Monday, 19 October 2026
BREAKING
• पंजाब: 'आप' ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा देने की मांग की • पंजाब: अमृतसर पुलिस ने नशीले पदार्थों और अवैध हथियार तस्करी के गिरोह का किया भंडाफोड़ • भगवंत मान के फ्रांस दौरे पर हरसिमरत कौर बादल ने उठाए सवाल, बोलीं-सीएम ने लोगों को उनके हाल पर छोड़ा • गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे पर कांग्रेस का हमला, औजला बोले-जख्म देखने नहीं, मरहम लगाकर आइए • हिमाचल में 'रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025' में संशोधन, अब बिना परीक्षा-इंटरव्यू मिलेगी नियुक्ति; जानें किन्हें मिलेगा फायदा • Kangra: 2027 चुनावों में नौजवानों को भी मिलेगा अवसर : जयराम • हिमाचल में इस वर्ष सेब कारोबार आधा, खरीद में भी 84 फीसदी की गिरावट • गृह मंत्री अमित शाह का पंजाब दौरा नशे की सप्लाई चेन, ड्रग माफिया और गैंगस्टर नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम: तरुण चुग • जिला व्यापारी आयोग ने व्यापारियों और दुकानदारों की लंबित समस्याओं की समीक्षा की • जूनियर विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर पंजाब लौटे जगशेर सिंह खंगूड़ा का भव्य स्वागत

राष्ट्रीय

एक-एक सवाल का दूंगा जवाब, विपक्ष तय करे चर्चा करनी है या हंगामा : गृह मंत्री अमित शाह

Updated on Wednesday, August 12, 2026 17:23 PM IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने साफ तौर पर कहा है कि वे गुरुवार को सदन में विपक्ष के एक-एक सवाल का जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार संसद में हर तरह की चर्चा के लिए तैयार है। साथ ही, गृह मंत्री ने विपक्ष के हंगामे को लेकर भी निशाना साधा।

गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “मोदी सरकार संसद में हर तरह की चर्चा के लिए तैयार है। विपक्ष लोकसभा अध्यक्ष के पास चर्चा का पत्र दे। बुधवार दोपहर 3 बजे से गुरुवार दोपहर 3 बजे तक हम चर्चा करने के लिए तैयार हैं।”

वहीं, विरोधी दलों पर निशाना साधते हुए उन्होंने लिखा, “विपक्ष का उद्देश्य चर्चा करना नहीं, हंगामा करना है। मैं गुरुवार को विपक्ष के एक-एक सवाल का जवाब दूंगा। फिर जनता तय करेगी कि कौन चर्चा करना चाह रहा है और कौन भाग रहा है।”

गृह मंत्री अमित शाह ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “‘लापता’, ‘भाग गए’ और ‘भगोड़े’ हैं, जैसी भाषा भारत के सार्वजनिक और संसदीय जीवन में अभी-अभी सुनाई पड़ रही है। जब से सत्र शुरू हुआ, तब से मैं लगातार संसद आता हूं। मैं अपने चैंबर में बैठता हूं, चूंकि विपक्ष संसद के दोनों सदनों को चलने नहीं दे रहा है, तो वहां जाकर क्या किया जा सकता है?”

उन्होंने आगे कहा, “जहां तक चर्चा का सवाल है, सरकार की ओर से संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने स्पष्ट कर दिया है कि नीट को लेकर छात्रों के प्रदर्शन पर सभी प्रकार की चर्चा करने के लिए तैयार है। चर्चा के लिए समय सुनिश्चित किया जाए और विपक्ष तैयार हो जाए। विपक्ष इसकी मांग कर रहा था और हमने इसे स्वीकार किया।”

शाह ने हमला बोलते हुए कहा, “मैंने भी कह दिया है कि मैं किसी भी सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हूं, लेकिन वो (विपक्ष) चर्चा ही नहीं होने देना चाहते हैं। अब जनता तय करे कि कौन भाग रहा है।”

