्योहारों से पहले आपूर्ति बढ़ाने पर जोर: सरकार

: पहली 'कांदा एक्सप्रेस' 440 टन प्याज लेकर अगरतला पहुंचेगी, त्योहारों से पहले आपूर्ति बढ़ाने पर जोर: सरकार

भारत-ईएफटीए व्यापार समझौते से 2040 तक 100 अरब डॉलर का निवेश और 20 लाख नौकरियों के मिलेंगे अवसर

: भारत-ईएफटीए व्यापार समझौते से 2040 तक 100 अरब डॉलर का निवेश और 20 लाख नौकरियों के मिलेंगे अवसर

यस बैंक को लेकर ब्रोकिंग फर्मों ने अपनाया सतर्क रुख, शेयर फिसले

: यस बैंक को लेकर ब्रोकिंग फर्मों ने अपनाया सतर्क रुख, शेयर फिसले

भारत की अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 27 में 7.1-7.3 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद, निजी निवेश और मांग रहेगी मजबूत

: भारत की अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 27 में 7.1-7.3 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद, निजी निवेश और मांग रहेगी मजबूत

सरकार ने सोने-चांदी के ड्यूटी ड्रॉबैक दरों में की कटौती; गोल्ड पर 3.1 प्रतिशत और सिल्वर पर करीब 9 प्रतिशत की कमी

: सरकार ने सोने-चांदी के ड्यूटी ड्रॉबैक दरों में की कटौती; गोल्ड पर 3.1 प्रतिशत और सिल्वर पर करीब 9 प्रतिशत की कमी

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को जल्द अंतिम रूप देने की जरूरत : निर्मला सीतारमण

: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को जल्द अंतिम रूप देने की जरूरत : निर्मला सीतारमण

एलन मस्क के आरोपों पर रिलायंस का जवाब, कहा-

: एलन मस्क के आरोपों पर रिलायंस का जवाब, कहा- "सैटेलाइट कम्युनिकेशन में प्रतिस्पर्धा का स्वागत है, भारत के कानून सभी पर समान रूप से लागू"

सरकार ने पेट्रोल निर्यात पर विंडफॉल टैक्स बढ़ाया, डीजल पर शुल्क घटा; नई दरें आज से लागू

: सरकार ने पेट्रोल निर्यात पर विंडफॉल टैक्स बढ़ाया, डीजल पर शुल्क घटा; नई दरें आज से लागू

Jio Platforms IPO का प्राइस बैंड तय, ₹30,213 करोड़ जुटाने की तैयारी; रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 3% चढ़े

: Jio Platforms IPO का प्राइस बैंड तय, ₹30,213 करोड़ जुटाने की तैयारी; रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 3% चढ़े

X