गृह मंत्री ने यह भी कहा कि आज 3 बजे तक विपक्ष स्पीकर साहब को पत्र दे। आज दोपहर तीन बजे से गुरुवार दोपहर तीन बजे तक हम सभी प्रकार की चर्चा के लिए तैयार हैं। मैं सदन में ही बैठूंगा, सबको सुनूंगा और सब चीजों का जवाब दूंगा। सरकार के पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है।”

अमित शाह ने कहा, “मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार हर चीज पर चर्चा के लिए तैयार है, बस विपक्ष संसद को चलने दे। हम प्रश्नकाल भी सस्पेंड करने के लिए तैयार हैं, अगर स्पीकर की अनुमति मिले। मैं सभी सवालों के जवाब देने के लिए तैयार हूं। गुरुवार को दोपहर 3 बजे जवाब दूंगा। अब विपक्ष को तय करना है उन्हें चर्चा करनी है या हंगामा करना है।”

गौरतलब है कि राम मंदिर के चढ़ावे में कथित रूप से गबन और दिल्ली में संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को लेकर विपक्ष लगातार हमलावर है। विपक्ष ने सदन में अमित शाह की मौजूदगी की मांग की है और छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई के बारे में गृह मंत्री से जवाब मांगा है। इस गतिरोध के कारण संसद के मॉनसून सत्र में बार-बार कामकाज में बाधा आई है।

Have something to say? Post your comment
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ताजिकिस्तान रवाना, शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे

: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ताजिकिस्तान रवाना, शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे

नवरात्र के नौवें दिन पीएम मोदी ने मां सिद्धिदात्री को किया नमन, शेयर किया देवी स्तुति का भजन

: नवरात्र के नौवें दिन पीएम मोदी ने मां सिद्धिदात्री को किया नमन, शेयर किया देवी स्तुति का भजन

महानवमी पर देशभर के प्रमुख नेताओं ने दी शुभकामनाएं, मां सिद्धिदात्री से मांगी सुख-समृद्धि

: महानवमी पर देशभर के प्रमुख नेताओं ने दी शुभकामनाएं, मां सिद्धिदात्री से मांगी सुख-समृद्धि

टाइगर श्रॉफ पर हमला गंभीर और निंदनीय, पुलिस ने की हमलावरों की पहचान, जल्द होगी गिरफ्तारी : सीएम फडणवीस

: टाइगर श्रॉफ पर हमला गंभीर और निंदनीय, पुलिस ने की हमलावरों की पहचान, जल्द होगी गिरफ्तारी : सीएम फडणवीस

कैंसर मरीजों को राहत, 137 दवाओं के ट्रेड मार्जिन पर लगी लगाम

: कैंसर मरीजों को राहत, 137 दवाओं के ट्रेड मार्जिन पर लगी लगाम

युवाओं को रामायण की सकारात्मकता और मूल्यों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए : तरनजीत सिंह संधू

: युवाओं को रामायण की सकारात्मकता और मूल्यों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए : तरनजीत सिंह संधू

इस सप्ताह भारत की कूटनीति के केंद्र में अमेरिका और यूएई, जयशंकर करेंगे अहम वार्ता

: इस सप्ताह भारत की कूटनीति के केंद्र में अमेरिका और यूएई, जयशंकर करेंगे अहम वार्ता

ताजिकिस्तान में एससीओ की बैठक, राजनाथ सिंह करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

: ताजिकिस्तान में एससीओ की बैठक, राजनाथ सिंह करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

कोलकाता हादसे के पीड़ितों को मिलेगा 25 लाख का मुआवजा, हेल्पलाइन नंबर जारी; 12 लोग हिरासत में

: कोलकाता हादसे के पीड़ितों को मिलेगा 25 लाख का मुआवजा, हेल्पलाइन नंबर जारी; 12 लोग हिरासत में

दिल्ली में ‘चलो यमुना’ के तहत सफाई अभियान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील

: दिल्ली में ‘चलो यमुना’ के तहत सफाई अभियान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील

X